रविवार, 28 जून 2026

उम्मीद की किरण

खुद के लिए नही बदल सकते तो..
कम से कम उनके लिए खुद को बदलो..
जो आपमें उम्मीद की किरण देखते है..।

उन उम्मीदों की किरण को तो..
न बुझने दो..
जो वर्षों से किसी ने जलाए रखे है..।

यू ही कोई किसी से उम्मीद नही रखता..
जब तक कि उसे..
कोई उम्मीद की किरण न दिखें..।

तुम में कोई न कोई उम्मीद की किरण दिखी ही होंगी..
इसिलिय तो लोगों ने..
तुमसे उम्मीद जगा रखी है..
उन उम्मीद को टूटने मत दो..।।

तुम में कुछ तो है..
जो औरों को दिखता है..
सिर्फ तुम्हें नही दिखता..
अपने अंदर झांको..
किरणों की पुंज लालायित है बिखरने को..।।

खुद के लिए नही बदल सकते तो..
कम से कम उनके लिए खुद को बदलो..
जो आपमें उम्मीद की किरण देखते है..।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उम्मीद की किरण