मंगलवार, 22 अप्रैल 2025

पोप फ्रांसिस की जीवन-यात्रा..

"हम मृत्यु नही, जीवन के लिए बने है.." पोप फ्रांसिस ने मरने से पहले दुनिया को ये आखरी संदेश दिया था..। 


हममें से बहुत बड़ी आबादी पोप फ्रांसिस को नही जानते होंगे..??
क्योंकि वो एक सेलेब्रिटी या राजनेता नही थे..
जिस तरह हिंदू धर्म के प्रमुख शंकराचार्य होते है और बौद्ध धर्म के प्रमुख दलाई लामा होते है..
इसी तरह पोप फ्रांसिस कैथोलिक ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु थे..।।

पोप फ्रांसिस पहले गैर-यूरोपीय पोप बने...
इनका जन्म अर्जेटीना की राजधानी बीयूनर्स आयर्स में हुआ..
जॉर्ज मारियो बरगोगिल्यो(असली नाम) पादरी बनने से पहले अर्जेटीना के एक नाईट क्लब में बाउंसर का काम करते थे..
फिर उन्होंने एक केमिकल लैब में काम करना शुरू किया..
फिर उन्होंने अर्जेटीना के कॉलेज में साहित्य और मनोविज्ञान के शिक्षक के रूप में पढ़ाया..
उन्होंने 21 के उम्र में जेसुइट समुदाय से जुड़े..फिर अर्जेटीना में ही पादरी बन गए..
ये अपने माँ-बाप के साथ इटली आ गए और यही बस गए.
2001 में पॉप जॉन पॉल ii ने उन्हें कार्डिनल बनाया..और
2013 में 266वे पॉप की उपाधि दी गई..।

मैं आज से पहले इनसे उतना वाकिफ नही था..बस इनके मौन मुस्कान का कायल था..
जब भी कभी अखबार या टेलिविज़न पे देखता तो इन्हें मुस्कुराते देख बस मैं भी मुस्कुरा दिया करता था..।।

इनके व्यक्तित्व पे इनके जीवन का गहरा छाप था..
हम अक्सरहाँ हार जाते है..
मगर इनका जीवन यात्रा बताता है कि हार मानना गुनाह है..
क्योंकि भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है कोई नही जानता..

एक नाईट क्लब का बाउंसर, पोप बनकर पहली बार रोम की जेल में कैद महिलाओं का पाँव धोता है..।।(परंपरा के अनुसार पोप ईस्टर से पहले गरीबों का पाँव धोते है)इन दोनों घटना को जोड़ने की कोशिश कीजिये..।।



पोप होने के नाते उन्हें भव्य अपोस्टोलिक पैलेस में रहना था, मगर उन्होंने साधारण गेस्ट हाउस को चुना..।



पोप बनने पर 'रिंग ऑफ द फिशरमैन' पहनाते है,ये सोने की रिंग शक्ति का प्रतीक होता है..मगर उन्होंने चांदी का रिंग पहना..।

•जब वो आर्कबिशप थे, तो उन्होंने कभी महंगी गाड़ियां में  नही बैठे।हमेशा पब्लिक बस और मेट्रो से सफर करते थे..
पोप बनने के बाद भी वो बस से सफर करते थे..
(एक हमारे यंहा के भी संत लोग है..)

•वो अक्सरहाँ लोगों की मदद करने के लिए रात में निकल जाया करते थे..जिससे किसी को पता न चले..।।
(आज हम किसी की मदद करने से पहले सेल्फी लेते है)

उनकी जीवनयात्रा प्रेरणादायी है..
कंहा नाईट क्लब के बाउंसर(गार्ड) से वो कैथोलिक ईसाई के प्रमुख धर्म गुरु बने..।।
धैर्य रखें,और आगे बढ़ते रहें, और उस परमात्मा पे विश्वास रखें.. क्या पता किस मोड़ पे सफलता बाहें फैलाकर आपका इंतजार कर रहा हो..।

आज दुनिया की अधिकांश आबादी उदासी में डूबती जा रही है, और उस उदासी को दूर करने के लिए वो जिसका सहारा ले रही है..वो उसे और गहरे उदासी में धकेल रही है..।
ऐसे समय मे पॉप फ्रांसिस का अंतिम संदेश को याद करें-
" हम मृत्यु के लिए नही,जीवन के लिए बने है।।"



बुधवार, 16 अप्रैल 2025

क्या आप जानते है..

क्या आपको पता है..
मच्छर इस पृथ्वी पर कितनों सालों से है..??


अनुमान लगाइये..🤔
1 लाख सालों से,10 लाख सालों से, 100 लाखों सालों से..या फिर 1000 लाख सालों से...??
जब आप सोच रहे है तो हो सकता है मच्छर आपके आस-पास मंडरा रहे हो..
ये तब भी मंडरा रहे थे जब पृथ्वी पर डायनासोर अठखेलियां कर रहें थे..।

जरा कल्पना कीजिये..
जब मच्छर डायनासोर को काटता होगा तो वो खुद को कितना असहाय महसूस करता होगा..।जबतक उसे पता चलता होगा तबतक मच्छर तो काट करके आराम फरमा रहा होता होगा..।।
हमलोगों के साथ भी होता है ये, कभी-कभी जब मच्छर काट करके चला जाता है तब पता चलता है..😊।।



क्या डायनासोर की विलुप्ति में मच्छर का कोई योगदान था..??
इसका अबतक कोई साक्ष्य नही मिलता..
वैज्ञनिकों का कहना है कि इनकी विलुप्ति जलवायु परिवर्तन या फिर उल्कापिंडों के गिरने के कारण हुआ..।।
डायनासोर इस पृथ्वी पर ~230 मिलियन साल तक राज किया..और हम मानव कितने सालों से कर रहें है..
अंदाजा लगाइये...🤔
हम मानव इस पृथ्वी पर पिछले 5-7 मिलियन साल से ही रह रहे है..।

क्या आपको पता है.. मच्छरों की कितनी प्रजातियां है..??
अधिकांश लोग सोचेंगे ये जानकर मैं क्या करूँगा..
मगर इसमे पृथ्वी पर सर्वाइव करने का रहस्य छुपा हुआ है..।
मच्छर की लगभग 3600 प्रजातियां ज्ञात है..
और हम मनुष्यों की..??
मानव अपने विकाश के चरण से लेकर अबतक सिर्फ 9 प्रजातियां से ही गुजरा है..जिसमें से 8 विलुप्त हो चुके है..
सबसे अंतिम ज्ञात विलुप्त मानव प्रजाति "होमो इरेक्टस" था पता है इसके विलुप्ति का क्या कारण था..??
"होमो सेपियंस" के साथ संघर्ष, होमो सेपियंस ने अपने एकछत्र राज के लिए होमो ईरेक्टस को खत्म कर दिया..
या फिर जलवायु परिवर्तन के कारण उनका विनाश हुआ..अभी तक पहेली बनी हुई है..

क्या आपको पता है..
पिछले 2 लाख वर्षों में 10 हजार 800 करोड़ लोग पैदा हुए..
जिसमें से 5 हजार करोड़ लोगों की मृत्यु मच्छरजनित बीमारियों से हुई..(इतिहासकार "टिमोथी सी वाइनगार्ड")

WHO के अनुसार प्रत्येक साल 7 लाख लोगों की मृत्यु मछर के कारण होती है..।

पृथ्वी पर जीवन के उद्भव से लेकर अबतक पैदा होने वाले लगभग 99.9% प्रजातीय विलुप्त हो चुके है..

मगर क्या कारण है कि मच्छर अब तक जिन्दा है..??
जरा सोचिए..??

- वो अन्य जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों की तरह झगड़ते नही है..(क्या पेड़-पौधे भी झगड़ते है..जी हां..)

-वो प्रकृति के अनुसार खुद को ढालते है..

-उनमें म्युटेशन(उत्परिवर्तन) की क्षमता है..उनकी आने वाली पीढ़ी परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेती है..

-वो सबकों स्वीकारते है, किसी से भेदभाव नही करते..

अच्छा बताइये.. इस तरह के गुण और किसमें है..??
शायद आप जानते है..
नही जानते..चल झूठा..
मुस्कुराइए😊 वो आप भी है..
अपने शक्ति को पहचानिये..
और अपने अस्तित्व को बचाइए..।।

गुरुवार, 10 अप्रैल 2025

पापा से दूरियां...

ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ती जाती है
पापा से दूरियां बढ़ती जाती है..
बचपन मे पापा से दूरियां इसिलिय थी कि
उन्हें मेरी इच्छाओं को पूरी करनी थी..
अब दूरियां इसिलिय है कि,
मुझे अपनी इच्छाये पूरी करनी है..।

ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ती जाती है..
पापा से दूरियां बढ़ती जाती है..।।


वर्धमान से महावीर की यात्रा..

यात्राएं सिर्फ जीवन का ही नही, बल्कि पूरी दुनिया की दिशा तय करता है..।
दुनिया में जितने भी बदलाव हुए उसकी शुरुआत एक छोटी या बड़ी यात्रा से ही हुई..।।



आज से ~600 ईसा पूर्व एक यात्रा का शुरुआत हुआ था जिसने पूरे विश्व को बदल दिया अपने "अहिंसा"के पैगाम से..वो पैगाम लेकर के आये जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर "महावीर" उनका जन्म बिहार के वैशाली(कुण्डलग्राम) में हुआ था..
"कल्पसूत्र"में कहा गया है कि वो माँ के गर्भ में भी शांत और स्थिर रहते थे,ताकि माँ को कोई तकलीफ न हो..।

महावीर अपने उपदेश में सिर्फ अहिंसा पर ही बल नही देते बल्कि दुनिया के प्रति करुणा की दृष्टि रखने पर बल देते है..क्योंकि बिना करुणा के अहिंसा का भाव जागृत नही हो सकता..
आज पूरा विश्व वैमनस्य और हिंसा से भरा हुआ है..
ऐसी परिस्थिति में महावीर का अहिंसा का भाव ही लोगों को इस दलदल से उबार सकता है..।।

वर्धमान से महावीर बनने की यात्रा की शुरुआत बाल्यकाल में ही, हो गया था वो अक्सरहाँ अपने माँ के साथ पूजा करने के लिए बैठते थे..माँ पूजा करके उठ जाती थी और वो बैठे ही रहते थे..ये सिलसिला सिर्फ घर मे ही नही बल्कि जब भी वो अकेले होते तो वो ध्यानमग्न होकर बैठे जाते..।
माता-पिता के अंदर डर पैदा हुआ..कंही पुत्र संन्यासी न हो जाये..ये डर सही निकला जब वो 15 साल के थे तब वो अपने माता-पिता से कहें कि मुझे सन्यास लेना है..
माँ ने रोना-धोना शुरू कर दिया..फिर माता-पिता ने कहा- जब हम शरीर त्याग देंगे तब तुम संन्यास धारण कर लेना..
माता-पिता के शरीर त्यागने के ठीक 13वे दिन 30 साल के उम्र में वो, अपने बड़े भाई नंदिवर्धन से अनुमति लेकर गृहत्याग किये..
और 12 वर्ष की कठिन तपस्या के पश्चात ऋजुपालिका नदी के किनारे और साल वृक्ष के नीचे उन्होंने "कैवल्य" की प्राप्ति की..
इस 12 वर्ष की तपस्चर्या ने उन्हें महावीर बना दिया..।
इन्होंने पहला उपदेश वितुलाचल की पहाड़ी(राजगीर) पर दिए..।
मगर आज तक ना ही महावीर को और, ना ही जैन धर्म के सिद्धांत को अभी तक पूर्णतया समझा गया है..
क्योंकि महावीर को समझने के लिए आपको मनोचिकित्सक बनना होगा..

जैन धर्म के त्रिरत्न-
¡. सम्यक ध्यान
¡¡. सम्यक ज्ञान
¡¡¡. सम्यक चरित्र

जैन धर्म के पांच महाव्रत 
¡. अहिंसा (मन,कर्म, वचन से कष्ट न देना)
¡¡. अचौर्य/अस्तेय(चोरी न करना)
¡¡¡.अमृषा(असत्य)
¡V. अपरिग्रह(जरूरत से ज्यादा न संग्रह)
V. ब्रह्मचर्य (ब्रह्म का आचरण)


जैन धर्म का "स्यादवाद" का सिद्धांत - वर्तमान में हरेक समस्या का समाधान है..
ये सिद्धान्त कहता है कि कोई भी गलत नही है सब सही है... परिस्थिति,काल और परिवेश के अनुसार..।।

आज हरेक समस्या का तो यही जड़ है कि कौन सही है..??स्यादवाद का सिद्धांत हमे समाधान देता है..



आपने 3 अंधे और एक हाथी की कहानी सुना होगा..
1 अंधा जब हाथी का पाँव छूता है तो कहता है कि ये पेड़ की तरह है..
2रा अंधा जब हाथी के पूंछ को छूता है तो कहता है कि ये रस्सी की तरह है..
3रा अंधा जब हाथी के सूढ़ को छूता है तो कहता है कि ये तो सांप की तरह है...
तीनों अंधे सही है अपने-अपने अनुसार,यही है स्यादवाद का सिद्धांत..।।

आज समय आ गया है कि हम फिर से महावीर को समझे..
जैन धर्म के सिद्धांतों को समझे..।।
आज विश्व के हरेक समस्याओं का समाधान "स्यादवाद" और "अनेकान्तवाद" के सिद्धांत में छुपा हुआ है..।।

हम फिर से महावीर की यात्रा को अनुसरण करें..
क्योंकि यात्रा सिर्फ जीवन ही नही, बल्कि विश्व की दिशा और दशा भी बदलती है..








बुधवार, 9 अप्रैल 2025

संस्मरण...

एक उदासी सी छाई हुई है..
क्यों..??
जब मन की गहराइयों में गौता लगाया तो पता चला..
आज शाम तक जिससे मिलें थे..
शायद फिर उनसे कभी मुलाकात न हो..
क्योंकि पिछले एक महीने से अनवरत चलने वाला हमारा एक्यूप्रेशर का क्लास आज समाप्त हो गया..।



निर्मल मन वाली हमारी निर्मला गुरु माँ की मुस्कान और ज्ञान अब दुर्लभ हो जाएगा..।
प्रशांत सर् ,सुनील सर् एवं अन्य सरों का सेवाभाव का लुत्फ अब नही उठा पाऊंगा..।।



हमारे कुछ गुरु भाई(60+)
जो मेरे प्रेरणा के स्रोत बने उनसे शायद फिर कभी मुलाकात न हो पाए..
आज के युवा हताश और निराश है..
जबकि वो लोग इस उम्र में भी जोश और जुनून से लबरेज है..।।
जिसने मुझे एक नया नजरिया दिया(श्रीकांत सर्,बालकृष्ण सर्, वाडेरकर सर् नामदेव सर् )


उन्होंने हमें सिखाया की, सीखने की कोई उम्र नही होता..
फिर से शुरुआत करने का कोई सु-समय नही होता..
जिंदगी में उदास होने का कोई कारण नही होता..
अगर कुछ होता है..
तो वो आलस्य और अकर्मण्यता के सिवा और कुछ नही होता..।।

और कई मुस्कुराते हुए चेहरे मेरे जेहन में है..
खासकर मेरी मातये एवं बहनों की..
उनलोगों के मौजदूगी से मानो फिर से मातृत्व स्नेह का गंगा स्नान किया हो..।।



कहते है दुनिया बहुत छोटी है..
साथ ही गोल है..
फिर कंही-न-कंही
लुढ़कते-ढुलकते मिल ही जायेंगें..
और मिलते ही सारी यादें फिर से ताजा हो जाएगा..।।

"सबको जय भगवान.."




सोमवार, 7 अप्रैल 2025

टिक-टिक की आवाज...

रेलवे ब्रिज पे चढ़ा ही था कि एक अंधे व्यक्ति से टकरा गया..
कैसे टकराया मालूम नही क्योंकि भीड़ बहुत ज्यादा थी..
मैं भी प्लेटफार्म 9 पे जा रहा था और उन्हें भी प्लेटफार्म 9 पे ही जाना था...


उन्होंने मुझसे पूछा प्लेटफार्म 9 पे जाना है..
मैंने कहा हां प्लेटफार्म 9 के लिए इधर से ही जाना है..
उन्होंने मुझसे कहा-क्या आप मुझे छोड़ देंगे..
मुझे कल्याण जाना है।
मैंने कहा हां..
मैं भी इधर से ही जा रहा हूँ..
उन्होंने अपना हाथ मेरे कंधे पे रखा और चलने लगे..
(एक अजीब सी अनुभूति हो रही थी..मानो कोई कोमल हाथ जैसे कमल की पंखुड़िया मेरे कंधे पे हो)
स्लोपिंग वाला रास्ता था तो मैंने उनसे कहा आप अपना स्टिक खोल लीजिये..
उन्होंने कहा खराब हो गया है..
फिर उन्होंने कहा कि मैं ATM कवर,टिश्यू पेपर थैला में रखकर बेचता हूँ.. 
वो थैला उनके हाथ से लटकी हुई थी..।
उनकी बात जब खत्म हुई तो मैंने उनसे पूछा स्टिक कितने में देता है..
उन्होंने कहा 180₹ मैं..क्या आप मेरी मदद करेंगे..
मैंने कुछ नही कहा..
हम तबतक प्लेटफार्म पे पहुंच गए..
उन्होंने कहा ये ट्रैन कर्जत जाएगी..
मैंने उनसे पूछा क्या ये कल्याण होते हुए जाती है..
उन्होंने कहा हां..
तबतक ट्रैन खुल गई..।
फिर उन्होंने कहा मुझे हैंडीकैप्ड वाले डिब्बे के पास ले चले..
सीढ़ी के पास डिब्बा लगता है..
मैं सीढ़ी ढूंढने लगा, जो की सामने था..
उन्होंने कहा हां...हां यही..
टिक-टिक की आवाज आ रही है..
फिर उन्होंने एक चबूतरे की तरफ चेहरे करके पूछा क्या ये जगह खाली है..
चबूतरे पे बैठे हुए लोगों में से एक महिला ने कहा नही..
उन्होंने कहा ठीक है..
मैंने सोचा स्टिक का पैसा दे देता हूँ..
मैं 180₹ ढूंढने लगा..
फिर सोचा 180₹ नही 200₹ दे देता हूँ..।।
मैंने उनके हाथ मे 100-100 के 2 नोट थमाए और कहा 200₹ है..
उन्होंने कहा - धन्यवाद आपका..
मैंने कहा..इसकी कोई जरूरत नही..।
और मैं वंहा से अपनी ट्रैन पकड़ने के लिए आ गया..।
तबतक उनकी भी ट्रेन आ गई..
मैंने पीछे मुड़कर देखा कि, वो चढ़े की नही..
मगर वो अपने हाथों के सहारे ट्रैन में चढ़ गए..।।
और ट्रेन खुल गई..।।

और मैं सोचता ही रह गया...
आखिर वो कैसे हरेक छोटी बातों का ख्याल रखे हुए थे..
और हम आम इंसान हरेक छोटी बातों को दरकिनार करते है..।

ये ट्रैन कर्जत जाएगी..
ट्रैन खुल गई..
सीढ़ी के नीचे हैंडीकैप्ड बोगी..
टिक-टिक की आवाज..
क्या जगह खाली है..
धन्यवाद आपका..।।






रविवार, 6 अप्रैल 2025

प्यार की पांति...कैसे निष्ठुर थे तुम...

कैसे निष्ठुर थे तुम..
मैं या तुम..??
कैसे छोड़ के गए तुम..
चोरी चुपके..।।
हां गलती हुई मुझसे..
मगर अपनी शर्म हया को बचाने के खातिर ही निकला था मैं चुपके चुपके..
तुम तो मुझसे भी ज्यादा निष्ठुर निकली..
तुम इस तरह गायब हुई..
मेरी जिंदगी से जैसे तुम्हारा कोई अस्तित्व था ही नही..।।
कैसे निष्ठुर थे तुम..
मैं या तुम..??

Yoga for digestive system