बुधवार, 6 दिसंबर 2023

हम BJP से क्या सीख सकते है..

कुछ लोग अक्सरहाँ जीतते है,
तो कुछ लोग अक्सरहाँ हारते है...
जो जीतते है, वो फिर से जीत की तैयारी में जुट जाते है, और पहले की गई गलतियों को सुधारने का भी प्रयास करते है..

और जो लोग हारते है,वो हारने का कारण नही बहाना ढूंढते है, इसीलिए वो अगली बार फिर हारते है...

बहुसंख्यक लोग हार का बहाना ढूंढने वालों में से ही है..

जब से मोदी जी शक्ता में आये है तब से BJP अक्सरहाँ चुनाव जीत रही है..क्यों..??
इसका कोई एक कारण नही, बल्कि कुछ मूलभूत कारण है..



1.उद्देश्य स्पष्ट है ... BJP का उद्देश्य सिर्फ शक्ता पाना नही बल्कि शासन के माध्यम से सुशासन लाना है..अन्य दल को किसी तरह शक्ता पाना है..

2.दूरदर्शिता.. अन्य दलों में दूरदर्शिता का अभाव है

3.परिणामोन्मुखी कार्य..BJP जो कर रही वो दिखता है..

4.आरोप-प्रत्यारोप से दूरी बनाए रखना

5.अंतर्कलह..BJP अंतर्कलह को कमरे से बाहर नही आने देती है,और अन्य पार्टी अपने अंतर्कलह को रायता की तरह फैला देता है..

6.कृतज्ञता का भाव...BJP में जनता के प्रति कृतज्ञता का भाव झलकता है, और अन्य दलों में इसका अभाव है..

7.जमीन से जुड़ाव....यानि जनता से जुड़ाव बनाये रखे हुए है BJP जबकि अन्य पार्टियों में ये कम होता जा रहा है..।।

और ढेर सारे कारण है..

हम BJP से क्या सीख सकते है...??
अगर सफल होना हो तो...

- हमारा उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए..

-हमारा भविष्य के प्रति क्या दूरदर्शिता है..?? ये स्पष्ट होना चाहिए।

-क्या हम परिणामोउन्मुखी कार्य कर रहे है..?? या फिर यू ही समय काट रहे है..

-क्या हम भी आरोप-प्रत्यारोप करते है,अगर हां तो ये हमारी सफलता में रोड़ा बनेगी..

-क्या हम अपने अंतर्कलह में उलझे हुए है,अगर हां तो मत उलझे,सफल हो जाएंगे तो ये अंतर्कलह खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगी..

-क्या हममें कृतज्ञता का भाव है..उन सबके लिए जिसने हमारे जीवन को बेहतर बनाने में कुछ-न-कुछ योगदान दिया है.... अगर नही तो हम सफल होके भी असफल ही है..।।

ये इतना आसान नही है..मगर नामुमकिन नही है..
अगर सफल होना है तो करना ही होगा..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें