गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025

दशहरा..

आज विजयदशमी है..जिसे हम दशहरा के नाम से भी जानते है..इसी दिन राम ने रावण को परास्त किया..इसलिए आज के दिन को विजयादशमी के रूप में मनाते है..।
वही दशहरा का मतलब दसवें दिन से है..।


चलिए एक छोटी कहानी सुनाता हूं..
ये कहानी नही बल्कि सच्ची घटना है,ये घटना लगभग आज से 900-1000 साल पहले की है..एक खुशहाल प्रदेश जंहा हरेक प्राणी खुश थे,क्योंकि उन्हें खुश रहना आता था..
उस क्षेत्र में खाने-पीने की दिक्कत नही थी, क्योंकि उस क्षेत्र के बीचों-बीच से नदी बहती थी जिससे वंहा की जमीन उपजाऊ थी,हरे-भरे मैदान के साथ जंगलों की लंबी शृंखला भी था..।
हरेक लोग मिलजुलकर रहते और साथ मे हरेक उत्सव मनाते..।
मगर कुछ वर्षों बाद मौसम बदलने लगा,नदी सुखने लगी,जंगल सिकुड़ने लगे,लोगों का व्यवहार बदलने लगा...।

कुछ लोगों ने मिलकर अपने क्षेत्र के प्रमुख अपने राजा से गुहार लगाई की,महाराज कुछ उपाय कीजिये नही तो लोग भूखे मर जायेंगे..
राजा भी इस समस्या से अवगत थे,मगर उन्हें उम्मीद थी कि समय सबकुछ सही कर देगा..मगर इतना समय सब के पास कंहा होता है,जो खुद पर आत्मविश्वास और भगवान पर विश्वास कर सकें..।
राजा ये समस्या लेके अपने गुरु के पास पहुंचे..गुरु ने उन्हें बताया ये कोई समस्या नही है..बल्कि ये तो हमारे ही कर्मों का फल है..हमने नदियों का दोहन किया इसलिय नदियां सूखने लगी,हमनें वनों का दोहन किया इएलिये वन सिकुड़ने लगे..
ये समस्या कंहा है..हम अगर इसका दोहन छोड़कर इसका सदुपयोग करना शुरू करें तो फिर से हमारी नदियां और वन पूर्णावस्था में आ जायेंगे..।।
गुरु ने राजा से कहा एक तरीका है...अगले तिथि को विजयदशमी है..उस रोज वन से सूखे लकड़ियों को एकत्र कर एक अहंकार रूपी मनुष्य का ढांचा तैयार करना है(ज्यों-ज्यों मनुष्य का अहंकार बढ़ता है,उसका स्वरुप बढ़ता जाता है,और उसका स्वरूप जब भीमकाय हो जाता है,तो वो खुद को ही नही संभाल पाता है।)..और उसको विजयदशमी के दिन दहन करना है..।
राजा खुशी हो गया, ये तो बड़ा आसान उपाय है..वो ज्यों ही अपने गुरु से जाने की अनुमति मांगा..त्योंही गुरु ने राजा से एक बात कही - राजन एक बात का ख्याल रखना,इस अहंकार रूपी रावण का दहन वही करें जो काम,क्रोध,लोभ, मोह,द्वेष,घृणा,छल,पक्षपात,अहंकार और व्यभिचार ना हो,अन्यथा इसके दहन का परिणाम नही मिलेगा..।

राजा ने खुशी पूर्वक गुरु से कहा - जी गुरुदेव इसका में ख्याल रखूंगा..।राजा खुशी-खुशी अपने राज्य को लौट आया..और पूरे क्षेत्र में ढिंढोरा पिटवा दिया कि समस्या का समाधान मिल गया..अगली दशमी तिथि को अहंकार रूपी पुतले का दहन होगा,और सबको इसमें भाग लेना है।मानो पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई..मगर ये क्या राजा स्वयं चिंतित हो गए..।
आखिर क्यों..??
क्योंकि राजा को अपने गुरु की अंतिम बात बार-बार याद आ रहा था..राजा ने अपने सभासदों की बैठक बुलाई..इसमें सभी मंत्री,सैनिक और राज्य के सभी गणमान्य एवं विद्वान को बुलाया..।सब अपने-अपने जगह पर बैठे हुए राजा का सभा मे आने का इंतजार कर रहें थे..जबकि राजा पहले से ही सभा में मौजूद थे..मगर आज उनका सिंहासन ऊपर नही नीचे लगा था..वो स्वयं सबका दरबार मे दरबारी की तरह स्वागत कर रहें थे..मगर उन्हें कोई पहचान नही पाया..।क्योंकि राजा के सिंहासन पर बैठते ही कुछ आये न आये क्रोध और अहंकार रूपी अवगुण आ ही जाता है..मगर जब राजन सबका स्वागत कर रहें थे तब ये अवगुण भी दूर हो गया था,इसलिय अन्य लोग पहचान नही पाए..।।
जब सब दरबार मे आ गए तो राजन सभी सभासदों के बीच मे आये और उनसे,अपने गुरु की बातों का उल्लेख किया कि अहंकार रूपी पुतले का दहन वही कर सकता है- जिसमें काम,क्रोध,मोह,लोभ,द्वेष,घृणा,छल,पक्षपात,अहंकार, और व्यभिचार जैसे अवगुण ना हो..।

राजन ने अपने सभासदों से कहा मैं तो इनमें से कई अवगुणों से घिरा हुआ हूँ..इन अवगुणों में से तो कई अवगुण राजा के लिए अनिवार्य है..।क्योंकि स्वयं राम, तब रावण का वध कर पाए जब वो एक संन्यासी थे..।इसलिए मैं इन सभासदों से कहना चाहता हूं..अगर आपमें से ऐसा कोई है जो इन अवगुणों से परे है तो कृपा कर आगे आये और पुतले का दहन करने का नेतृत्व करें..।।

मगर उस सभासदों में से कोई आगे नही बढ़ा.. क्योंकि उन 10 अवगुणों में से कोई न कोई अवगुण हरेक में था..।
जब राजन को निराशा हाथ लगा तब उसने पूरे राज्य के नागरिकों से आवाहन किया कि, अगर कोई ऐसा व्यक्ति है,जो इन अवगुणों से परे है..तो कृपा कर पुतले का दहन करने के लिए आगे आये..ये खबर सुनकर सब उत्साहित हुए मगर ये उत्साह बुलबुले के समान था..क्योंकि हरेक इंसान में कोई न कोई अवगुण था ही..किसी को पड़ोसी से द्वेष, तो किसी को अपने धन पे अहंकार तो कोई लोभ,मोह से ग्रस्त इस तरह हरेक इंसान में कोई न कोई अवगुण था ही..।

पुतले दहन का सिर्फ एक दिन ही बच गया सारी तैयारी जोर-शोर से थी सूखे लकड़ियों के गट्ठर से विशालकाय पुतला बनके तैयार हो गया था..मगर इसको दहन करने वाला कोई नही था..क्योंकि सब अवगुणों से घिरे थे..जब शाम ढलने को आया और पूरे राज्य से कोई पुतला दहन करने को नही आया, तो राजा अपने अस्तबल में गया और अपने घोड़े पर सवार होकर अपने गुरु के आश्रम की और चल दिया। कुछ घण्टों के बाद वो गुरु के आश्रम पहुंचा..।मगर इस बार वो राजा नही बल्कि एक याचक की भांति गुरु के पास पहुंचा..
गुरु के आश्रम के बाहर कुछ मिनटों तक खड़ा ही रहा क्योंकि उसे हिम्मत नही हो रहा था कि वो गुरु से बोले कि मैं और मेरे राज्य के हरेक नागरिक इन अवगुणों से घिरे हुए है..।कुछ मिनेट खड़े रहने के बाद एक व्यक्ति दिखा उसे राजन ने आवाज दिया और उनसे पूछा क्या गुरु जगे हुए है..
उसने कहा नही,अभी गुरुजी सोये हुए है..।राजन उसी कुटिया के बाहर गुरु की प्रतीक्षा करने लगा..।

चारों बगल घुप अंधेरा सिर्फ कभी-कभी हवा बहने पर पेड़ो के ओट से चांद की रोशनी उस कुटिया को जगमगा देती..तो कभी-कभी जुगनु पूरे कुटिया को रोशनी से नहला देता..।
राजा कभी चांद की रोशनी, तो कभी जुगनू की रोशनी देखकर हतप्रभ रह जाता और सोचता, मैंने कितना व्यर्थ खर्च किया अपने राजमहल को रोशनी से नहलाने के लिए..।
तो कभी हवा के लहरों द्वारा लाया गया पारिजात का सुगंध इन्हें उदेवलित कर देता.. और सोचता, इस तरह की सुंगंध मेरे उद्यान के फूलों में क्यों नही..शायद इसलिय की, इन पुष्पों को प्रकृति ने सींचा है।कभी-कभी दूर से आनेवाली झींगुर की आवाज में इतनी मधुरता महसूस होता कि, इसके सामने दरबार के हरेक संगीतज्ञ फीका साबित हो जाए..।
इन रोशनी,सुगंध और संगीत में राजन इस तरह मशगूल हो गया कि उसे अहसास ही नही हुआ कि रात्रि का पहर कब बीत गया, और ब्रह्म मुहूर्त आ गया..।
कुटिया के अंदर से आने वाला मंत्रो का उच्चारण जब इनके कानों में पड़ा तब सहसा होश आया कि मैं क्यों आया था..।
वो गुरु के बाहर आने का इंतजार करने लगा..ज्योहीं गुरु कुटिया से बाहर आये, तो उनका नजर राजा पर पड़ा..गुरु ने कहा राजन तुम यंहा क्या कर रहे हो..??
राजा गुरु के चरणों मे गिर गया और रोते हुए गुरु से बोला- गुरुदेव हम पतित है.हममें अवगुणों का भंडार है..न ही हम और न ही हमारे राज्य में ऐसा कोई है,जो इन अवगुणों से घिरा ना हो..इसलिए गुरुदेव उपाय बताए..आखिर कैसे उस पुतला का दहन किया जाय जिस से राज्य की खुशियां लौट आये..।।

गुरु मुस्कुराए..और बोले हे राजन- काम,क्रोध,मोह,लोभ,द्वेष, घृणा,छल,पक्षपात,अहंकार और व्यभिचार जीवन का हिस्सा है, इससे अलग होना दूभर है,जैसे हम अपने शरीर से अपने चमड़ी को अलग नही कर सकते वैसे ही इन्हें भी खुद से दूर नही कर सकते..।जब हम इन अवगुणों का सही इस्तेमाल करते है तो ये हमारे लिए ही नही, बल्कि कइयों के लिए लाभदायक है..मगर जब हम इसका इस्तेमाल सिर्फ अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए करने लगते है तो ये सिर्फ स्वयं के लिए ही नही बल्कि कईयों के लिए अहितकर होता है..।।

हे राजन में तुम्हें एक-एक करके इन अवगुणों के बारे में बताता हूँ..जिनके बिना जीवन का कोई महत्व नही है..

काम- हमें प्रकृति में जो भी सजीव चीज दिख रहा है,उसके उत्पति का कारण काम ही है,मगर जब इस काम को क्रीड़ा बना लेते है तो हमारा पतन शुरू हो जाता है..

क्रोध:- निर्दयी दुश्मनों का सामना करने के लिए क्रोध जरूरी है,मगर जब हम अपने अवगुणों को छुपाने,और कमजोर लोगों पर क्रोध करते है तो ये हमें औरो के नजर में गिराता है।

मोह:- ये पूरा परिवार और समाज कंही-न-कंही मोह के बंधन से ही बंधा हुआ है..मगर जब मोह एक के प्रति ज्यादा और एक के प्रति कम रहता है..तब ये मनुष्य के लिए अवगुण बन जाता है।

लोभ:- अपने क्षुधा और जरूरत की पूर्ति के लिए लोभ जरूरी है,मगर जब इस लोभ के कारण जब हम दूसरों की हकमारी करने लगते है तो ये अवगुण बन जाता है..।।

द्वेष:- हे राजन द्वेष अपनी असफलता से करना जरूरी है न कि दूसरों की सफलता से..।

घृणा:- घृणा हमेशा पाप से करना चाहिए पापी से नही..।

छल:- राजन समाज हित,धर्म हित के लिए छल जरूरी है,मगर अपने स्वार्थ के लिए छल करना अपराध है।

पक्षपात:- राजन पिछड़ों,कमजोर और असहाय लोगों की सहायता करते वक़्त अगर पक्षपात का आरोप अगर लगे भी तो अपराध नही है..।

अहंकार:- अहंकार जब स्वयं को बड़ा और दूसरे को छोटा अहसास कराए तो ये अहितकर है..।

व्यभिचार:- हे राजन व्यभिचार उस अवस्था में सही है,जब कोई निःसंतान दंपति संतान प्राप्ती के लिए आपस में मिलते है तब उचित है,अन्यथा अनुचित।(वैसे वर्तमान समय में विज्ञान बहुत प्रगति कर चुका है।)

हे राजन ये इतना सरल नही है..क्योंकि मनुष्य मन बहुत चंचल है..।मनुष्य की उत्पत्ति ही काम से हुआ है,और जब काम के समय बाधा उत्पन्न होता है तो क्रोध जागृत होता है,और क्रोधाग्नि शांत होने पर काम के प्रति मोह और बढ़ता है..।और इसी मोह के बढ़ने के कारण छल,द्वेष,घृणा और पक्षपात की भावना जागृत होता है..।जब काम,क्रोध,मोह, लोभ की अभिपूर्ती होने लगता है,तो अहंकार बढ़ने लगता है,और ज्योहीं अहंकार का स्वरूप बहुत बड़ा हो जाता है, त्योंही सारे अवगुण एक साथ एकत्रित होकर अहंकार का श्रृंगार बन जाता है..।

हे राजन इन दिनों तुम सारे अवगुणों से ऊपर उठ गए हो..
इसलिए तुम अहंकार रूपी पुतले को दहन कर अपने राज्य को खुशहाल बनाओ..।
गुरु की बातों को सुनकर राजा के चहेरे पे कोई भाव व्याप्त नही हुआ,उसने गुरु के चरण स्पर्श करके उनसे विदा मांगा..।

पूरे राज्य में आज एक अलग ही उत्साह था,मगर राज भवन में सन्नाटा क्योंकि राजा का कोई पता नही चल रहा था,सारे गुप्तचर,मंत्री,दरबारी ने चप्पा-चप्पा छानमारा मगर राजा का कोई पता नहीं..इधर बहुत बड़े मैदान में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी,मगर उस भीमकाय पुतले के सामने सब बौने दिख रहे थे,मानो ताड़ के पेड़ के नीचे मनुष्य खड़ा हो..पुतला दहन करने के लिए सारी सामग्री तैयार हो गया था,सिर्फ इंतजार था तो पुतले का दहन करने वाले का..
इधर राजमहल की सुगबुगाहट लोगों के भीड़ से,भरे मैदान तक भी आने लगा था,की राजा कंही गए हुए है..इस तरह से कब भीड़ का उल्लास इस आश्चर्य में बदल गया कि आखिर राजा कंहा गए..।
राजमहल में अफरा-तफरी मची ही हुई थी कि राजा का घोड़ा राजमहल की और आता हुआ दिखाई दिया..फिर से राजमहल में रौनक पैदा हो गई..मगर ये क्या..ज्यों-ज्यों घोड़ा नजदीक आ रहा था,त्यों-त्यों लोगों के चेहरे पे उदासी छाती जा रही थी..क्योंकि घोड़ा के साथ राजा नही था..मंत्री और राजा के घुड़सवार दौड़ कर घोड़े के पास पहुंचा..घुड़सवार ने जब घोड़े पर राजा का वस्त्र और आभूषण देखा तो सिसकियां भड़ने लगा,मगर ये सिसकियां जैसे ही दहाड़ में बदली पूरे राजमहल में मानो सन्नाटा छा गए,और ये सन्नाटा बादल की भांति उस भीड़ तक पहुंच गया जंहा अबतक कोलाहल था,ये भीड़ भी बिल्कुल शांत और शोकाकुल हो गई..मानो अब कुछ बचा ही नही..राजमहल और उस राज्य से एकत्रित सभी लोग मृतप्राय हो गए..उनके सारे गुण-अवगुण सब गायब हो गए..।।

इधर राजमहल में मंत्री जब घोड़े का निरक्षण कर रहें थे तो उन्हें अहसास हुआ कि राजा पूर्णतया सुरक्षित है,इसका ऐलान करते ही मानो मायूसी के बादल छंटने लगे..।घोड़े का निरक्षण करते समय मंत्री को एक खत मिला,जिसमें लिखा था पुतले का निर्धारित समय पर दहन होगा,और सबको वंहा समय से उपस्थित होना है,और इस राज्य का सेवक पूर्णतया सुरक्षित है..।।
ये खबर राजमहल से होते हुए उस मैदान तक पहुंच गया जंहा भीड़ एकत्रित थी,उस भीड़ में एक नया उत्साह और खुशी की लहर दौड़ी जिससे उस भीमकाय अहंकार रूपी पुतले को अचंभित कर दिया हो..वो भी सोचने को विवश हो गया आखिर हुआ क्या..।
सारे लोग उस मैदान में एकत्रित हो गए..और उस व्यक्ति और अपने राजा का वाट जोहने लगे जो इस पुतले का दहन करें..
सूर्य जब रजत से सुवर्ण रूप में बदलने लगा तो दूर से कोई आता दिखाई दिया,लोगों के चेहरे पे मुस्कान छाने लगी..सूर्य  मानो दूर से आ रहे मनुष्य का ओरा बन चुका हो..एक दिव्य और ओज से भरा हुआ व्यक्ति धीरे-धीरे भीड़ की ज्यों-ज्यो आ रहा था,त्यों-त्यों न जाने क्यों लोगों में श्रद्धा का भाव उत्पन्न हो रहा था..।
जब वो व्यक्ति भीड़ के करीब पहुंचा तो सबको श्रद्धा से नमन किया..भीड़ ने भी उसका स्वागत किया..मगर भीड़ में एक दुविधा उत्पन्न हो गई,आखिर ये है कौन,कुछ लोग बोलते इसे कंही देखा है,तो कुछ लोग बोलते इसका चेहरा राजा से मिलता जुलता है..मगर फिर सवाल वंही का वंही आखिर ये है कौन..??
वो व्यक्ति भीड़ में हो रहे फुसफुसाहट को अच्छी तरह सुन पा रहा था,वो भीड़ को अपनी और आकर्षित करने के लिए जोर से कहा-मेरे मित्रों..मेरे सखा,मेरे माताएं,मेरे बहनों और भाइयों..मैं आपका सेवक हूँ..जिसे कल तक आप राजा मान रहे थे..हां में आपका ही सेवक हूँ..।
कलतक हममें से कोई भी इस अहंकार रूपी पुतले को दहन करने के योग्य नही था,मगर आज हमसब इस पुतले को दहन करने के योग्य है,क्योंकि हममें से कोई भी अभी, किसी तरह के अवगुणों से घिरा हुआ नही है,अगर कोई अभी भी घिरा हुआ है तो इस पुतले को दहन करते वक़्त अपने अवगुणों का भी दहन कर दे..आइए हम सब मिलकर इस पुतले को दहन करें..।
सबों ने उत्साहपूर्वक उस अहंकाररूपी पुतले को जलाना शुरू किया..।।



आग की लपटें क्षण भर में ऊपर उठने लगी..उससे निकलने वाला पूरा धुंआ आसमां में भर गया..लोगो के चेहरे पे उस अग्नि के समान ही एक उल्लास और तेज था..ज्यों-ज्यों लो कम होती गई लोग अपने घर को जाते गए..आग की लपटें अब शांत हो गई थी,मगर धुंआ अब भी ऊपर उठ ही रहा था,उस धुंआ ने उस पूरे क्षेत्र को ढक दिया था..कब सुबह हुई किसी को पता ही नही चला,सूर्य की रोशनी उस धुंए को भेद नही पा रही थी..ये क्या,ये धुंआ आसमां में और फैलने लगा देखते ही देखते पूरा आसमां काला हो गया..बिजलियां कड़कने लगी और छोटी-छोटी बारिश की बूंद गिरने लगी, लोगों में खुशियों और उत्साह का कोलाहल मचने लगा,उस कोलाहल को सुनकर मानो बादल घबरा गया हो,और जोर-जोर से बरसने लगा..।
इस बारिश में उस दस अवगुणी अहंकार रूपी पुतले की राख बह कर नदियों के साथ बहकर सागर के गर्त में चला गया..।।

और लोगों को पता भी नही चला..।
फिर से चारों और हरियाली छा गई..राजा अब सेवक बन गया और प्रजा मित्र बन गया..।
और इस तरह ये छोटी कहानी समाप्त होती है..।।


इस दशहरा अपने अवगुणों को जलाए..न कि खड़े होकर रावण को जलते हुए देखे..।।
हमारे अवगुणों से अवगत कराने के लिए एक मित्र की जरूरत होती है..हमारा सबसे बड़ा मित्र हमारा मन है..।



बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के बारे में भले ही आप कुछ नही जानते हो,मगर आपने ये नाम जरूर सुना होगा..।
इस विजयदशमी को RSS अपना 100 साल पूरा कर लेगा..

हममें से अक्सरहाँ लोग RSS मतलब हिंदूवादी संगठन मान लेते है..या फिर इसे BJP से जोड़ देते है..जो कुछ हद तक सही भी है..मगर RSS का प्रमुख कार्य राष्ट्रसेवा और समाजसेवा है..जब भी राष्ट्र पर आंच आता है तो ये खुलकर बोलता और राष्ट्रहित में कार्य करता है..
देशहित में सैन्य संगठन के बाद सर्वाधिक बलिदान इस संगठन ने दिया है..।
भले ही इस संगठन पर ये आरोप लगाया जाता है कि इसने 1942 के "भारत छोड़ो आंदोलन"का विरोध किया था जो सही है..मगर उनकी उस विचारधारा को नही बताया जाता कि इन्होंने क्यों विरोध किया था..(क्योंकि जब जिन्ना मुस्लिम राष्ट्र के लिए अड़ गए थे,उस समय RSS भी हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहा था,और कांग्रेस का मत था कि आजादी के बाद इसके बारे में निर्णय किया जाएगा)मगर इसके अलावा RSS ने 1948,1962,1965,1971,1999 के युद्ध मे अभूतपूर्व योगदान दिया,साथ ही हरेक प्राकृतिक आपदा में सेना के साथ कंधे से कंधे मिला कर अपना योगदान दिया..।।

क्या आपको पता है RSS का गठन कैसे और क्यों हुआ..??
चलिए आपको 1923 ईसवी में ले चलते है..नागपुर में एक शुक्रवारी तालाब के पास एक "गणेश मंडली/मंडल" था इसके करीब ही एक मस्जिद था,मुसलमानों ने मस्जिद के सामने से हिन्दू धार्मिक जुलूस निकालने पर आपत्ति जताया..नागपुर के जिलाधिकारी ने हिंदुओं को झांकी निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया..।
हिन्दू भी अड़ गए उन्होंने कहा जब तक अनुमति नही मिलेगा गणेश विसर्जन नही करेंगे..जिलाधिकारी एक कदम और आगे बढ़ गए और उन्होंने मस्जिद के सामने से दिंडी(भजन मंडली)को भी जाने से प्रतिबंधित कर दिया..जिससे दंगे भड़क गए..और हिंसा हुई..।।
इस घटना को देखते हुए एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को अपने बड़े नेताओं से बड़ी उम्मीद थी कि वो हिंदुओं की आवाज उठाएंगे मगर उन्हें निराशा हाथ लगी..
उस कार्यकर्ता ने नागपुर के जिलाधिकारी के खिलाफ "दिंडी सत्याग्रह" का शुरुआत किया और देखते ही देखते जय विट्ठल का नारा लगाते हुए 20 हजार से ज्यादा लोग एकत्रित हो गए..।
और यंही से RSS के गठन की उधेड़बुन चालू हो गई..
और 27 सितंबर 1925 को RSS(राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की स्थापना विजयदशमी के दिन हुई..।।

क्या आपको पता है..वो कांग्रेसी कार्यकर्ता कौन था..??
दिन था 22 जून 1897 रानी विक्टोरिया की ताजपोशी का 60वा सालगिरह पूरे भारत के साथ नागपुर में भी मनाया जा रहा था..एक 8 साल का बच्चा स्कूल से सामारोह छोड़कर घर आ गया,उसके भाई ने पूछा इतना गुस्सा क्यों हो,तुम्हें मिठाई नही मिला क्या..उसने कहा मिला था,मैंने फेंक दिया..ऐसे लोगों के समारोह में मुझे भाग नही लेना..
13 साल की उम्र में प्लेग से इनके माता-पिता की मृत्यु हो गई...तब इनके बडे भाई महादेव ने इनकी परवरिश की..
15 साल की उम्र में इनकी दोस्ती B.S मुंजे से हुई, स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े मुंजे ने इन्हें अपने घर पर बम बनाने की ट्रेनिंग दी..।
1910 में डॉक्टरी का पढ़ाई करने के लिए कोलकाता गए,5 साल बाद नागपुर लौटे तो नॉकरी के बजाय उन्होंने युवाओं के लिए व्यायामशाला खोला,यंहा पे व्यायाम के अलावा युवाओ को देश-विदेश के घटनाओं पे चर्चा करते और करवाते..।
1919 में कांग्रेस से जुड़ गए..
1920 में हिन्दूवादी नेता L.V परांजपे के "भारत स्वयंसेवक मंडल" से जुड़ गए,इस संगठन का मुख्य कार्य कांग्रेस के अधिवेशनों के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओ को एकत्रित करना था..
1921 में एक भाषण के कारण इनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चला और एक साल तक जेल में रहे..जेल में ही इन्हें V.D सावरकर की किताब "हिंदुत्व:हिन्दू कौन है" पढ़ने को मिला, तब से ही इनके अंदर हिंदुओ के लिए एक संघ बनाने का विचार आया..
क्योंकि खिलाफत आंदोलन और मालाबार हिंसा ने कांग्रेस के प्रति इनके नजरिये को बदल दिया..।
1923 का नागपुर हिंसा ने इनके विचार को और प्रबल किया,क्योंकि कांग्रेस ने इस हिंसा के खिलाफ आवाज तक नही उठाई..और इनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया..
और ये हिन्दू महासभा(1915) से जुड़ गए..।मगर कुछ समय बाद इन्होंने हिन्दू महासभा को छोड़ दिया क्योंकि इन्हें अहसास हुआ कि हिंदू महासभा अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण हिन्दू हितों से समझौता कर सकता है..।
और उन्होंने 27 सितंबर 1925 को अपने घर पर 4 लोगों को बुलाया और कहा कि- आज से हम संघ की शुरूआत करते है..।।(गणेश सावरकर,B.S मुंजे,L.V परांजपे, B.B थोलकर)

17 अप्रैल 1926 को इस संगठन का नामकरण हुआ - "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ" यानी "RSS"..।

वो व्यक्ति कोई और नही बल्कि "केशव बलिराम हेडगेवारजी" थे..।

 20 जून 1940 को बीमार अवस्था मे एक पर्ची उन्होंने माधव सदाशिव गोवलकर को पकड़ाई.. और अगले सुबह उनकी मृत्यु हो गई..
13 दिन बाद ये पर्ची खोली गई..जिसमे लिखा था "ये संगठन चलाने की पूरी जिम्मेदारी तुम्हारी है"..
इससे तरह RSS के अगले प्रमुख- माधव सदाशिव गोवलकर बने..


 " RSS अमर है,चाहे इसके संस्थापक की मृत्यु हो गई हो,लेकिन ये संघ आगे बढ़ता रहेगा"

आज RSS के 100 वर्ष पूरे हो गए है..मगर आज भी संघ पहले से ज्यादा मजबूत और विस्तारित हुआ है..ये चुपचाप अपना काम कर रहा है..हां कभी-कभी इस संगठन के ऊपर राजनीति होती है,मगर ये स्वयं को राजनीति से दूर रखता है.।
इनके लिए हरेक भारतीय हिन्दू है..चाहे वो किसी भी धर्म और मजहब से हो..।इनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि है..




मंगलवार, 30 सितंबर 2025

स्वयं को देखिए..

हम जब हताश और निराश होते है..तो अपने चारों ओर देखते है..इस उम्मीद से की कंही से कोई आस की नजर आ जाये..
मगर क्या होता है..??
अक्सरहाँ सांत्वना के सिवा और कुछ नही मिलता..मगर ऐसे समय मे सांत्वना भी बड़ा काम आता है..।

हम अक्सरहाँ अपने समस्या का निराकरण के लिए इधर-उधर भटकते है.मगर इसका निराकरण हमारे स्वयं के अंदर ही है..।।
हम अक्सरहाँ जब सब जगह से हार जाते है,तब स्वयं के करीब आते है..और स्वयं से सवाल करते है..तब जादू होता है..क्योंकि स्वयं से सवाल करने पर स्वयं से जबाब मिलता है..।


आपने आखरी बार स्वयं को कब देखा था..या खुद के साथ कब समय बिताया था..
शायद याद नही होगा..या फिर जेहन में सवाल आया होगा कि ये क्या होता है..
सबसे पहले ये क्या होता है..इसका जबाब दे देता हूँ..स्वयं के साथ समय बिताने का मतलब स्वयं का अवलोकन करना
आप एक दिन,एक सप्ताह,एक महीना ,एक साल या फिर अबतक के पूरे जीवन का अवलोकन कर सकते है..
आपने क्या पाया,क्या खोया..आपमें किस तरह की कमियां और खूबियां है..इस तरह से स्वयं का अवलोकन कर सकते है..।

इसे करने से क्या होगा..??
साधारण शब्दों में कहू तो,हमें हमारे परेशानियों से छुटकारा या फिर रास्ता मिलेगा..या फिर भविष्य में होने वाली गलतियों से बच सके..अतीत में जो गलतियां हो चुका है,उस अपराधबोध से छुटकारा मिलेगा..
और जीवन जीने का अलग नजरिया मिलेगा..।।

स्वयं को कैसे देखे..??
बड़ा ही आसान है..
यंहा में 2 तरीका बताता हूँ..
1st:- आयने के सामने चुपचाप खड़े हो/बैठ जाये कम से कम 5-10 मिनट और सिर्फ स्वयं को देखते रहे..
ढेर सारे सवाल जेहन में आएंगे उसे आने देंगे..तबतक जबतक आना ना बंद हो जाये..
2nd :- रात में सोते वक्त अपने पूरे दिन के क्रियाकलाप का अवलोकन करें, आपने क्या अच्छा किया,कंहा गलती की..
आप इस तरह से 1 महीने,1साल या फिर अबतक के अपने पूरे जीवन का अवलोकन करें..

ये एक दिन नही रोज करें..
अगर रोज नही तो कम से कम सप्ताह में 1 दिन तो जरूर करें..
देखिए जिंदगी में किस तरह से बदलाव आता है..
वो भी सिर्फ स्वयं को देखने से...😊

दुर्गा पूजा और कन्या भोज

अभी नवरात्रा चल रहा है,और आज अष्टमी है और महागौरी का पूजन है..
 "श्वेत वृषे समारुढा स्वेताम्बरधरा शुचिः
  महागौरी शुभं दद्दानमहादेवप्रमोददा ।

नवरात्र(दुर्गापूजा) से अनेक यादें बचपन की जुड़ी हुई है..
इनमें से एक यादें जो ज्यादा पुरानी नही है,मगर आज छोटे-छोटे कन्याओं को भोजन करके आते हुए देखते हुए सहसा वो सवाल मन में जागा,जो उस समय जागा..।(नवरात्र में कन्याओं को भोजन कराया जाता है,नवदुर्गा का स्वरूप मान के)

चलिए वो वृतांत सुनाता हूँ..
5-6 छोटी-छोटी लड़कियां(इन सब की उम्र 5-10 के बीच मे था) एक जगह खड़ी थी..
इनमें से जो सबसे बड़ी थी..वो सहसा एक छोटी लड़की से बोलती है- तू भी आ गई..वो छोटी लड़की जबाब देती है,ऑन्टी ने सबको बोला था आने को..।
बड़ी वाली लड़की उधेड़बुन में थी और सभी एक जगह ठिठक सी गई थी..।
फिर कुछ सोचने के बाद बड़ी वाली लड़की ने कहा अच्छा ठीक है चलो..और सबको हिदायत दी कि, इसके बारे में कोई नही बताएगा..(क्या नही बताएगा..??)

कुछ घन्टों के बाद वापस में भी घर की और आ रहा था,और ये लोग भी कन्या भोज खाकर वापस आ रही थी..
सभी खुश थे,सभी के हाथ मे कुछ-न-कुछ था,किसी के हाथ मे खिलौने तो किसी के हाथ मे कॉपियां.. सबके चेहरे पे खुशी था..।
मगर एक सवाल मेरे जेहन में था की..
आखिर कोई, क्या नही बताएगा..??
मैं इस सवाल को जानने का इच्छुक नही था..
मगर ये सब जिस और जा रहे थे,उस और में भी जा रहा था..
(अजीब है ना..हमारे गाँव मे हरेक कोई हरेक चेहरा को पहचानता है,अगर कोई नया चेहरा दिखे ,तो हम एक-दूसरे से पूछते है..आखिर ये कौन है..?? मगर शहरों में आपके बगल में कौन रहता है..हम ये नही जानते..??)
अचानक उस समूह में से एक छोटी लड़की दौड़ी...और माँ कहकर चिल्लाई..और माँ ने मुस्कुराते हुए गले से लगा लिया..
मेरे जेहन में जो कुछ घंटे पहले सवाल था,उसका जबाब मिल गया था..
आखिर क्यों बड़ी वाली लड़की ने उस छोटी लड़की से सवाल किया था..की तुम भी आ गई..??
दरसल वो छोटी लड़की मुस्लिम थी..😊

मेरे सवाल का जबाब भी मिला,और न जाने एक आत्मिक आनंद की अनुभूति महसूस हुई..।।

भारत का हरेक नागरिक पहले भारतीय है..
और हरेक भारतीय सनातनी है..।
चाहे हमारा जाति और धर्म कुछ और क्यों न हो..।

मैं कंहा था..मैं कंहा हूँ

मैं कंहा था,मैं कंहा हूँ..??
मेरे क्या सपने थे..अब कोई सपने नही..
पहले क्या होंसला था,अब कोई हौंसला नही..
पहले क्या-क्या इच्छायें था,अब कोई नही..।।

मैं कंहा था,मैं कंहा हूँ..
जिंदगी के दौड़ में आगे बढ़ने के बजाय..
जैसे में पीछे ही आ रहा हूँ,या फिर थम सा गया हूँ..।।
अगर खुद से पुछु..
क्या है मेरी उपलब्धियां..??
तो जबाब देना बड़ा आसान है..
क्योंकि कोई उपलब्धियां ही नही है..।।

मैं कंहा था,मैं कंहा हूँ..
सच कहूं तो.. 
पहले भी मैं कंही नही था..
मगर मेरे कुछ सपने थे,कुछ आंकाक्षायें थे..
अब कुछ भी नही..
एक दुष्चक्र में फंसा हुआ हूँ..
उसी में चक्कर काट रहा हूँ..

मैं कंहा था,मैं कंहा हूँ..??


सोमवार, 29 सितंबर 2025

विश्व हृदय दिवस..

आज कौन सा दिवस है..??
हमें क्या..विश्व के 95% से ज्यादा आबादी को पता नही होगा..की आज कौन सा दिवस है..??
मगर हरेक लोग के घर में,कोई न कोई इस रोग से जुड़े होंगे..

हां आज "विश्व हृदय❤️दिवस" है..और हम हरेक साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाते है..इसकी शुरुआत 2000 में 'वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन'(WHF) द्वारा किया गया..लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए..।


हरेक साल विश्व मे ~6.4 करोड़ लोग हृदय 🖤रोग के शिकार होते है..और हर मिनेट विश्व मे 38 लोग इसके शिकार होते है जिस कारण हर तीसरा मौत इसके कारण होता है..।

आखिर हृदय❤️ संबंधित बीमारी क्यों होता है..??
हाई ब्लड प्रेशर,खराब डाइट,लंबे समय तक बैठना,स्मोकिंग,लंबे समय तक तनाव, डाइबिटीज & मोटापा, कम नींद लेना..ये प्रमुख कारण है..।

इसका ❤️ख्याल कैसे रखें..
हेल्थी डाइट, व्यायाम, स्ट्रेस मैनेजमेंट और भरपूर नींद, वजन कंट्रोल, नो स्मोकिंग..

❤️हमारे दिल से 96 हज़ार किलोमीटर लंबी ब्लड वेसल्स जुड़ी होती है..ये पूरे शरीर से खून इकट्ठा करता है और ऑक्ससीजेनेटेड खून पूरे शरीर तक पहुचाता है.. एक इंसान की ब्लड वेसल्स से पृथ्वी को 2 बार लपेट सकते है..


खेल,क्रिकेट,मीडिया और राजनीति...

क्या आपको पता है..भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है..?? शायद पता होगा..बचपन में कभी न कभी..तो जरूर पढ़ा होगा..मगर ज्यों-ज्यों होश संभाला होगा त्यों-त्यों उसे भूल गए होंगे..??

अगर आपसे खेल का नाम पुछु तो आप, कम-से-कम 10-20 खेल का नाम तो जरूर बता पाएंगे..

अगर उनमें से कितना खेल खेलना आता है,ये पुछु..तो आप कम-से-कम 1-2 गेम का नाम जरूर बता देंगे..

अगर कोई खेल खेलने के लिए कहा जाए.. तो आप किसी आउटडोर गेम में से,आप सर्वप्रथम क्रिकेट को चुनेंगे...(ये बात महिला खिलाड़ी पे भी लागू होता है,बस उसे खेलने का मौका मिले तो वो सर्वप्रथम क्रिकेट ही चुनेंगे)

आखिर क्यों..क्रिकेट को चुना जाएगा..??

क्योंकि क्रिकेट पे कुल खेल बजट का 80% खर्च किया जाता है,मीडिया का 95% कवरेज सिर्फ क्रिकेट पे होता है..और 100% राजनीति भी सिर्फ क्रिकेट पे होता है..

क्रिकेट को इसलिय चुना जाएगा..

क्योंकि यंहा पैसा,शोहरत,राजनीति सबकुछ है..मगर अन्य खेल में तीनों में से कोई चीज नही है... भारत मे 90% मैदान सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट के लिए रिजर्व है..अन्य खेल के लिए मैदान तक नही है..तो अन्य संसाधनों की बात तो छोड़िए..

मीडिया का अन्य खेल से बेरुखी...क्रिकेट से इनको इतना लगाव है कि खिलाड़ी किस ब्रांड की घड़ी और चढ़ी पहनते है,यंहा तक कि खबर रखते है..मगर किसी अंतरराष्ट्रीय खेल का इवेंट भारत में हो रहा है,इसका खबर तक नही रखते..

आज हरेक के जुबान पर एशिया कप(2025)..का नाम है...क्या आपको पता है... भारत ने एशिया कप(2025) में साउथ कोरिया को फाइनल में हराया..??


आपको लग रहा होगा कि मैं क्या बात कर रहा हूँ..हां मैं सही कह रहा हूँ..हॉकी एशिया कप में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराया..4-1 से..।

पता है ये इवेंट कंहा हुआ था..??बिहार के राजगीर में...।एक बात और पता है...?? इस इवेंट में पाकिस्तान ने भाग नही लिया था...क्या..हां पाकिस्तान ने बायकॉट किया था..ये कहकर की भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया है,इसलिय हम भारत मे सुरक्षित महसूस नही करेंगे..।।

मगर अफसोस न इसपे राजनीति हुई और न ही मीडिया की कवरेज और न ही लोगों तक खबर पहुंची..

भारत की 90% आबादी को तो ये भी पता नही होगा..की हरमनप्रीत सिंह कौन है..??

मगर भारत के 90% लोगों को वैभव सूर्यवंशी की उम्र,हार्दिक पांड्या का हेयर का रंग तक पता होगा...आखिर क्यों..??

जब हम कल फाइनल क्रिकेट मैच देख रहे थे..


उसी दिन दिल्ली में "विश्व पैरा एथलेटिक्स" में शैलेश और वरुण ने  हाई जम्प में गोल्ड और कांस्य पदक जीता..।।


एक पैरा एथलेटिक्स की जिंदगी अपने आप मे सराहनीय है,ऊपर से जब आप खेलते हो,और पदक जीतते हो तब आप और प्रसंशानीय हो जाते है..आपका जीवन उन लाखों निराश लोगों के जिंदगी में प्रेरणा का काम कर सकता है..मगर इनकी सारी उपलब्धियां स्वयं तक ही रह जाती है..क्योंकि मीडिया को TRP से मतलब है..ऐसे खबर से नही जो जिंदगी को बदल सके..बल्कि ऐसे खबरों से है.. जो आपके जिंदगी में आक्रोश,नीरसता और घृणा पैदा करें...

आपने न्यूज़ देखा है..कभी गौर से देखियेगा..वो क्या दिखाते है..सच कहता हूँ, आप न्यूज़ चैनल उस नजरिये से तो नही देखेंगे,जिस नजरिये से कल तक देख रहे है..।।

अन्य खेल में भारत के लोगों की अभिरुचि क्यों नही है..??

ऐसा नही है कि अभिरुचि नही है..बल्कि वो चीज उन तक पहुंच ही नही पाता..पैसा,मीडिया,TRP, राजनीति सबकुछ क्रिकेट के पास है..जबतक इसे अभिकेंद्रित नही किया जाएगा तबतक भारत मे अन्य खेलों का उत्थान नही हो पायेगा..।।



Yoga for digestive system