क्योंकि प्रकृति आपको अपने करीब बुला रही होती है।।
ये एक रहस्य है..
इसे सब समझ नही पाते...।।
हम तो अक्सरहाँ इस परिस्थिति में,उस प्रकृति के ऊपर दोषारोपण ही करते है..
है भगवान ये क्या किया..मेरे साथ ही क्यों किया..??
कभी आपने सोचा है..
आपके ही साथ बुरा क्यों हुआ..??
सच कहूं तो हमारे जिंदगी में अच्छा और बुरा कुछ नही होता..
बल्कि हमें जो अच्छा लगता है,वो अच्छा होता है..
जो बुरा लगता है,वो बुरा होता है..।।
मगर प्रकृति कभी-कभी आपको असहाय महसूस करवाकर अपने करीब बुलाती है..मगर कुछ ही लोग होते है,जो उनके करीब जा पाते है...और उनके मौन को सुन पाते है..।।
ऐसे कुछ ही भाग्यशाली लोग होते है..
जो प्रकृति के इस इशारे को समझ पाते है..।।
भविष्य में या फिर वर्तमान में जब भी आप बुरी परिस्थितियों से गुजरे तो समझ लीजिए..प्रकृति आपको अपने करीब बुला रही है..।।
उनके करीब जाइये..
उनके मौन को समझिए..
वो आपको रूपांतरित कर देंगे..।।
आप-आप नही बल्कि आप कुछ और हो जाएंगे..।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें