रविवार, 10 फ़रवरी 2019

मेरी जन्म भूमि मुझे बुला रही है।।

#मेरी जन्म भूमि मुझे बुला रही।।

अभी-अभी सपना देख के उठा और लिखने के लिए बैठा,
अभी में मुंबई के चकाचौध में हु,
मुम्बई की लोकल ट्रेन में आप भागती हुई दुनिया को देख सकते है,
तो दूसरों के ऊपर अपना गुस्सा उतारते हुए देख सकते हो आप,
इन सब से किसी को फर्क नही पड़ता,
मगर मुझे पड़ता है।।

#मैंने अपने सपने में 3 दृश्य देखा जो ये है-

#जब मैंने देखा एक व्यक्ति अपना गुस्सा निरीह कुत्ते पे उतार रहा था।
हमने देखा इस भागते हुए शहर में कुछ लोगो को दूसरे के लिए भी समय है जब हमने स्टेशन पे अपनी दरी पे सिर्फ खुद ही नही दूसरों को भी बिठा पाया।

#मैंने इस भागते हुए लोकल ट्रेन में खचाखच भीड़ से भड़ी हुई ट्रैन को देखा जिसमें सब सफर नही कर पाते वो अगली पकड़ लेंगे ये कह कर उसे छोड़ देते,उन्हें लगता है कुछ नही होगा।
मगर होता है , आप उतने समय के लिए पीछे चले जाते हो।

#मुझे मालूम नही स्टेशन से डायरेक्ट एक बहुत बड़े ऑडिटोरियम में कैसे चला आया वाकय बहुत बड़ा था ऊपर से कांच लगा हुआ था जिससे ऊपर की विहंगम तस्वीर सब दिख रही थी,धीरे धीरे लोग ऑडिटोरियम में आ रहे थे इतने आ गए थे कि हमदोनों भाई को पीछे जाना पड़ा इतने में ऊपर से एक हेलीकाप्टर गुजरी मगर उसने किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित नही किया,में ज्योहीं अपने सीट की ओर बैठने के लिये बढ़ा देखता हूं आसमान में एक बहुत बड़ा चिड़िया पंख फैलाये हमारे इधर आ रही है,जब वो ऑडिटोरियम के ठीक ऊपर आया तो बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ #बिहार एयरवेज ने बिहारियों के मन मे ऊर्जा का संचार कर दिया और हम बिहारियों ने खुशी से चीखना शुरू कर दिया #ऐ बिहार के प्लैन ह।।
मानो क्षणभर के लिए पूरा माहौल ही बदल गया,हम बिहारी इस दृश्य को देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे मगर जो लोग बिहार के नही थे वो तरह-तरह के बातें बना रहे थे कोई मजाक उड़ा रहे थे तो कोई शिकायत कर रहे थे।।
#मगर जरा सोचो हम बिहारी को अपने बिहार के नाम से इतना लगाव है तो सच मे बिहार से कितना लगाव होगा।।
मगर जब ये विहंगम दृश्य घटित हुआ तो में भी उस प्लैन पे #बिहार नाम देखकर उत्साहित हुआ और गौरवान्वित महसूस किया।
मगर मेरा ध्यान तुरंत ही उधर आ गया जिधर हम बिहारियों के ऊपर तंज कसे जा रहे थे।।
#तब मन मे एक ही ख्याल आया कि मुझे जो करना है,
 #वो बिहार के लिए ही करना है,ओर में बिहार आने के लिए तब ही सोचने लगा।।
#तब तक मे नींद ही खुल गई।।नींद खुले हुए 15 मिनेट से ज्यादा होने को है अब।।

मंगलवार, 1 जनवरी 2019

आप न चाहते हुए भी स्वार्थी है।।

दुनिया बड़ी स्वार्थी है
चाहे वो आपके माता-पिता ही क्यों न हो उनका भी कंही न कंही आपसे स्वार्थ ही जुड़ा हुआ है,ज्यों-ज्यों आपकी उम्र बढ़ती जाएगी त्यों-त्यों उनका स्वार्थ आपके प्रति बढ़ता जाएगा।।

इंसान अपने स्वार्थ के कारण किसी को भी नीचा दिखा सकता है,चाहे वो आपका अपना सगा ही क्यों न हो।।

आप इतिहास पलट के देखे जितनी भी बड़ी-सी-बड़ी घटना घटी है इस संसार मे वो स्वार्थ के कारण ही घटी है।
चाहे वो घटना कल्याणकारी हो या फिर विनाशकारी उसके केंद्र में स्वार्थ ही था जिस कारण बड़ी-सी-बड़ी घटना घटी है।।

आज का वर्तमान ही आप देखे जो भी बदलाव देखने को मिल रहे है,
उनमे कंही न कंही स्वार्थ ही निहित है।।

 इस स्वार्थ को कई लोग ने अलग अलग नाम दिया है,जैसे कि मोह,लोभ,पापी,दुराचारी,अत्याचारी इत्यादि अनेक नाम है,इन सब के पीछे स्वार्थ ही है।
लोग स्वार्थी न कहकर उसके कृत्य के हिसाब से उसे नाम देते है,जैसे कि किसी के लिए कुछ करने वालो को परोपकारी कहते है,मगर उसके परोपकार में भी उसका स्वार्थ निहित है,
कोई ऊंची उपाधि प्राप्त करना चाहता है तो उसमें भी उसका स्वार्थ निहित है।
यंही तक ही नही बल्कि प्रकृति में हो रही सारी घटनाओं में भी स्वार्थ निहित है।

#स्वार्थ के दो स्वरूप है- एक अच्छा तो दूसरा बुरा।।
अगर आपके द्वारा किये गए कार्य से किसी को फायदा होता है,उसे तकलीफ नही पहुंचती है तो वो अच्छा वाला स्वार्थ है।
अगर आपके द्वारा किये गए कार्य से किसी को नुकसान होता है या फिर उसे तकलीफ पहुंचती है तो ये बुरा वाला स्वार्थ है।।

 #तुलसीदास जी की उक्ति है कि-"स्वार्थ लाग करे सब प्रीति"

क्या बिना स्वार्थ के कोई कार्य किया जा सकता है तो जबाब है -नही ।
तो फिर क्या स्वार्थी का तमगा लगा ही रह जाएगा चाहे हम कोई भी कार्य करें-तो जबाब है नही।
 ये इस पर निर्भर है कि आप कार्य कौन सी ओर कैसे करते है।।
 अगर आप स्वार्थी नामक तत्व से ऊपर उठना चाहते है तो आप #श्रेय लेने की आदत छोड़िये बल्कि अपने द्वारा किये गए बड़े-से-बड़े कार्य मे भी उनको भी श्रेय की भागीदार बनाइये जो आपके कार्य मे दखल दे रहे थे।।
और
 #अपनी बड़ी-सी-बड़ी असफलता का श्रेय खुद ले न कि इसके लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराये ।।

 शायद इससे स्वार्थ नामक तत्व से आपसे पीछा छूट जाए,मगर इसमे भी कंही न कंही स्वार्थ ही निहित है ।।

सोमवार, 31 दिसंबर 2018

दृढ़ निश्चय ओर संयम

क्या लिखू लिखने को तो बहुत कुछ है,मगर सबकुछ तो लिखा नही जा सकता।
 कुछ घंटे के बाद ही बहुत कुछ बदल जाएंगे,मगर शायद ही वो चीज़ बदल पाए जो आप बदलना ही नही चाहे,मगर कुछ चीज़ तो खुद-ब-खुद बदल जाएगी।
चाहे घर का कैलेंडर हो,या फिर आपकी fb का पोस्ट हो सब मे बदलाव देखने को मिलेगा।
2018 के जगह 2019 दिखने को मिलेगा सब जगह,
मगर क्या आपके जिंदगी में बदलाव आएगा,
बदलाव आएगा वो तब आएगा जब आप बदलाव लाना चाहेंगे,जिस तरह कैलेंडर बदलते हुए हमें देर नही लगती उसी तरह हमें अपनी गंदी आदतों को बदलने में देर नही करनी चाहिए।
इसके लिए हमे दृढ़ निश्चयी होना चाहिए,दृढ़ता एक बहुत बड़ी शक्ति है अगर आपके पास है तो आप जरूर अपनी बुराइयों पे विजय पाएंगे।।
आप कोशिश तो करें एक कदम बढ़ाए तो सही,सफलता जरूर मिलेगी,एक बार मे ना सही मगर 100वे बार मे आपको मिल ही जाएगी,इसके लिए दृढ़ निश्चयी के साथ-साथ संयम और धैर्य का भी होना जरूरी है।।

एक बार कोशिश तो करें सफलता मिलेगी है, हरेक क्षेत्र में।।

इस नव वर्ष में कुछ नया करने का सोचे,सिर्फ सोचे ही नही कुछ करें, जिससे ये साल आजीवन आपके जिंदगी में यादगार बना रहे।।

बुधवार, 26 सितंबर 2018

इंसान दो चीज़ों का गुलाम होता है।

इंसान दो चीज़ों का गुलाम होता है।
 1.इन्द्रिय(ऑर्गन),हॉर्मोन
 2.वस्तु
 इन दोनों का अगर एक बार अगर गुुलाम हो गए,तो इसके दासता से छूटकारा पाना मुस्किल है।
 ओर सबसे मजेदार बात ये है,की हमें इसकी दासता स्वीकार भी है,क्योंकि हमें पता ही नही चलता कि हम इसके दास है।
क्योंकि हमें इसमे आनंद की अनुभूति जो मिलती रहती है,ओर एकदिन हम इसके जकड़न में इस तरह फंस गए होते है,की इससे छुटकारा पाना नामुमकिन सा लगने लगता है।
 इस जकड़न में सब जकड़ते ही है,चाहे कोई कितनी भी कोशिस कर ले,बिना इसके जकड़न में पड़े आप जिंदगी में आगे बढ़ ही नही सकते,क्योंकि ये जकड़न प्राकृतिक जो है,ओर आप प्रकृति के विरुद्ध जा तो नही सकते न।

 हमें ये देखना चाहिए कि कोई वस्तु या कोई इन्द्रिय हम पर किस स्तर तक हावी है,कंही ऐसा तो नही की हम इसके गुलाम हो गए है।

 इसे परखने के साधारण उपाय है,आप कभी भी परख सकते है कि में किसी वस्तु या इन्द्रिय का गुलाम तो नही हु।
 1.सबों के पास मोबाइल है,सब सोशल साइट उपयोग करते है,आप देखे की क्या में 1-2 रोज बिना सोशल साइट के उपयोग किये बिना रह सकता हु,अगर हां तो आप इस जकड़न में नही है,अगर नही तो आप इस जकड़न में फंस गए है,इससे निकलने की कोशिश कीजिये।
 ऐसे ही आप देखिए कि क्या आप चाय-कॉफी के बिना कुछ दिन रह सकते है,अगर हा तो आप इसके दास नही है,आप अपने ऊपर इस तरह के प्रयोग करते रहिए।
 क्योंकि इस प्रयोग से आप वस्तु के गुलाम नही वस्तु आपका गुलाम होगा।

 सबसे बड़ी जकड़न जो होती है,वो इन्द्रिय यानी ऑर्गन या फिर हार्मोन को जो बहाव होता है,उस पर सयंम पाने में बहुत मुश्किल होता है,कुछ ही लोग होते है जो इसपे काबू कर पाते है और सफलता गढ़ पाते है।
क्योंकि इसका बहाव जो होता है,एक आनंद की अनुभूति देता है,ओर हॉर्मोन का बहाव हमारे शरीर के लिए जरूरी भी है,मगर हम अपने जरूरत को कब अपनी आदत बना लेते है हमें पता ही नही चलता।
 एक ढक्कन शराब दवा के रूप में पहली बार लेने वाला शख्श कब पूरी बोतल लेने लगा उसे भी पता नही।
 यही हमारे हार्मोनल स्राव के साथ भी होता है,कब हम इसके आदि हो जाते है,हमें पता ही नही चलता,ओर यही हार्मोनल बहाव हमें अपना गुलाम तो बनाता ही है,साथ-साथ वस्तुओं का भी गुलाम बना देता है।
 अगर आपको कोई लड़का/लड़की पसंद आ जाये या देखने मे सुंदर लगे,तो आप उसे फिर से देखने की कोशिश करेंगे,फिर एक बार,फिर एक बार ओर ये सिलसिला चलता रहेगा,ओर एकदिन ऐसा आएगा की आप उसे देखे बिना उससे बात किये बिना नही रह सकते अगर ऐसा नही होता है,तो आप मे चिड़चिड़ापन,उदासी जैसे लक्षण दिखने लगेंगे,ये ही है दासता।
 इस तरह के दासता आप अपने मे देख सकते है,आप देखिए कि आप किस चीज़ के गुलाम है,अगर उसके गुलाम है,तो उसके बिना रहने की कोशिश कीजिये।
 हमारी गुलामी तब शुरू होती है,जब हमारी निर्भरता ज्यादा बढ़ जाती है,किसी वस्तु के प्रति।।

 अगर आपको लगता है,की आप किसी चीज़ के गुलाम है तो आप उसके बिना एक दिन रहे और देखे आपके अंदर से एक खुशी की अनुभूति होगी,ये सच है।क्योंकि हमारा शरीर कोई मशीन नही है,इसमे भी अनुभूति है,ओर आप दिन-प्रतिदिन वही कर रहे है,जो आप चाहते है,एक दिन आप सामान्य जीवन शैली जी कर देखिये।कितना आनंद आता है।।

 सच तो ये है,की हम किसी वस्तु ओर हार्मोनल स्राव के गुलाम नही होते, बल्कि हो जाते है,खुद-ब-खुद ओर हमें पता भी नही चलता।
गुलामी किसे कहते है,जो आप करना चाह रहे है,वो आप नही कर पा रहे है,इसे ही गुलामी कहते है,इस गुलामी की बेड़िया को तोड़िये,हरेक रोज हथोड़े का प्रहार कर क्योंकि ये बेड़िया एक दिन में नही टूटनी वाली है,क्योंकि ये बचपन से ही बंध गई है।

 कुछ ही लोग होते है,जो इस बेड़िया को तोड़ पाते है,
 क्योंकि कितने को तो पता ही नही चलता कि वो कोई बेड़िया से बंधे हुए है।।

 गुलामी के जकड़न से निकलिए कंही ऐसा न हो कि ये गुलामी आपको अच्छी लगने लगे,ओर आप इसके ताउम्र गुलाम बने रहे।।




सोमवार, 10 सितंबर 2018

अपने दुख का विस्तार करना सही है क्या?

अपने दुःख का विस्तार इतना भी न करें कि आपके चाहने वाले भी आपसे दूरिया बढ़ाना शुरू कर दे।
 कभी-कभी हम अनजाने मे ही अपने दुःख को 
विस्तारित करने लगते है,ओर हमे पता भी नही चलता है।
हमें लगता है,सिर्फ हमहीं दुखी है,मगर आप अपने दुःख में कइयों को शामिल कर लेते है,ओर आप इस बात से अनभिज्ञ रहते है।
 अगर आप दुःखी है,तो क्यों है इसका कारण ढूंढना चाहिए न कि उसे औरों के सामने रखना चाहिए इससे आपका दुःख घटता नही बल्कि बढ़ता है,साथ ही आप उसे भी अपने दुख में शामिल कर लेते है।
 हम अक्सरहाँ दुःखी होने का कारण नही ढूंढते बल्कि ओर दुखी होने का ही प्रयत्न करने लगते है,इसिलिय आपने देखा होगा कि दुखी लोग ओर दुखी होने लगते है,क्योंकि धीरे-धीरे वो अभ्यस्त हो जाते है,ओर आंसू बहाना उन्हें अच्छा लगने लगता है,क्योंकि इसमें अब उन्हें आनंद की अनुभूति होता है,ओर मुफ्त में कुछ लोगो की सहानुभूति भी मिलने लगता है।।
  दरसल कुछ लोग दुःख के दलदल से निकलना ही नही चाहता जबकि वो ये जानते है कि ये समस्या कोई जटिल नही है,मगर इतनी मस्कत कौन करे,ओर वो उसी में फंसे रहते है।।

 दुःख कोई अनवरत चलने वाली प्रक्रिया नही है,वैसे भी प्रकृति में हरेक क्षण बदलाव आता ही है,उसी तरह दुख के बाद सुख को भी आना ही होता है,मगर आप अपनी खिड़की ओर दरवाजा सब कुछ बंद कर लेते है,तो फिर आप बारिश के बूंदों का आनंद कैसे ले पाएंगे,उसी तरह सूख दरवाजे पे दस्तक देने वाला ही होता है कि आप दरवाजा लगा लेते है,ओर अंदर जो दुख पड़ा हुआ है,उसे बाहर जाने से रोक देते है,क्योंकि अब आपको उसके साथ रहना ही पसंद है।।।

 इस प्रकृति में कुछ भी स्थायी नही है,मगर आप अप्राकृतिक तरीके से स्थायी,ओर अस्थायी बना सकते है।।

रविवार, 9 सितंबर 2018

असफल क्यों न हो?

असफल क्यों न हो?
क्योंकि आपकी असफलता सिर्फ आपकी ही नही होती,आपके असफलता के कारण कितने ही लोग असफल हो जाते है,जिस-जिस ने आपसे उम्मीद लगाई थी सबकी उम्मीद टूट जाती है,आपके असफलता के कारण।
 आपके असफलता के कारण कंही न कंही आप स्वयं तो पिछड़ते ही है,साथ ही आपका परिवार,आपका समाज भी पिछड़ जाता है,साथ ही वो सब पिछड़ जाते है,जिस-जिस ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से आपके सफलता के कामना किये होते है।।
 इसलिय असफल न हो।।
क्योंकि असफलता आप से ज्यादा पीड़ादायी उनके लिए होता है,जिसने आपके लिए सफलता का कामना किया होता है,क्योंकि आप अपने असफलता का कारण ढूंढ लेते है,साथ ही सहानभूति भी प्राप्त कर लेते है।
 मगर उनका क्या जिसने आपसे सफलता की उम्मीद रखी थी,न ही वो आपके असफलता का कारण ढूंढ पाती है,ओर न ही सहानुभूतियां प्राप्त कर पाती है।।
 इसलिए असफल न हो।।
असफलता अन्धविश्वाश को जन्म देती है,इसलिय असफल न हो क्योंकि आपके चाहने वाले बेवजह आपके असफलता का जिम्मेवार दूसरे के ऊपर थोपने लगते है,जबकि आप अपनी असफलता का कारण जानते है।।

 "असफल इसलिए न हो क्योंकि आपकी असफलता आपसे ज्यादा दूसरे के लिए पीड़ादायी होती है"।
ओर ये कदाचित सही नही है कि आप अपने असफलता से दूसरों को तकलीफ दे,बल्कि अपने असफलता को सफलता में परिणित करके अपने चाहने वालो को खुद से ज्यादा उन्हें गौरवान्वित होने का मौका दे।।।

असफलता एक बोझ है।

असफलता एक बोझ है,अगर इस बोझ को जल्द-से-जल्द न उतार पाए,तो ये बोझ बढ़ता जाएगा।
ओर इक समय ऐसा आएगा कि ये बोझ इतना भारी हो जाएगा,की आप इसके तले दब जाओगे,ओर फिर निकल नही पाओगें।।
 इसलिए जितना जल्दी हो आप अपनी असफलता के बोझ को उतार कर,सफलता के बोझ को ढोने की तैयारी करें,क्योंकि सफलता का बोझ आपके अंदर आत्मविश्वास जगायेगा।।
 सच्चाई तो ये है,कि असफलता कोई बोझ नही है।मगर हमारा समाज इसे इतना भयावह बना दिया है कि ये बहुत बड़ा बोझ हो गया है,इसकी शूरुआत तो हम स्वयं ही करते है,अपने आत्मविश्वाश को गिरा कर,जब ही हमारा आत्मविश्वास गिरता है त्योंही अनेक तरह के बोझ खुद-व-खुद लदे चले जाते है।
 आत्मविश्वास गिरने के कारण आत्मग्लानि होने लगता है,ओर हम अपने आप को ओरो से कमजोर समझने लगते है,जब हम खुद अपने आपको कमजोर समझने लगते है,तब दूसरे भी हमें मानसिक रूप से यातना देना शुरू कर देते है।ओर हम इन सब बोझ के तले दिन-प्रतिदिन दबते चले जाते है।।
 जबकि होना ये चाहिए कि हमें अपनी असफलता का स्वागत करते हुए कहना चाहिए कि-
    "हम अपनी असफलताओं से नींव का निर्माण करेंगें और उसपे सफलता का प्राचीर  खड़ा करेंगे"।।
 आत्मविश्वास से लबरेज होकर फिर से सफलता को अंगीकार करने के लिए हुंकार भरनी चाहिये।।

सच तो ये है कि असफलता कोई बोझ नही है,ये तो बोझ से मुक्ति पाने का माध्यम है,या फिर बोझ ढोने के योग्य होने का साधन है।।
  बोझ तो सफलता है,न कि असफलता ।।
सफलता पाते ही अनेक तरह के बोझ बढ़ जाते है,नैतिक,पारिवारिक,सामाजिक हरेक तरह का बोझ मगर हम इसे ढोना नही चाहते क्योंकि हमारी सफलता ने इस योग्य नही बनाया है।।
 इस योग्य हम तब बनते है जब हम अपनी बार-बार के असफलताओ को सफलता में परिणित करते है,तब ही हम इस तरह के बोझ उठाने के योग्य बन पाते है।।
 अगर सच मे बोझ उठाना है,तो अपनी असफलता को स्वीकार कर,सफलता के बोझ में परिणित करने के प्रयास में जल्द लग जाये।।

Yoga for digestive system