कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है..
मगर खोना कौन चाहता है..
हम सब सिर्फ पाना चाहते है,ये जानते हुए की कुछ पाने के लिए कुछ खोना होता है..।।
ये प्रकृति का नियम है...
आपको तबतक कुछ नही मिलेगा,जबतक आप उसके बदले में कुछ दे न दो...।।
आप अपने जिंदगी के किसी पल को याद कीजिये और सोचिए कि आपको अपने जीवनकाल में क्या कुछ मुफ्त में मिला है...?
अगर आपको लगता है कि मिला है,तो आप फिर से सोचिए.. अगर कुछ नही तो कम से कम आपका समय तो लगा ही होगा....।।
क्या आपको पता है..सबसे कीमती चीज क्या है..??
समय है..।।
जो समय आपके हाथ से चला जाय तो फिर हम उसे किसी भी कीमत पर खरीद नही सकते..।मगर अफसोस इस समय की हम कद्र नही करते यू ही जाया किये जा रहे है..।।
कुछ पाने के लिए,कुछ खोना पड़ता है..।।
बड़े सपने,बड़े ख्वाब, को हकीकत में बदलने के लिए,कुछ बड़ा भी तो त्याग करना होगा..आपके पास त्यागने के लिए क्या है..??
सबके पास कुछ न कुछ त्यागने के लिए होता है,मगर कुछ ही लोग में दृढ़ता,संकल्प और आत्मविश्वास होता है,त्यागने की..। जो अपनी बुराइयों को त्याग देता है,वो परम ऊंचाइयों को पा लेता है...।।
त्याग इंसान को महान बनाता है..।
मगर क्या कुछ भी त्यागना इतना आसान है क्या... ??
हम तो अपनी बुराइयों से भी चिपके होते है,ये जानते हुए भी की ये गलत है..क्योंकि हम कुछ भी खोना नही चाहते,चाहे वो बुरा ही क्यों न हो..।।
कुछ पाने के लिए,कुछ तो खोना ही पड़ेगा...।।
निर्णय आपको करना है..
आप क्या खो कर,क्या पाना चाहते है,या फिर क्या पाकर क्या खोना चाहते ही..।।