मंगलवार, 9 अप्रैल 2024

प्यार की पांति.. मैं तुम्हें भूलना चाहता हूं..



मैं तुम्हें भूलना चाहता हूं..
मगर भूल ही नही पाता हूँ..
मैं किसी और के प्यार में पड़ना चाहता हूं..
मगर तुम्हरी यादें पड़ने नही देती..

मालूम नही, क्यों नी..
अब भी मैं तुम्हारे करीब क्यों हूँ..
जबकि मैं तो तुम्हारे अस्तित्व पे ही सवाल उठाने लगा था..

मैं जब भी तुम्हें भूलना चाहू..
तुम किसी न किसी तरह याद आ ही जाती हो..
आखिर क्यों..

किस तरह अपनी भावनाएं व्यक्त करू..मैं..
किस्मत ने चाहा तो कभी किसी मोड़ पे मिलेंगे..
तुम मेरी आँखों मे देखना..
सबकुछ समझ आ जायेगा..।।

मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

हँसना जरूरी है..

आपने कभी सोचा है..
अगर कुकर में सीटी न दे तो क्या होगा..??
शायद खाना जल जाए..
या फिर कूकर ब्रस्ट कर जाए..

हमारी हँसी भी यही करती है..
हमारे अंदर जमें अवसाद/मनोविकृति को बाहर करती है..
अगर हम न हँसे तो क्या होगा..??
वही होगा जो कूकर में सीटी न देने से होगा..
इसिलिय हँसना जरूरी है..।।



मगर आज हम भागमभाग भरी जिंदगी में हँसना भूलते जा रहें है..यंहा तक कि हमारे फिल्मों से हंसी वाले किरदार गायब होते जा रहे है..😞
आखिर हमें हो क्या गया है..??

हँसने के अनेक फायदे है..
जब हम हंसते है तब एंडोफ्रिन नामक हार्मोन का रिसाव होता है जिससे तनाव और दर्द को कम करता है..
साथ ही हमारे रक्तचाप और पाचन क्रिया को बेहतर करता है..
 
हँसने से डोपामिन और सेराटोनिन नामक हार्मोन का स्त्राव होता है जिससे हमारा मुड़ बेहतर होता है,और हमारा आत्मविश्वास को बढ़ाता है..।।

आपको जानकर हैरानी होगी कि हँसने वालों की यादाश्त और एकाग्रता क्षमता अधिक होती है..

ये जानते हुए भी हम मुँह पर हाथ रखकर हंसते है..😊

आज के समय दिनप्रतिदिन जिंदगी एकाकी होती जा रही है,और इस परिस्थितियों में हंसना बहुत मुश्किल है..
मगर हम इसे सरल बना सकते है..
आखिर कैसे..??
-सुबह की शुरुआत आइने में देखने से शुरू करें और एक लंबी मुस्कान दे..
-अपने बीते हुए कल को याद करें, और उन गलतियों को ढूंढे जो मूर्खतापूर्ण थी..
-अपने बचपन के दोस्तों के साथ बात करें..
- अगर हो सकें तो 5 से 10 मिनट की कोई कॉमेडी क्लिप या मूवी देख सकते है..।।

जिस तरह कुकर से सीटी निकलना जरूरी है,उसी तरह हँसना जरूरी है..
अन्यथा आप तो जानते ही है कि क्या परिणाम होगा..


सोमवार, 1 अप्रैल 2024

वो कौन था..



वो कौन था..??
वो तुम्ही तो थे..
जो ठान लेते थे,वो कर लेते थे..
वो तुम्हीं तो थे..
जो एक बार आगे बढ़ने के बाद पीछे मुड़ा नही करते थे..
वो तुम्हीं तो थे..
जो असहाय परिस्थितियों में भी,
निरंतर आगे ही बढ़ा करते थे..
वो तुम्हीं तो थे..
जो,ना चाहते भी,
उस कार्य को करते थे,जो जरूरी था..
वो तुम्हीं तो थे..

आखिर तुम्हें हुआ क्या है..??
जो लक्ष्य से भटक गए हो..
और उन जलती हुई आशाओं के लौ को,
बुझने के लिए विवश कर रहें हो..
वो तुम्हीं तो थे..
जो अपना लक्ष्य स्वयं निर्धारित किये थे..
तुमने ही आशाओं के लौ प्रज्वलित किये थे..
तो फिर क्यों..??
तुम हार से गए हो..
इस तरह हारने से बेहतर तो,लड़ के हारना है..
वो तुम्हीं तो थे..
जो हार में भी जीत का जश्न मनाया करते थे..
और अपने लिए उस हार में से भी,
जीत का सूत्र ढूंढ लिया करते थे..

आखिर तुम्हें हुआ क्या है..??
वो तुम्हीं तो थे..
जो अपनी इच्छाओं को दमन करके,
अपने लक्ष्य की और अग्रसर रहा करते थे..।
जेब मे एक फूटी कौड़ी न रहने के बावजूद भी
अपने लक्ष्य को हासिल करने का रुतबा रखा करते थे..।

आखिर तुम्हें हुआ क्या है..??
वो तुम्हीं तो थे..
जो बार-बार हारने के बाद भी,
मैदान में उतर जाया करते थे..।
अब ये आखरी लडाई है..
जी जान लगा दो तुम..
क्या पता..
ये आखरी लड़ाई इतिहास बन जाये..
और तुम कंही इस इतिहास का नायक बन जाओ..।।

वो कौन था..
वो तुम्हीं तो थे..
जो ठान लेते थे, कर लेते थे..
इस बार भी कर के दिखाना है..
और एक नई रीत चलाना है..
असंभव को संभव करके दिखाना है..
वो तुम्हीं तो थे..।।



शुक्रवार, 8 मार्च 2024

#अंतराष्ट्रीय_महिला_दिवस



क्या आपको पता है..??
महिलाओं के ऊपर ज्यादती गर्भ में आते ही शुरू हो जाती है..
जब बच्चा गर्भ में आता है तो लोग मन्नते मांगते है कि बेटा ही हो..
भले ही आप अपने आप को कितना भी आधुनिक विचार वाले क्यों न माने, मगर दबे मन से आपका भी चाह बेटे का ही होगा..
मगर कुछ लोग है जो इन धारणाओं को तोड़ रहे है..

मगर सच कहूं तो उसमें जितना योगदान उनका है, उतना ही योगदान हमारे अर्थव्यवस्था का भी है..
आज अर्थव्यवस्था बहुत कुछ निर्धारित कर रही है..।।

सच कहूं तो महिलाओं की स्थिति कंही भी अच्छी नही है..
अगर आपको कंही लग रहा हो..
तो उसके पीछे सबसे बड़ा कारण महिलाओं की खुद की आत्मनिर्भरता है..
पूरे विश्व मे उन्ही महिलाओं की स्थिति बहुत हद तक अच्छी है जो आर्थिक रूप से समृद्ध है..
जिन देशों में महिलाओं की स्थिति अच्छी है वंहा की महिला शिक्षित होने के साथ आर्थिक रूप से संबल है..
और वो महिलाएं देश की नई ऊंचाइयों पे ले जा रही है..
आज भी उन विकसित देशों में महिलाएं की स्थिति दयनीय है जो आत्मनिर्भर नही है..

हमारे देश में आज भी महिलाओं की स्थिति अच्छी नही है..
क्योंकि हमारी सोच आज भी नही बदली है,जब तक हम अपनी सोच नही बदलेंगें तबतक महिलाओं की स्थिति में सुधार नही आएगी..

आपको क्या लगता है..आपकी सोच कैसी है..
क्या आपकी सोच भी पितृसत्तात्मक ही है..
अच्छा इस सवाल का जबाब दीजिए...
      - A,B का पुत्र है..तो दोनों में क्या रिस्ता है..??

शायद आपने जवाब ढूंढ लिया होगा..
आपका जबाब शायद ये होगा कि दोनों के बीच पिता-पुत्र का रिस्ता है.. तो शायद आपकी सोच अभी भी नही बदली है क्योंकि  B माता भी हो सकती है..।।

क्या आपको पता है हड़प्पा सभ्यता और वैदिक सभ्यता को मातृसत्तात्मक क्यों कहते थे..??
क्योंकि उस समय की महिलाएं आर्थिक रूप से संपन्न थी..।।
महिलाओं की स्थिति तबतक दयनीय रहेगी जब तक वो दूसरों के ऊपर आश्रित है..।।

साथ ही हमें अपने विचारों में बदलाव लाने की जरूरत है..
खुद से पूछिए क्या हमें #अंतरराष्ट्रीय_महिला_दिवस मनाने का अधिकार है..??
जब हम अपने घर की महिलाओं का ही सम्मान नही करते, तो महिला दिवस मनाने का दिखावा क्यों करते है..??
क्या आपको याद है आपने आखरी बार अपने घर की महिलाओं के साथ अच्छे तरह से बात कब किया था..??
उन्हें आखरी बार धन्यावद कब कहा था..??
सोचिएगा...
अगर बहुत दिन हो गया हो तो फिर से एक बार शुरुआत कीजियेगा..
खासकर उनसे जिनसे दूरियां बढ़ गई है..



गुरुवार, 7 मार्च 2024

माँ,मैं जब भी हताश और निराश होता हूँ..



माँ,मैं जब भी हताश और निराश होता हूँ...
मैं तुम्हे याद करता हूँ..
मैं आपसे मिलों दूर हूं तब भी अक्सरहाँ..
जब भी याद करता हूँ..
आपका कॉल आ ही जाता है..

मैं सोचता ही रहता हूँ..
की क्या बात करूंगा...
कॉल करके..

और आप कॉल करके मेरी तबियत पूछ लेती है..
और मैं सोचता ही रहता हूँ..

माँ,मैं जब भी हताश और निराश होता हूँ...
मैं तुम्हे याद करता हूँ..
मैं आपसे सेकड़ो मील दूर हूँ..
मगर मेरी भावनाएं आप तक पहुंच ही जाती है..
मैं ही अभागा हूँ..
जो आपकी भावनाओं को समझने कि कोशिश तक नही करता हूं..

माँ,मैं जब भी हताश और निराश होता हूँ...
मैं तुम्हे याद करता हूँ..


मंगलवार, 5 मार्च 2024

मेरा अस्तित्व क्या है..

कभी-कभी मैं सोचता हूँ..
मेरा अस्तित्व क्या है..
जब अपने जबाब से निराश और हताश होता हूँ..
तो आसमां की और देखता हूं..
और सोचता हूँ..
इस ब्रह्मांड मैं इस पृथ्वी का क्या अस्तित्व है..
तो जबाब मिलता है..
इस पृथ्वी का हमारे ब्रह्मांड में वही अस्तित्व है..
जो हमारे पृथ्वी पे एक सूक्ष्मजीव का है..
जिसे हम देख भी नही सकते..

हम अभी भी ब्रह्मांड के 95% से ज्यादा हिस्सो से अनभिज्ञ है..



हम अपने पूर्वजों से सीखते है..
मगर हमने सीखना छोड़ दिया है..
हमारा ब्रह्मांड अभी भी अपना विस्तार कर रहा है..
और हम अपने आप को संकुचित करते जा रहे है..
अगर हम यही करते रहे तो एक दिन सच मे हमारे अस्तित्व पे प्रश्नचिन्ह लग जाएंगे..??

शनिवार, 2 मार्च 2024

प्यार की पांति...तुम होती..

तुम होती तो ऐसा होता..
तुम होती तो वैसा होता..
सच कहता हूं..
अगर तुम होती तो..
जिंदगी ऐसा तो बिल्कुल नही होता..
जैसा अभी है..
तुम होती...तो ऐसा होता..



तुम थी ही ऐसी..
जिसे चाहने लगा था..
जिससे प्यार करने लगा था..
क्या करूँ...
की तुम्हें भूल जाऊं..
तुम थी ही ऐसी..
क्षणभंगुर इंद्रधनुष के जैसी..

तुम मेरी जिंदगी में आई..
सूर्य की लालिमा की तरह..
और मेरी जिंदगी में ऊर्जा भर गई
दोपहरी सूर्य की तरह
और मेरी जिंदगी से ओझल हो गई..
अस्त होते हुए सूर्य की तरह..
मुझे आज भी इंतजार है 
उस सुबह का..
जिस सुबह तुम्हार दीदार कर सकू..

तुम होती तो ऐसा होता..
तुम होती तो वैसा होता..
सच कहता हूं..
अगर तुम होती तो..
जिंदगी ऐसा तो बिल्कुल नही होता..
जैसा अभी है..
तुम होती...तो ऐसा होता..

Yoga for digestive system