बुधवार, 20 अगस्त 2025

भारत में कंप्यूटर और सूचना क्रांति के जनक...

हम भूल जाते है,या फिर हमारे स्मृति से हटाने का प्रयास किया जाता है,या फिर हटा दिया जाता है..??
और हमें पता भी नही चलता..।।
आज हम सही और गलत का निर्णय खुद से नही करते,बल्कि किसी को सुनकर, देखकर और पढ़कर करते है..।

सबसे बड़ा उदाहरण गांधीजी का ही है..उन्हें वो लोग उलूल जुलूल कहते है,जो उनके बारे में कुछ जानते तक नही...।

मगर आज मैं उनकी बात नही,बल्कि ऐसे स्वप्द्रष्टा व्यकि का बात करूंगा, जो भारत को विश्वपटल पर देखना चाहता थे, और उसके लिए उन्होंने अहम कार्य किया..।
वो व्यक्ति भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री "राजीव गांधी"थे..

आज उनका जन्मदिवस है..मुझे भी मालूम नही था,वैसे भी लोगों को अपना जन्मदिवस याद नही रहता,कितनों को याद रखें..।
मगर कुछ संस्थाओं का दायित्व है कि वो उन्हें जरूर याद करें जिन्होंने देश के लिए कुछ किया है,उनके और उनके कार्यो के बारे में लोगों से अवगत कराना उनका कर्तव्य..।
मैंने आज का अखबार पलटा तो एक कॉर्नर में लिखा था 
आज का दिन-राजीव गांधी का जयंती है..जिसे 'सदभावना दिवस' के रूप में मनाते है।
मैंने फिर बहुत उम्मीद से अखबार पढ़ना शुरू किया कि कंही कोई आर्टिकल उनके बारे में पढ़ने को मिले,मगर अफसोस उनके बारे में कुछ पढ़ने को नही मिला,फिर हमने इंग्लिश अखबार पढ़ना शुरू किया कि कंही इसमें कुछ पढ़ने को मिले मगर ना ही the hindu, indian express और ना ही the times of india में एक भी आर्टिकल पढ़ने को मिला यंहा तक कि एक लाइन तक भी नही था..।।

आखिर हमें राजीव गांधी को क्यों याद करना चाहिए..??
●उन्होंने 61वा संविधान संशोधन करके वोट की आयु 21 से 18 किया..
भारत में कंप्यूटर क्रांति और दूरसंचार क्रांति का शुरुआत किया..आज हम जिस डिजिटल क्रांति की बात करते है उसका नीवं राजीव गांधी ने ही रखा था..।
पंचायती राज्य व्यवस्था का नींव इन्होंने रखा(इनके मृत्यु के उपरांत 73वा और 74वा संविधन संशोधन लागू हुआ)
●दूसरी बार 1986 में "नई शिक्षा नीति" लेकर आये..
 • दूरस्थ शिक्षा की शुरुआत की इसके तहत भारत का सबसे बड़ा विश्विद्यालय "IGNOU" का स्थापना किया गया..
 •"ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड" की शुरुआत..
 •" प्रौढ़ शिक्षा"की शुरुआत..
 •और तो और "नवोदय विद्यालय" की शुरुआत जिसमें 6-12th तक सबकुछ का वहन सरकार करता है,खाना,कपड़ा सबकुछ..
महिलाओं के लिए पहली बार 33% आरक्षण की वकालत..

-आज भारत के GDP में सर्विस सेक्टर का जो महत्वपूर्ण योगदान है उसमें राजीव गांधी का अहम योगदान है..
-आज बंगलुरु भारत का सिलिकॉन सिटी अगर बना है तो उनके दूरसंचार क्रांति के शुरुआत के ही कारण..।
-उनकी मृत्यु भी श्रीलंका में शांति स्थापित करने के कारण हुई

मगर अफसोस हम उन्हें आज भूल गए..भूले नही,बल्कि स्मृति से मिटा दिए गए..।
"उसकी हर कहानी का अलग ही किरदार है,
उसने मोहब्बत भी शान से की और
शहादत का कर्ज भी खूब निभाया।"




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें