शनिवार, 21 दिसंबर 2019

हम असफल ही होना चाहते है।

सफलता किसे पसंद है।
शायद ही कोई होगा जिसे असफलता पसंद हो।मगर सच पूछिए हममें से अक्सरहाँ लोग असफल ही होना चाहते है।
है न अजीब सी बात।
भला कौन होगा जो असफल होना चाहता होगा।
मगर सच में विश्वास कीजिये हममें से 90% लोग असफल ही होना चाहते है।
क्योंकि वो सफल होने के लिए वो सब नही कर रहें है जो सफल होने के लिए करना जरूरी ही नही परम जरूरी है तो फिर हम आखिर क्यों नही वो अब चीज़ करते है जो सफल होने के लिए जरूरी है।
क्योंकि हम सफल नही असफल ही होना चाहते है।।

आपने कभी सोचा है कि आप असफल क्यों हुए है।
जरा सोचिएगा तो पता चलेगा कि हमें असफलता हमारी कमियों के वजह से ही मिला है।।

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

कृष्ण एक रहस्य।।

हज़ारों साल से हम कृष्ण को पूजते आये है,
मगर कृष्ण की छवि कृष्ण के बाद किसी
में नही दिखाई दिया।

क्योंकि हमनें सिर्फ कृष्ण को पूजने पे ध्यान दिया उससे कुछ सीखने पे नही।।



कृष्ण ही एक ऐसा स्वरूप है,
जिसमें सबों को कंही न कंही अपना अक्स दिखाई दे जाता है,
इसीलिय तो कृष्ण का हरेक स्वरूप अभी तक जीवंत है।।

सबों ने अपना-अपना स्वरूप कृष्ण में ढूंढा।।
सूरदास ने कृष्ण के बाल्यकाल को आत्मसात किया तो,
मीरा ने कृष्ण के किशोरावस्था में अपने को ढूंढा तो
विवेकानंद ने कृष्ण के युवाकाल से सब कुछ सीखा।
हज़ारों ऐसे संत और व्यक्तित्व हुए जिसने कृष्ण के सिर्फ किसी एक पहलू को ही देखा और जाना,क्योंकि वो जंहा से कृष्ण को जानना शुरू किए वो वही रम गए,क्योंकि उनका हरेक स्वरूप इतना रमणीय है कि कोई एक बार डुबकी लगा कर निकल ही नही पायेगा।।

जितने भी महान संत हुए सबों ने कृष्ण से कुछ सीखा।
 क्योंकि कृष्ण सिर्फ कृष्ण ही नही है,
वो विराट है,
न उनका कोई छोर है,
न कोई अंत
 वो अनंत है।।

कृष्ण को समझना उतना ही कठिन है जितना तारों को गिनना।
और उतना ही आसान है जितना सूर्य के तपन को महसूस करना।।


कृष्ण सागर है।
और उस सागर में जिस-जिस ने डुबकियां लगाई सबों को कुछ न कुछ मिला ही।
वो किसी को निराश नही करते।।
अगर झोलियां ही छोटी पड़ जाय तो निराशा तो स्वाभाविक है,
आपकी झोलियां जितनी बड़ी होगी उतनी जल्दी भरेगी।
क्योंकि कृष्ण को समझ पाना बहुत कठिन है।।

कृष्ण के मुस्कान में सृष्टि का विनाश छुपा हुआ है तो
उनके क्रोध में सृष्टि का कल्याण छुपा हुआ है।।
वो ज्ञानी पुरुष के लिए उतने ही दुर्लभ है,
जितना समुन्द्र से सीपिया निकालना।
और,निश्छल,अनपढ़,गवार के लिए उतने ही सरल है,
जितना समुन्द्र के रेत को पाँव से स्पर्श करना।।


कृष्ण ने कभी नही कहा कि तुम मेरी आराधना करों, उन्होंने हमेशा यही कहा कि तुम मेरे शरण में आओ।।
आराधना करना आसान है
मगर शरण मे जाना मुश्किल।
 क्योंकि जब हम किसी के शरण मे जाते है तो हमें अपने चरित्र को भी उसके तरह ही ढालना पड़ता है तब ही हम किसी के शरण मे जा पाएंगे और रह पाएंगे।
अगर हम अपने चरित्र को उसके अनुसार नही ढालेंगे तो हम उनके शरण में नही रह पाएंगे।।

कृष्ण को सिर्फ पूजे ही नही,
उनसे कुछ सीखे,उन्हें आत्मसात करें।।
क्योंकि वो सर्वश्रेष्ठ है।।

सोमवार, 12 अगस्त 2019

कर्तव्य

एक पुत्र का अपने पिता के प्रति क्या कर्तव्य है?

ये सवाल हरेक पिता और पुत्र के बीच मे रहता है,ये दोनों अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहते है।
मगर कभी-कभी परिस्थिति ऐसी नही रह पाती की अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकें।

हरेक पुत्र चाहता है कि पिता हमारी हर ख्वाहिश को पूरा करें।पिता करता भी है,ओर करने की कोशिश भी करता है।मगर कभी-कभी परिस्थितियां ऐसी नही रहती की पिता अपने पुत्र की हर ख्वाहिश पूरा कर सकें।

हरेक पिता चाहता है कि मेरा पुत्र हमारा सम्मान करें वो हमारे हर अधूरे काम को पूरा करें, वो हमारे हर सपनों को पूरा करें। हरेक पिता चाहता है कि मेरा पुत्र कुछ ऐसा करें कि हम गौरवान्वित महसूस करें।।
हरेक पिता यही चाहता है और कुछ नही।
वो अपने पुत्र से और पुत्र के द्वारा समाज से सम्मान पाना चाहता है।।
और शायद पिता कुछ नही चाहता।।

पिता बस यही चाहता है कि जो कठिनाइयों का सामना हमनें किया है उस कठिनाइयों का सामना मेरा पुत्र न करें।।
बस पिता यही चाहता है।
मगर पुत्र अपने पिता की भावनाओ को समझ नही पाता,ओर पुत्र दोषारोपण करने लगता है कि आप हमेशा अंगुलियां ही करते रहते है।।

वो पिता अपनेआप को खुशनसीब समझते है,जो पुत्र अपने पिता का सम्मान करते है,जो अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करते है।।

अगर कोई पुत्र अपने पिता को सपनों को पूरा नही कर पाता तो कोई फर्क नही पड़ता,मगर फर्क तब पड़ता है जब पुत्र अपने सपनों को भी पूरा नही कर पाता तब उस पिता को सर्वाधिक तक़लीफ़ होता है।।

"इस दुनिया में सिर्फ आपका पिता ही है,
जो आपका सर्वाधिक सम्मान कर सकता है"।।

"इस दुनिया मे सिर्फ पिता ही है,
जो आपके उन्नति से,
आपसे ज्यादा खुश होगा"।।

इसीलिए पिता कैसा भी हो,
पिता का सम्मान करना चाहिए,
उनके भावनाओं का कद्र करना चाहिए।।

क्रमशः.....

रविवार, 9 जून 2019

एक बुद्धिजीवी वर्ग

कभी घर से बाहर भी निकले तब आपको पता चलेगा कि आपके समाज मे किस-किस तरह के बुद्धिजीवी रहते है।

कभी बुद्धिजीवियों के बीच मे बैठ कर देखिएगा बड़ा मजा आएगा।
खासकर उस तरह के बुद्धिजीवियों के बीच मे जिन्होंने लगभग अपनी जिंदगी गुजार ली है।।

वाकया ये है कि मैं पार्क में बैठा था लोगो की चहलकदमी बंद सी हो गई थी क्योंकि सूर्य की किरणों ने पूर्णतया पार्क को अपने आगोश में ले लिया था । छांव ढूंढ कर में एक जगह बैठा जंहा पहले से दो व्यक्ति बैठे थे।
मैं अपने मोबाइल में लगा हुआ था और वो दोनों आपस मे बात कर रहे थे कि तीसरे आदमी ने भी उनदोनों का ग्रुप जॉइन किया उनके जुड़ते ही मेरा ध्यान अब उन तीनों की ओर गया।।

और मियां क्या हाल है सब खैरियत है,
हां सब खैरियत है।
ये तीनों 3 स्टेट का प्रतिनिधित्व करते थे एक U.P से और दूसरे जम्मू-कश्मीर से ओर तीसरे गुजरात से।
U.P  वाले ने बोलना शुरू किया- अमेरिका पगला गया है,ईरान के ऊपर पांबन्दी लगा दिया है,चीन ओर भारत बोला है कि हम ईरान से तेल खरीदेंगे चाहे जो भी हो जाये।
अब मेरा ध्यान पूर्णतया उनलोगों की और गया क्योंकि वो अब इंटरनेशनल लेवल की बात कर रहे थे।।
उन्होंने बोलना शुरू किया अमेरिका को जो मन में आता है साला वो करता है।
ईरान से समझौता हुआ था ट्रम्प कार्ड ने तोड़ दिया।ईरान को भी सद्दाम हुसैन की तरह बर्बाद कर देना चाहता है।
मगर ये नही होगा क्योंकि सऊदी अपने यंहा परमाणु संयंत्र लगा रहा है वो अमेरिका गिड़गिड़ा रहा है मत लगाओ-मत लगाओ।
मेरा ध्यान तो अब ओर उनकी ओर चला गया क्योंकि इतनी अंदर की बात इनसे जो सुनने को मिल रहा था।।
तब तक यादव जी भी आये सलाम अदाब किये और बीच मे बैठा गए।
U.P वाले ने फिर दूसरा टॉपिक उठाया तुर्की ने सारे मुसलमान देश को एक होने को कहा है जिससे अमेरिका का कुछ न चले क्योंकि अमेरिका ने इजरायल को बढ़ावा दे रहा है,बीच मे यादव जी बोले हां नाजायज औलाद जो है।
U.P वाले ने फिर बोलना शुरू किया इस बार इजरायल का खात्मा हो जाएगा क्योंकि इस बार रूस,चीन सब मुस्लिम देश उसका नास्तेनुबूत कर देगा सब फिलिस्तीन का साथ देगा,इजारयल बहुत फड़फड़ा रहा है,युद्ध मे पाकिस्तान ईरान भी साथ देगा बीच मे यादव जी बोले भारत नही देगा बाकियों ने भी हां में हां मिलाया ओर बोला हां भारत नही देगा।
हिटलर तो खत्म ही कर दिया था सबकों न जाने कैसे ये लोग बच गया साला,इन सबका खत्म होना जरूरी है।।

यादव जी ने बीच मे बोला सुना है इमरान खान ने इस्तीफा दे दिया है क्या ये सच है क्या,मुझे भी आश्चर्य लगा मगर UP वाले साहब ने मुझे संभाला क्योंकि उन्होंने कहा उसे कौन हटाएगा आर्मी का सपोर्ट है उसको। यादव जी ने कहा वही तो मुझे भी आश्चर्य लगा चीन भी बहुत ज्यादा इन्वेस्ट कर रहा है मगर पाकिस्तान बोला है कि अब एक भी पैसा नही लौटाएंगे ओर CPEC समझौता तोड़ लेंगे क्योंकि चीन शुरुआत में बोला था ढेर सारे रोजगार मिलेंगे मगर कुछ नही मिला सारे आदमी को चीन से ही लाया पाकिस्तानी सिर्फ सड़क के किनारे गाड़ी का पंचर बना रहे है।।
UP वाले ने कहा पाकिस्तान अगर चाहे तो सारा पैसा वापस कर सकता है।मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ क्योंकि उसे अभी खाने के लाले पड़े हुए है और वो सारा पैसा चुका देगा कैसे-क्योंकि पाकिस्तान में बहुत बड़ा तेल का खादान मिला है इतना बड़ा की वो उसे बेच कर आसानीसे चुका देगा।मगर मैंने तो सुना था पढ़ा था कि जितना खर्च किया गया उतने का भी तेल जमीं के अंदर नही मिला।

मेरा दिमाग अब काम नही कर रहा था, मन कर रहा था बीच मे बोलू मगर चुप रहना ही बेहतर समझा।सबसे बड़ा झटका तो यादव जी का बात सुनकर लगा-

यादव जी बोले जो वायुसेना का विमान गायब हुआ था वो मिल गया क्योंकि चीन ने उसे पकड़े हुआ है।
मैं सन्न रह गया ये खबर इन्हें कैसे पता चला।
उन्होंने आगे बोलना शुरू किया चीन उन सेनाओं को पकड़कर उससे गुप्त जानकारी उगलवा रहा है,ये बात पता चलते ही भारतीय सेना ने उनके 200 से ज्यादा जवान को मार गिराया।।
मैं तो होश ही खो बैठा,इतनी बड़ी घटना हुई हमें पता तक नही,सिर्फ हमें ही नही?
लगता है सिर्फ उन्ही को पता था ये खबर।

मैं अब चुप नही रहना चाहता था में चाहता था मैं भी इनके ज्ञान कुंभ में कूद जाऊ, मगर मेरे मन ने मुझे समझाया मत कूद ।।

UP वाले ताऊ ने फिर बोलना शुरू किया उन्होंने कहा इस बार भारत पाकिस्तान के रिस्ते अच्छे हो जाएंगे।
अब तक जो जम्मू-कश्मीर वाले काका जो बैठे थे उन्होंने कहा होना भी चाहिए पहले हमलोग काम करने के लिए इधर से उधर जाया करते थे एक दुसरे से मिला करते थे,हमदोनों का आपस में  शादी भी हुआ करता था भले देश अलग हुआ था मगर दिल मिले हुए थे,अभी भी है।।
UP वाले अंकल ने कहा कारण ये है कि पहले पैसा नही था ज्यों-ज्यों पैसा आया त्यों-त्यों दीवाल घेरते गए बाड़े लगाते गए एक दूसरे से अलग होते गए।
मगर कब तक अलग रह सकता है दो भाई ।कुछ सालों के बाद फिर तो मिलना ही पड़ता है।
ये बात दिल को छू गई।।
इतनी बड़ी बहस में सबसे महत्वपूर्ण बात यही थी।।

तब तक गुजरात वाले चाचा जो अब तक मौन थे उनके मोबाइल की घंटिया बजनी शुरू हुई और उन्होंने अपने मित्रों से कहा साढ़े 9 बज गए अब निकलता हूं।।
मैं भी सोचा अब निकल ही जाऊ कुछ अच्छी यादों को लेकर।।
मन में ढेर सारे विचार उमड़ रहे थे और ये सोच कर हम आगे बढ़ते गए की इस तरह के बुद्धिजीवी  वर्ग का भी होना जरूरी है।क्योंकि??

रविवार, 10 फ़रवरी 2019

मेरी जन्म भूमि मुझे बुला रही है।।

#मेरी जन्म भूमि मुझे बुला रही।।

अभी-अभी सपना देख के उठा और लिखने के लिए बैठा,
अभी में मुंबई के चकाचौध में हु,
मुम्बई की लोकल ट्रेन में आप भागती हुई दुनिया को देख सकते है,
तो दूसरों के ऊपर अपना गुस्सा उतारते हुए देख सकते हो आप,
इन सब से किसी को फर्क नही पड़ता,
मगर मुझे पड़ता है।।

#मैंने अपने सपने में 3 दृश्य देखा जो ये है-

#जब मैंने देखा एक व्यक्ति अपना गुस्सा निरीह कुत्ते पे उतार रहा था।
हमने देखा इस भागते हुए शहर में कुछ लोगो को दूसरे के लिए भी समय है जब हमने स्टेशन पे अपनी दरी पे सिर्फ खुद ही नही दूसरों को भी बिठा पाया।

#मैंने इस भागते हुए लोकल ट्रेन में खचाखच भीड़ से भड़ी हुई ट्रैन को देखा जिसमें सब सफर नही कर पाते वो अगली पकड़ लेंगे ये कह कर उसे छोड़ देते,उन्हें लगता है कुछ नही होगा।
मगर होता है , आप उतने समय के लिए पीछे चले जाते हो।

#मुझे मालूम नही स्टेशन से डायरेक्ट एक बहुत बड़े ऑडिटोरियम में कैसे चला आया वाकय बहुत बड़ा था ऊपर से कांच लगा हुआ था जिससे ऊपर की विहंगम तस्वीर सब दिख रही थी,धीरे धीरे लोग ऑडिटोरियम में आ रहे थे इतने आ गए थे कि हमदोनों भाई को पीछे जाना पड़ा इतने में ऊपर से एक हेलीकाप्टर गुजरी मगर उसने किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित नही किया,में ज्योहीं अपने सीट की ओर बैठने के लिये बढ़ा देखता हूं आसमान में एक बहुत बड़ा चिड़िया पंख फैलाये हमारे इधर आ रही है,जब वो ऑडिटोरियम के ठीक ऊपर आया तो बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ #बिहार एयरवेज ने बिहारियों के मन मे ऊर्जा का संचार कर दिया और हम बिहारियों ने खुशी से चीखना शुरू कर दिया #ऐ बिहार के प्लैन ह।।
मानो क्षणभर के लिए पूरा माहौल ही बदल गया,हम बिहारी इस दृश्य को देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे मगर जो लोग बिहार के नही थे वो तरह-तरह के बातें बना रहे थे कोई मजाक उड़ा रहे थे तो कोई शिकायत कर रहे थे।।
#मगर जरा सोचो हम बिहारी को अपने बिहार के नाम से इतना लगाव है तो सच मे बिहार से कितना लगाव होगा।।
मगर जब ये विहंगम दृश्य घटित हुआ तो में भी उस प्लैन पे #बिहार नाम देखकर उत्साहित हुआ और गौरवान्वित महसूस किया।
मगर मेरा ध्यान तुरंत ही उधर आ गया जिधर हम बिहारियों के ऊपर तंज कसे जा रहे थे।।
#तब मन मे एक ही ख्याल आया कि मुझे जो करना है,
 #वो बिहार के लिए ही करना है,ओर में बिहार आने के लिए तब ही सोचने लगा।।
#तब तक मे नींद ही खुल गई।।नींद खुले हुए 15 मिनेट से ज्यादा होने को है अब।।

मंगलवार, 1 जनवरी 2019

आप न चाहते हुए भी स्वार्थी है।।

दुनिया बड़ी स्वार्थी है
चाहे वो आपके माता-पिता ही क्यों न हो उनका भी कंही न कंही आपसे स्वार्थ ही जुड़ा हुआ है,ज्यों-ज्यों आपकी उम्र बढ़ती जाएगी त्यों-त्यों उनका स्वार्थ आपके प्रति बढ़ता जाएगा।।

इंसान अपने स्वार्थ के कारण किसी को भी नीचा दिखा सकता है,चाहे वो आपका अपना सगा ही क्यों न हो।।

आप इतिहास पलट के देखे जितनी भी बड़ी-सी-बड़ी घटना घटी है इस संसार मे वो स्वार्थ के कारण ही घटी है।
चाहे वो घटना कल्याणकारी हो या फिर विनाशकारी उसके केंद्र में स्वार्थ ही था जिस कारण बड़ी-सी-बड़ी घटना घटी है।।

आज का वर्तमान ही आप देखे जो भी बदलाव देखने को मिल रहे है,
उनमे कंही न कंही स्वार्थ ही निहित है।।

 इस स्वार्थ को कई लोग ने अलग अलग नाम दिया है,जैसे कि मोह,लोभ,पापी,दुराचारी,अत्याचारी इत्यादि अनेक नाम है,इन सब के पीछे स्वार्थ ही है।
लोग स्वार्थी न कहकर उसके कृत्य के हिसाब से उसे नाम देते है,जैसे कि किसी के लिए कुछ करने वालो को परोपकारी कहते है,मगर उसके परोपकार में भी उसका स्वार्थ निहित है,
कोई ऊंची उपाधि प्राप्त करना चाहता है तो उसमें भी उसका स्वार्थ निहित है।
यंही तक ही नही बल्कि प्रकृति में हो रही सारी घटनाओं में भी स्वार्थ निहित है।

#स्वार्थ के दो स्वरूप है- एक अच्छा तो दूसरा बुरा।।
अगर आपके द्वारा किये गए कार्य से किसी को फायदा होता है,उसे तकलीफ नही पहुंचती है तो वो अच्छा वाला स्वार्थ है।
अगर आपके द्वारा किये गए कार्य से किसी को नुकसान होता है या फिर उसे तकलीफ पहुंचती है तो ये बुरा वाला स्वार्थ है।।

 #तुलसीदास जी की उक्ति है कि-"स्वार्थ लाग करे सब प्रीति"

क्या बिना स्वार्थ के कोई कार्य किया जा सकता है तो जबाब है -नही ।
तो फिर क्या स्वार्थी का तमगा लगा ही रह जाएगा चाहे हम कोई भी कार्य करें-तो जबाब है नही।
 ये इस पर निर्भर है कि आप कार्य कौन सी ओर कैसे करते है।।
 अगर आप स्वार्थी नामक तत्व से ऊपर उठना चाहते है तो आप #श्रेय लेने की आदत छोड़िये बल्कि अपने द्वारा किये गए बड़े-से-बड़े कार्य मे भी उनको भी श्रेय की भागीदार बनाइये जो आपके कार्य मे दखल दे रहे थे।।
और
 #अपनी बड़ी-सी-बड़ी असफलता का श्रेय खुद ले न कि इसके लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराये ।।

 शायद इससे स्वार्थ नामक तत्व से आपसे पीछा छूट जाए,मगर इसमे भी कंही न कंही स्वार्थ ही निहित है ।।