रविवार, 28 जून 2026

उम्मीद की किरण

खुद के लिए नही बदल सकते तो..
कम से कम उनके लिए खुद को बदलो..
जो आपमें उम्मीद की किरण देखते है..।

उन उम्मीदों की किरण को तो..
न बुझने दो..
जो वर्षों से किसी ने जलाए रखे है..।

यू ही कोई किसी से उम्मीद नही रखता..
जब तक कि उसे..
कोई उम्मीद की किरण न दिखें..।

तुम में कोई न कोई उम्मीद की किरण दिखी ही होंगी..
इसिलिय तो लोगों ने..
तुमसे उम्मीद जगा रखी है..
उन उम्मीद को टूटने मत दो..।।

तुम में कुछ तो है..
जो औरों को दिखता है..
सिर्फ तुम्हें नही दिखता..
अपने अंदर झांको..
किरणों की पुंज लालायित है बिखरने को..।।

खुद के लिए नही बदल सकते तो..
कम से कम उनके लिए खुद को बदलो..
जो आपमें उम्मीद की किरण देखते है..।




बुधवार, 24 जून 2026

कोई नही है अपना..

दुनिया बहुत बेरहम है..
जो आपके साथ है..
वो भी आपके साथ नही है..
क्योंकि साथ रहने से..
थोड़े ही कोई साथ रहता है..।

हम ही भ्रम में जीते है..
हमारे साथ वो है..वो है..
का गुणगान करके यू ही जिंदगी जीते है..
जब वक़्त आता है..
तो उन "वो"में से कोई भी साथ नही आता..
जो अपने है..
वो ही साथ आते है..।

आखिर ये अपने है कौन..??
अपने वही है..
जिनके जीवन में आपने योगदान दिया है..
जितना योगदान दिया है,
उतने ही वो,
अपने है..
सच कहूं..तो कोई नही है अपना..
सिर्फ एक के सिवा..
उनमें अपना निवेश करें..
उनपे अपना सर्वस्व न्यौछावर करें..
अपना वागडोर ही उनको दे दो..
क्योंकि कोई नही है..
इस जग में उनके सिवा..।।




सोमवार, 22 जून 2026

तुम्हारा ख्याल आया..

मालूम नहीं क्यों..
आसमां में बिखरते हुए बादल को देख के..
मेरे जेहन में तुम्हारा ख्याल आया...।

👩🏻क्या ख्याल आया..??

👦🏻यही..

👩🏻यही क्या..??

👦🏻अबे सोचने तो दो..

👩🏻ठीक है..तुम सोचो में जा रही हूं..
जब ख्याल आ जाए..तो उन बिखरते हुए बादल को बता देने..
वो भटकते-भटकते मुझ तक पहुंच जाएंगे..और बारिश की बूंद में बदल कर मुझसे बयां कर जाएंगे..।।




मैं ही हरदफ़ा

मैं ही हरदफ़ा बात क्यों बढ़ाऊ..
कभी-कभी तुम भी तो बात बढ़ाओ..।
मैं ही हरदफ़ा तुम्हारे पास आने का बहाना क्यों ढूंढू..
कभी-कभी तुम भी तो कोई बहाना ढूंढो..।

मैं ही क्यों इस गलतफहमी में रहू..
जो मैं सोच रहा हूँ..
वो भी तू सोच रही है..।
इस गलतफहमी से निकलकर क्यों ना,
मैं आगे बढ़ जाऊ..।

मैं ही हरदफ़ा बात क्यों बढ़ाऊ..
कभी-कभी तुम भी तो बात बढ़ाओ..।


सोमवार, 15 जून 2026

बप्पा..

मैं उनसे नजरें चुरा रहा था..
और वो..
मुस्कुरा रहे थे..।
क्योंकि मैं जिधर देखूं..
उधर सिर्फ..
वो-ही-वो नजर आ रहे थे..।
कुछ देर बाद..
अपनी मूर्खता पे हंसी आई...
जिसे देखने को लोग ताउम्र गवां देते है..
वो हमें चहु और दिख रहे थे..
और मैं..
उनसे नजरें चुरा रहा था..।।



रविवार, 14 जून 2026

नाकामियां

आपके नाकामियां पे मुस्कुराने वाले भरे पड़े है..
उन्हें एक बार..दो बार..
मुस्कुराने का मौका दे..
बार-बार नही..।
अन्यथा वो आपके नाकामियों पे नही..
आप पे मुस्कुराने लगेंगे..
ये स्थिति आने से पहले..
स्वयं को बदल डालें..।।
क्योंकि आप जब किसी की मुस्कुराहट की वजह बन सकते है..
तो आप,किसी के ईष्या,द्वेष की वजह भी बन सकते है..।।



बुधवार, 10 जून 2026

अच्छा होना भी एक अभिशाप है..

अच्छा होना भी एक अभिशाप है...
क्योंकि अच्छाई के बोझ के कारण,
आप बुरे नही हो सकते..।
और अच्छाई का बोझ आपको 
दबाता चला जायेगा,
और आप दबते चले जाएंगे..।
अगर आप इस दबाब को सहन कर गए..
तो आप उन पंक्तियों में होंगे..
जिन पंक्तियों में वो खड़े है,
जिनका नाम हम आदर से लेते है..।।

मगर अफसोस दबाव को सब सहन नही कर पाते..
और वो बदल जाते है..
यही तो प्रकृति का नियम है..।
मगर कुछ होते है..
जो प्रकृति के नियम को धत्ता बताते है..
और नए कीर्तिमान रचते है..।।
आप भी उन्ही में सो हो..।।