सोमवार, 25 दिसंबर 2023

हम क्रिसमस क्यों मनाते है..??

बचपन में मेरे लिए 25 दिसंबर का मतलब छुट्टी होता था..और इसे बड़ा दिन कहा जाता था..क्यों..??
 ढेर सारे सवाल थे..
•25 दिसंबर को छूट्टी क्यों होती थी..??
•इसे बड़ा दिन क्यों कहते थे..??
•🌲क्रिसमस ट्री क्या है..??
•सांता क्लॉज कौन है..??
ढेर सारे सवाल थे..
क्योंकि में जिस समाज में रहता था वंहा ईसाई नही रहते थे इसिलिय जानकारी का अभाव था..

मगर आज पढ़ने,लिखने और एक बड़ा समाज को देखने के बाद इन सारे सवालों के जबाब मिल गए..।।

25 दिसंबर को छुट्टी इसिलिय होती थी कि इस रोज ईसाई धर्म के प्रेणता का जन्म हुआ... जिन्हें भगवान यीशु के नाम से जाना गया..।।


यीशु ने अपने विचार से दुनिया को बदल दिया,और अपने विचार पे अडिग रहे..जिस कारण उन्हें शूली चढ़नी पड़ी..
शायद वो शूली नही चढ़ते तो..दुनिया आज उन्हें नही पूजती..
यीशु अपने मृत्यु से यही संदेश देते है-  आपके विचार,आदर्श,लक्ष्य हमेशा मृत्यु से बड़ी होनी चाहिए.. इन्हें पाने के लिए जीवन भी तुच्छ लगने लगे..।।

मगर वर्तमान समय मे हमारा लक्ष्य,आदर्श, विचार सबकुछ संकुचित हो गया है..वो हमतक या फिर परिवार तक ही सिमट कर रह गया है..क्यों..??

-अपने विचारों पे अडिग रहने के कारण ही इन्हें शूली पे चढ़ा दिया गया..इसिलिय आज के दिन को बड़ा दिन कहते है..।।

मगर वास्तिविकता ये है कि उन रूढ़िवादियों को इनके विचार से कोई परेशानी नही थी..
बल्कि यीशु के विचारों से प्रभावित जो भीड़ थी उससे सबको डर लग रहा था....।।
आज भी भीड़ बड़े-बडे शक्तिशाली शासकों को नीचे झुका देती है,जबकि आज आधुनिक हथियार है,मगर तब भी भीड़ से सब सहमे हुए है...।

- क्रिसमस ट्री आखिर होता क्या है...??


सबसे पहली बात की इसका संबंध यीशु से बिल्कुल नही है..
इसकी सर्वप्रथम शुरूआत 16वी शताब्दी में ईसाई धर्मसुधारक मार्टिन लूथर के द्वारा शुरू हुई..24 दिसंबर को रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्हें firs tree/क्रिसमस ट्री/ सनोबर(जोकि pine/चीर प्रजाति) का पौधा मिला जो पतियों पे बर्फ गिरने के कारण चमक रहा था ..जिसने मार्टिन लूथर को आकर्षित किया और उन्होंने घर ले आया और अगले दिन 25 दिसंबर को इस वृक्ष को सजाया उसके बाद ये पूरे विश्व मे इसे सजाने का प्रचलन फैल गया..।।

- सांता क्लॉज कौन है..??


इनका भी संबंध यीशु से नही है.. सांता क्लॉज का असली नाम सांता निकोलस था जिनका जन्म तुर्किस्तान के मायरा में हुआ,चपन मे ही माता-पिता के देहांत के बाद कम उम्र में ये पादरी बन गए व्यवहार से दयालु थे इसलिए बच्चों को स्नेह और टॉफियां बाटते थे,खासकर क्रिसमस के अर्धरात्रि को अपने पूरे कस्बे में..और ये धीरे-धीरे बाते फैलती गई और ढेर सारे दयालु व्यक्ति जुड़ते गए और सांता क्लॉज की संख्या बढ़ती गई..।।

ईसाइयत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया..
दया,करुणा और सेवा भाव इनका मूल उद्देश्य है..
आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने में ईसाइयत का अहम योगदान है,जिसकारण ही पृथ्वी विशालकाय होने के बावजूद मोबाइल में समा गई है..
हरेक चीज के दो पहलू होते है..और ईसाइयत का दूसरा पहलू खून से सना है..मगर ऐसे सना है जिससे बू नही आती..मगर ये बहुत डरावना है..।।

हमें यीशु के उन आदर्शों विचारों को फिर से सीखने की जरूरत है जिसने उन्हें अमर कर दिया..
"तुम एक दूसरे से प्रेम करो; मैंने तुमसे जैसे प्रेम किया है, उसी तरह तुम भी एक दूसरे से प्रेम करो।" - यूहन्ना 13:34

"न्याय का मार्ग चुनो, दया के साथ चलो और अपने परमेश्वर के साथ बस तुम रहो।" - मिखा 6:8


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Yoga for digestive system