शनिवार, 7 दिसंबर 2024

सपने अगर अपने हो..

कभी सपनों को मरने मत देना..
क्योंकि सपने जरूर पूरे होते है..
अगर सपने अपने हो..
जिसे आपने देखा है..
वैसे सपने जरूर पूरे होते है..।।



कभी-कभी हम
जिंदगी के भागदौड़ में 
अपने सपनों को भूल जाते है..
इसीलिए वो सपने हकीकत में तब्दील नही हो पाते..
इसीलिए सपनों को संजो के रखे..
क्योंकि सपने अगर अपने हो तो जरूर पूरा होता है..।

अगर सपनें पूरे नही होते..
उसके लिए भी हम खुद ही जिम्मेदार है..
हर अपराध के लिए हम स्वयं ही कसूरवार है..।
ये आरोप प्रत्यारोप का समय नहीं..
बल्कि एकबार फिर से बिखरे हुए सपनों को समेटकर..
उसे पूरे करना का समय है..।।

अगर सपने अपने हो तो वो जरूर पूरे होते है..
अगर पूरे नही होते है..
तो एकबार फिर से सबकुछ दांव पे लगा कर पूरा करने का प्रयत्न करें..
क्योंकि सपने अगर अपने हो तो वो जरूर पूरा होते है..।

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024

हमारे हिस्से की लड़ाई..

कभी-कभी हमारे हिस्से की लड़ाई दूसरे भी लड़ रहे होते है..
और हमें पता नही चलता..
कभी सोचा है इसके बारे में..
उस और हमारा कभी ध्यान ही नही जाता..


हमें लगता है,
हमें खुद ही अपने हिस्से की लड़ाई लड़नी होती है..
मगर ऐसा नही है..
कुछ लोग और भी होते है,जो आपके हिस्से की लड़ाई लड़ रहे होते है..
या तो वो कभी दिखते है,या फिर नही दिखते..
या फिर हमें ताउम्र समझ मे ही नही आता..
और हम गलतफहमी पाल लाते है कि ये सब कुछ हमने ही किया है..।।
इसीलिये जब सफल हो..
तो अपने अंदर कृतिज्ञता का भाव जरूर रखें..
अगर हो सकें तो किसी जरूरतमंद के हवनकुंड(जीवन) मे अक्षत की आहुति कम-से-कम जरूर दे..
मगर अफसोस ये शौभाग्य सब को नही मिलता..
कुछ को अगर मिलता भी है तो वो उसका सदुपयोग नही कर पाते..
और कुछ लोग नए कीर्तिमान रच देते है..।।

कंहा से शुरुआत करू...
चलिए शुरू से ही शुरुआत करते है...
अगर हमारे पूर्वज खड़े होने के लिए असहनीय पीड़ा नही सहे होते तो शायद आज हम मानव समुदाय पे कोई और राज 
करता..जरा कल्पना कीजिये..
अगर हड़प्पा काल में हमारे पूर्वज उतना उन्नतशील नही होते तो आज हमें ये गुमान नही होता कि ये सबसे उन्नत और सबसे बड़ी सभ्यता थी..
अगर वैदिक काल मे हमारे ऋषियो ने वेद की ऋचा नही रची होती..तो आज हम गुमान नही करते..
अगर महाजनपद काल मे बिम्बिसार,घनानंद,अशोक,नही होता तो दुनिया का सबसे बड़ा मगध साम्राज्य नही बनता..
अगर गुप्त काल उन्नतशील नही होता तो विश्व की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी नालंदा नही होती..और वराहमिहिर, आर्यभट, कालिदास, धन्वंतरि इत्यादि जैसे विद्वान नही होते..।
अगर हमारे पूर्वज एकजुट हुए होते तो मध्यकाल में मुस्लिम आक्रांता हमपे राज नही करते..अगर वो दक्षिण भारत विजय कर लेते तो..तो स्थापत्यकला की ऊंचाइयों को छूने वाला मंदिर ना होता
अगर मुगलकाल सुदृढ़ नही होता तो कुछ ऐतिहासिक इमारत का निर्माण नही होता,अगर वो कमजोर ना होते तो अंग्रेज हमपे राज ना करते..
अगर हमारे क्रांतिकारी नेता अपना बलिदान नही देते तो आजादी की आवाज घर-घर मे बुलंद नही होता..अगर गांधी,नेहरू,बोस,पटेल,अंबेडकर, आजाद,भगत, बिस्मिल्लाह कितनों का नाम लू अगर ये ना होते तो भारत शायद ऐसा न होता..
अगर आज हम यंहा है..और मनुष्य या भारतीय होने पे नाज कर रहे है..
तो इसके पीछे लंबा संघर्ष चला है और ये चल रहा है...
●हम अभी जिस अवस्था मे है इसके पीछे भी लंबा संघर्ष चला है...
हम कल्पना भी नही कर सकते..
हमारे एकल सेल(स्पर्म) को करोड़ों सेल से संघर्ष करके
अंडाशय तक कि यात्रा करनी पड़ी है..
फिर 9 महीने तक हमारी माँ को संघर्ष करना पड़ा है..
फिर जन्म लेते ही..आपके साथ-साथ कइयों का संघर्ष चालू हो गया है..
और ये संघर्ष अभी भी चालू है..और अनवरत चालू रहेगा..


इसीलिए जब भी आप जीवन मे संघर्ष कर रहे हो..
तो जान लीजिए कुछ और लोग भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आपके साथ संघर्ष कर रहे है..और आपको भी बेहतर दुनिया के लिए संघर्ष करना है..

इसीलिए उदास मत होइए..
बल्कि अपने संघर्ष को अपना कवच बना कर सफलता का पताका फहराइये..।।



सोमवार, 2 दिसंबर 2024

माफ करना जरूरी क्यों है

क्या आप किसी ने नाराज़ हैं, क्योंकि उसने आपके साथ कुछ बुरा किया था और क्या आपको लगता है कि वह माफ़ी का अधिकारी नहीं है?

कितनी हास्यास्पद बात है कि हममें से अधिकांश लोग ये मानते हैं कि यदि हम किसी को माफ़ नहीं करेंगे तो उसे कष्ट होगा, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। यदि हम किसी को माफ़ नहीं करते तो कष्ट हमें ही होता है।



किसी के आपके साथ बुरा करने पर उसे माफ़ न करना आपको दुःख के एक लंबे रास्ते पर ले जाएगा और उस पूरी यात्रा में आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपके दिमाग़ में कितने नकारात्मक विचार घूम रहे हैं, और आपको कमज़ोर, उलझा हुआ एवं निराश बनाते जा रहे हैं।

जब हम किसी को क्षमा नहीं करते तो हम उसके जैसे बनने लगते हैं। जितनी अधिक नफ़रत हम उससे करते हैं, उतना ही अधिक हम उसके जैसे बनते जाते हैं। हमें पता भी नहीं चलता कि कब हम ख़ुद को एक क्षुब्ध, असभ्य और हृदयहीन व्यक्ति के रूप में बदल लेते हैं।

अतः हमेशा याद रखें- माफ़ी वास्तव में, माफ़ कर देने वाले के लिए होती है!

(ये लेख स्नेह देसाई द्वारा लिखित है,जो "अहा जिंदगी" पत्रिका में प्रकाशित हुई थी..)


रविवार, 1 दिसंबर 2024

आप खुद से कितना प्यार करते है..

आपने आखरी बार आयने में खुद को कब देखा था..??
कैसा बेतुकी सवाल है..आपको लग रहा होगा..
मगर मैं, फिर पूछता हूँ आपने आखरी बार खुद को आयने में कब देखा था..??


शायद आपको याद नही हो,या फिर आप अभी भी मेरे सवाल को समझ नही पा रहें होंगे..
चलिए प्रश्न को आसान करते है..
आपने आयने के सामने खुद को देखकर कब मुस्कुराया था..??
और अपने खूबसूरती पे नाज किया था..
थोड़ा याद करें..।।
अगर नही याद आ रहा है तो आप गंभीर स्वास्थ्य समस्या से घिरे होंगे,या घिरने वाले है..
इसीलिए आज से ही आयने में खुद को देखकर मुस्कुराना शुरू कीजिए..

हाल ही में,
मैं लसेन्ट द्वारा प्रकाशित हेल्थ रिपोर्ट पढ़ रहा था..
(Global burdens disease study 1990-2021)

जो मैं यंहा बताने जा रहा हूँ...
आपको जानकर हैरानी होगी कि जितना भी क्रोनिक(खतरनाक) बीमारी है,वो महिला के अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा होता है..
कुछ आंकड़ो से समझते है..

• समय से पहले मृत्यु, महिला के अपेक्षा पुरुषों की ज्यादा होती है।
वैश्विक स्तर पर COVID-19 से महिला के अपेक्षा पुरुषों की मृत्यु 45% ज्यादा हुआ..

इसी तरह हृदय (heart) से जुड़े रोगों से मरने वालों पुरुषों की संख्या महिला से 45% ज्यादा थी,जबकि ये यूरोपियन देशों में 49% तक देखा गया..।

वंही मानसिक समस्या से जुड़ा मामला, वैश्विक स्तर पर महिला से ज्यादा पुरुषों में 35% ज्यादा देखा गया।
(गरीब देश मे ये मामला ~50% तक ज्यादा है)

वंही डाइबिटीज के मामले में 1990 के दशक में 1 लाख पर पुरुषों की संख्या महिलाओ से 56 अधिक हुआ करता था,जो  2021 तक बढ़कर 147 हो गया है..।

इसी तरह कैंसर,किडनी,अर्थराइटिस, बैक पैन की समस्या भी महिला के अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा है..।।

https://www.healthdata.org/news-events/newsroom/news-releases/lancet-public-health-global-study-reveals-stark-differences

इस रिपोर्ट में अलग-अलग कारण बताए गए है..
मगर आपके अनुसार ऐसा क्यों हो सकता है...
फिर से मैं,वहीं सवाल पूछता हूँ,आपने आखरी बार आयने के सामने कब मुशकुराया था..
सवाल मैं ही जबाब है..

महिलाओं के साथ अच्छी बात ये है कि वो सजने सवरने के लिए आयने के सामने खड़ी होती है,इस सिलसिले में कभी-कभी चेहरे पे मुस्कान आ जाती होगी,और सारा बोझ उत्तर जाता होगा..

मगर हम पुरुषों के साथ ऐसा नही होता,हम तो बाल भी इसलिए छोटा रखते है कि संवारने का झंझट न रहे..
यंही गलती कर जाते है..

कुछ समय निकालिये खुद से प्यार करने के लिए..
क्योंकि जब हम खुद से प्यार करने लगते है,तो सिर्फ बीमारियां ही नही हरेक समस्या खुद-ब-खुद दूर भागने लगती है..।।

विश्वास नही होता..
आयने के सामने जाइये और खुद को देखिए..

मैं जानता हूँ..
अभी भी आयने के सामने में खुद को देखने की जहमत बहुत लोग नही उठा पाएंगे..
आप उनमे से तो नही..
प्लीज उठिए और खुद को आयने में देखिए...
और एक बेहतर भविष्य का निर्माण कीजिये..।।




शुक्रवार, 29 नवंबर 2024

चलो फिर से जीते है..

क्या आपको बच्चों की किलकारिया परेशान करता है..??
अगर हां...
तो आपको सोचने की जरूरत है..
की, क्या आप जिंदा है या फिर मशीन बन(मर) चुके है..।

बच्चे का स्वभाव ही होता है..
हँसना,रोना,चिल्लाना,चीखना और चुप रहना और बहुत कुछ एक साथ करना..
सबसे बड़ी बात ये है कि.. 
बच्चें एक समय मे ही ये सब एक साथ कर सकते है..
और हम सब ज्यों-ज्यों बड़े होते है..
ये सब पीछे छूट जाता है..

क्या आपको याद है..
आपने आखरी बार कब खुल के हंसा था या फिर रोया था..
आपने आखरी बार कब जोर से चीखा या चिल्लाया था..
या फिर आपने आखरी बार कब चुपी रखी थी..

शायद आपको याद न हो..
थोड़ जोर देंगे तो कंही याद आ जाये..जोड़ दीजिये..

आपको ये बात जरूर याद होगी..
आपको आखरी बार गुस्सा कब आया था..
(मुस्कुराइए😊 आपकी यादाश्त अच्छी है.)

सबसे अजीब बात ये है की..
हमें गुस्सा कंही भी किसी के ऊपर आ जाता है,कभी-कभी तो इस गुस्से के कारण रिस्ते तक खराब हो जाते है..
और शायद इसका बाद में अफसोस भी होता है..
कभी-कभी ये अफसोस ताउम्र बना रहता है..।

मगर सोचा है आखिर हमें गुस्सा आता ही क्यों है..??
क्योंकि हमनें अपने बचपना को दफना दिया है..

आपको याद है..
आप बचपन मे ढेर सारे झगड़े किये होंगे..
मगर वो झगड़े सुलझ गए होंगे..
(शायद ही कोई आपका बचपन का दुश्मन हो)
क्योंकि उस समय हमारे अंदर 'अहम' (ego)नही होता था,
मगर वर्तमान में हम लबालब ego से भरे हुए है..
वो अक्सरहाँ हरेक के बात पे,कभी भी बाहर छलक जाता है..
ना वो व्यक्ति देखता है और ना ही परिस्थिति..।।

इसका हल क्या है..
चलो फिर से जीते है..
और बच्चों की किलकारियां और हंसी ठठोली को महसूस करते है..
चलो फिर से जीते है..
बच्चों के साथ कुछ पल बच्चें हो जाते है..
चलो फिर से जीते है..
और बचपन को समझने की कोशिश करते है...
चलो फिर से जीते है..

गुरुवार, 28 नवंबर 2024

हरेक चीज का महत्व है...

हमारे जिंदगी में हरेक चीज का महत्व है..
बशर्ते हमें किसी चीज की महत्वता का पता हो..।
आपके आस-पास जो भी कुछ है..
उस हरेक चीज का महत्व है..
वो वंहा इसलिये है क्योंकि उसकी वंहा जरूरत है..।
वो अलग बात है कि हमें पता नही है..
की इसकी क्या जरूरत है..।

इसी तरह मैंने अपने जिंदगी में गंध का महत्व को समझ..
मुझे 3 तरह की गंध बहुत रोमांचित करता है..
और मुझे अतीत का सफर करा देता है..।

● पहला सुंगंध कोयले की धुंए की है जो मुझे बचपन की यादों में ले जाता है..
● दूसरी सुगंध एक अगरबत्ती की है शायद,जो मुझे किशोरावस्था में ले के चला जाता है(इस अगरबत्ती की ढूंढने की कोशिस करता हूँ,अभी तक मिला नही है)
● और तीसरी सुगंध फूल की है जो मुझे किसी की याद दिला देती है..

मालूम नही चौथी सुगंध कैसी होगी,और इसका कैसा प्रभाव होगा..

अगर आप जिंदा है तो हरेक चीज को महसूस करेंगे..
चाहे हवा का स्पर्श हो,या फिर चांद की रोशनी का..
या चिड़ियों का चहचहाटो का,या फिर बच्चों की किलकारियों का..
ये सब चीज अगर आपको रोमांचित करता है..
तो आप जिंदा है..।।

किस से बात करू...

कभी-कभी मन होता है..
किसी से बात करू..
फिर सोचता हूँ..
किस से बात करू..
अगर कोई जेहन में आ भी गया..
तो फिर सोचता हूँ..
उससे क्या बात करूं..

अगर गलती से.. 
किसी को फ़ोन मिला भी दिया..
तो उधर से आवाज आती है..
क्या बात है,कॉल किया..।

फिर सोचता हूँ..
क्या जरूरी है...कोई बात हो, 
तब ही कॉल करू...

मगर सच तो यही है..
हमसब ने खुद को वैसा ही बना लिया है..
कोई बात हो तब ही कॉल करो..
अन्यथा बात मत करो..

अगर गलती से भी किसी का कॉल आये..
तो पहले, क्या बात है.. मत पूछना..
पहले पूछना, क्या हाल है..।।

कभी-कभी मन होता है..
किसी से बात करू..
फिर सोचता हूँ..
किस से बात करू..
अगर कोई जेहन में आ भी गया..
तो फिर सोचता हूँ..
उससे क्या बात करूं..