रविवार, 29 मार्च 2026

हम भविष्य के बारे में क्यों चिंतित है..

भविष्य के गर्भ में क्या है..
ये कोई नही जानता..
जब हम भविष्य के बारे में जानते ही नही,तो फिर हम क्यों भविष्य को लेकर चिंतित है..??




क्योंकि हम अपने वर्तमान से संतुष्ट नही है..इसलिय भविष्य के बारे में सोचते है..।।
अगर हम वर्तमान में जिये तो फिर हमें भविष्य की चिंता होगी ही नही..।
मगर विडंबना ये है कि, आज पूरा विश्व भविष्य के लिए ही चिंतित है..
आखिर क्यों..??
क्योंकि हमपे बाजारबाद हावी है,और बाजारबाद भविष्य को बेहतर या डरा कर ही अपना कारोबार करता है..।

अगर वैज्ञानिक रूप से देखें..तो हमारे मस्तिष्क का अगला हिस्सा "प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स (Prefrontal Cortex)" जिसकी बनावट ही इस तरह की होती है,जो हमें मानसिक रूप से भविष्य की यात्रा करवाता है..

आखिर "प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स (Prefrontal Cortex)" ऐसा क्यों करता है..??
इसे जानने के लिए आपको अतीत में डुबकी लगाना होगा..जब मानव अपने जिंदगी के लिए जदोजहद कर रहा था,तब वो अपने जिंदा रहने के बारे में सोचता था..हिंसक जानवरों से कैसे बचें,कल क्या खाएंगे.. इसी सोच के कारण हमारा प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स (Prefrontal Cortex)" का विकास हुआ,और यही से हम भविष्य के बारे में सोचने लगे..।
पहले हम जिंदा रहने के बारे में सोचते थे,और आज हम बेहतर जिंदगी के बारे में सोचते है..।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कहानी: "नी"