एक सवाल आपसे पूछता हूँ..
क्या समय को खरीदा जा सकता है..??
है न अजीब सा सवाल.. जरा सोचिए.... सोचना क्या है.. जबाब या तो हां में होगा या फिर न में..।
मेरा जबाब है, हां में। जी हां समय को खरीदा जा सकता है,बीता हुआ समय को नही बल्कि आने वाले समय को खरीदा जा सकता है। आप दो तरह से समय को खरीद सकते है।
1. मुद्रा से
2.बार्टर सिस्टम के माध्यम से
आप जितना कीमत चुकाओगे उतना समय खरीद सकते हो..।।
अगर आपको दिल्ली से बॉम्बे जाना हो तो आप कैसे जायेंगें..? पाँव-पैदल,बस से, ट्रैन से या फिर प्लैन से..।। अधिकांश लोग ट्रैन से ही जायेंगे.. क्योंकि ट्रैन की टिकट खरीदने में आज हरेक लोग सक्षम है। मगर आप सोचिए आपके पास एक पैसा भी नही है और आपको दिल्ली जाना ही है तो आप कैसे जायेंगे..।। तब आप पाँव-पैदल ही जाओगे न.. पैदल जाने में आपको महीने लग जाएंगे... अगर आप ट्रैन से जाते हो तो आप 24 घंटे में पहुंच जाओगे...।
जरा सोचिए अगर आपके पास ट्रैन की टिकट खरीदने का पैसा है तो आप 29 दिन बचा लेते हो। अगर आपके पास फ्लाइट की टिकट खरीदने का पैसा है तो आप सिर्फ 29 दिन नही बल्कि 30 वे दिन का 22 घंटा भी बचा लेंगे ....
मगर इसके लिए कीमत चुकानी होगी..।
दूसरा तरीका है बार्टर सिस्टम जिसके माध्यम से हम कुछ समय को अदला बदली कर सकते है कुछ त्याग करके.... अगर आप 24 घण्टे में 16 घंटे जागते हो और 8 घंटे सोते हो और आपको जागने के लिए और 2 घंटा चाहिए तब आप क्या करोगे..?? यही न कि अब आप सिर्फ 6 घण्टे सोओगे...
इस प्रकृति में हमें कुछ भी मुफ्त में नही मिलती हमें हरेक चीज की कीमत चुकानी होती है..।।
मगर मनुष्य जबसे चालाक और बुद्धिमान हुआ तबसे वो प्रकृति से मुफ्त में ही सबकुछ ले रहा है, बदले में कुछ चुका नही रहा है.. हां प्रकृति आपदा में वो लोग अपनी जान की आहुति देकर जरूर कीमत चुका रहे है,जिसने प्रकृति को तनिक सा भी नही खरोंचा है।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें