शनिवार, 31 दिसंबर 2022

2022 क्या पाया क्या खोया..

 2022 क्या खोया क्या पाया..

आज साल का आखरी दिन है..



कितने लोग कितने दिन पहले, या फिर आज इस दिन को खास बनाने के लिए कुछ करेंगे या कर रहें होंगे..।।

आप क्या कीजियेगा..??

जो करना है वो कीजियेगा..।।

मगर 5 मिनट.. 

अपने लिए और सिर्फ अपने लिए जरूर निकालिएगा..

आंखे बंद कीजियेगा..

और सोचिएगा इस एक साल मैं , 

मैंने क्या पाया और क्या खोया..??

चलिए पहले आँखें बंद कीजिए और लंबी गहरी सांस लीजिए,और सोचिए...


अगर 2022 में कुछ पाया तो क्या पाया,और क्यों पाया..??

इस क्यों का जबाब जरूर ढूंढिये..

अगर इस क्यों का जबाब मिल गया तो आने वाले सालों में आप और बेहतर कुछ पा सकते है..।।


अगर कुछ खोया.. तो क्यों खोया..??

क्या आपमें कुछ कमियां थी,या फिर कोई और कारण था..।।

इसका जबाब जरूर ढूंढिये.. 

मगर ईमानदारी से..।।

औरों के लिए ईमानदार बनना बहुत आसान है,

मगर खुद के लिए ईमानदार बनना बहुत कठिन है..।।


असफलता बुरी चीज नही है..

मगर अपनी असफलता से न सीखना बहुत बुरी चीज है..।


2022 के बीतते हुए आखरी लम्हों के साथ अपनी सारी कमियों की पोटरी भी बांध दे..।क्योंकि जो चला जाता है,वो फिर नही आता है..।।

क्या आप में है हिम्मत...?? अगर है,तो हो जाइए तैयार...

अपनी कमियों की पोटरी 2022 के साथ बांधने के लिए..।।

और आने वाले कल के लिए हो जाइए तैयार.. 

कुछ नया और कुछ खास पोटरी को आजीवन ढोने के लिए..

जो आपके लिए बोझ नही, बल्कि आपका सहारा बने,

और आपके जिंदगी को बेहतर से बेहतर बनाये..।।


आने वाला वर्ष सिर्फ आपके लिए ही नही,

बल्कि आपके चाहनेवाले को लिए सुनहरा हो..।।

नव-वर्ष की अग्रिम शुभकामना..💐💐

प्रधानमंत्री मोदी आज के कर्मयोगी

 प्रधानमंत्री मोदी आज के कर्मयोगी

ये सब को पता है कि आज प्रधानमंत्री जी के माँ का देहांत हो गया..



उसके बाद क्या हुआ..??

शायद सब को न पता हो,मगर अधिकांश लोगों को पता होगा,क्योंकि मीडिया और सोशल मीडिया में बखूबी दिखाया गया..।।

मगर मोदीजी जो संदेश देना चाह रहें थे, वो संदेश क्या हम तक पहुंच पाया..।।

अगर हां तो आपने वो सीख लिया, 

जिसे अर्जुन ने युद्धभूमि में श्रीकृष्ण से सीखा था..।।

कृष्ण के पूरे गीता का एक ही सार है..

की कर्मयोगी बनो.. भले परिस्थितियां कैसी भी क्यों न हो अपने कर्तव्य पथ से विचलित नही होना है।

आज प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व को यही संदेश दिया..।।

वो माँ के वियोग में विचलित नही हुए होंगे,ऐसा हो ही नही सकता।क्योंकि जिस माँ ने उन्हें नरेंद्र से नरेंद्र मोदी बनाया आज वो उनसे दूर चली गई ..।। ये वास्तविकता है,और इसे बदला नही जा सकता..।।

मगर जो बदला जा सकता है, उसके लिए कुछ किया जा सकता है,प्रधानमंत्री ने वही किया।

माँ के अंतिम संस्कार के बाद वो अपने कर्त्तव्य पथ पर लौट आये

और हावड़ा से जलपाईगुड़ी के लिए वंदे भारत ट्रैन को हरी झंडी दिखाया..।।



और उन्होंने देरी के लिए माफ़ी मांगी..।

वो चाहते तो इस कार्यक्रम को कल के ऊपर टाल सकते थे,या फिर किसी और मंत्री को भी भेज सकते थे।

मगर नही,जो जबाबदेही उन्होंने लिया है,उसे वो ही निभा रहे थे..।।

मगर वर्तमान में हम युवाओं की दशा बहुत ही दयनीय है..

आपको ये जानकर बहुत ही आश्चर्य होगा कि पूरे विश्व मे सर्वाधिक युवा भारत मे ही आत्महत्या करते है..।।

ये उस भारत का हाल है जंहा आत्महत्या को पाप माना जाता है..।।


हम प्रधानमंत्री से आज के घटना से बहुत कुछ सीख सकते है..।।

वो बिना कुछ कहें ही संदेश दे रहे है कि हमें कर्मयोगी होना चाहिए..।

हालात कैसे भी क्यों न हो, हमें अपने कार्य को प्रमुखता देना चाहिए..।

आप की परिस्थिति कैसी भी क्यों न हो,अगर आपके कारण कुछ भी इधर-उधर हुआ हो तो क्षमा मांगने में हिचकिचाना नही चाहिए।।

निर्णय हमें ही करना है.. 

कर्मयोगी बनना है,या फिर भोगी बनना है..??

गुरुवार, 22 दिसंबर 2022

रामानुजन.. क्या आप इन्हें जानते है..??

 रामानुजन.. क्या आप इन्हें जानते है..??

जरा सोचिए... अगर हां, तो कितना जानते है..?? और क्या जानते है..। 

अगर नही,तो क्यों नही जानते ...??



रामानुजन एक आम इंसान नही थे या है..?? क्योंकि ऐसे लोग हमेशा जीवंत रहते है,आप भले भूल जाये मगर इतिहास आपको भूलने नही देगा..। 

रामानुजन ने खुद को ही खास नही बनाया,बल्कि अंग्रेज के बेड़ियों से जकड़े हुए भारत को, कृष्ण की तरह भारत का एक विराट छवि का आभास अंग्रेजों को कराया..।।

मैं उस रामानुजन की बात कर रहा हूँ, जिनके जन्म दिवस पर भारत सरकार गणित दिवस मनाती है..।। मगर अफसोस भारत की 50% से ज्यादा आबादी को ये नही पता कि हम गणित दिवस क्यों मनाते है..??

जबकि आज हमारे पास जानने के अनेक माध्यम है..।मगर हमें जानने की इच्छा ही नही है.. आखिर क्यों..??

ये क्यों का जबाब जरूर अपने अंदर सोचिएगा.. क्योंकि क्यों आपको सोचने वाला इंसान बनायेगा।।

चलिए हम उस रामानुजन को जानते है,जो आज भी गणितज्ञों के लिए पहेली बना हुआ है..।।

रामानुजन का जन्म मद्रास के इरोड़ में एक तमिल गरीब ब्राह्मण परिवार में 22 दिसंबर 1887 को हुआ। इनके पिता के श्री निवास साड़ी के दुकान में क्लर्क का काम करते थे। और माँ गृहणि थी और भक्ति भजन करती थी।

1892 में नजदीक के स्कूल में नामांकन हुआ मगर 5वी तक पढ़ाई में कोई रुचि नही था,बल्कि इनके ऊपर नजर रखा जाता था कि ये स्कूल से भाग न जाये।

जब ये माध्यमिक स्कूल में गए तब इनकी मैथ में रुचि बहुत बढ़ गई।रुचि इतनी बढ़ने लगी कि इन्हें स्कॉलरशिप भी मिलना शुरू हुआ।

मगर 11थ मैं इनकी रुचि मैथ में ज्यादा होने के कारण ये फैल हो गए और इनसे स्कॉलशिप भी छिन गया ।

इसी बीच इनकी शादी 1909 में जानकी से हो गया..।जिसने हमेशा इनका साथ दिया।

1910 में ये रामास्वामी अय्यर से मिलें जो "इंडियन मैथमैटिसियन सोसाइटी" के संस्थापक थे। इन्होंने अपना थ्योरम इन्हें दिखाया,जो इनसे बहुत प्रभावित हुए ।।

1912 में रेवेन्यू डिपार्टमेंट में क्लर्क की नॉकरी 20₹ प्रतिमाह पे किया। यही से उन्होंने G.H.Hardi(उस समय के महान गणितज्ञ) को अपना थ्योरम पत्र के माध्यम से भेजना शुरू किया।

1913 में G.H.Hardi ने रामानुजन को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी लाने के लिए J.E.Littlewood को भारत भेजा..।। 

इस समय समुन्द्र यात्रा भारतियों के लिए अच्छा नही माना जाता था,लोग जब विरोध करने लगे तो इन्होंने कहा कि मैं अपने कुल माता नामगिरी से पूछुंगा। उन्हें अपनी कुलदेवी से हां में जबाब मिला।और वो कैम्ब्रिज के लिए निकल गए। जब ये आ रहे थे तब पत्नी ने इनसे कहा कि मैं भी चलूंगी तो इन्होंने मना कर दिया,क्योंकि वंहा में कंहा और कैसे रहूंगा इसका कोई ठिकाना नही है।

रामानुजन शाकाहारी थे जिस कारण ब्रिटेन में अच्छा खाना मिल नही पाता था,जिस कारण इनकी तबियत गिरने लगी,ज्यों-ज्यों शरीर कमजोर हो रहा था, त्यों-त्यों ये मैथ की ऊंचाइयों पे पहुंच रहे थे।

-6 दिसम्बर 1917 में ये "लंदन मैथेमेटिक्स सोसाइटी" के सदस्य चुने गए।

-1918 में "रॉयल सोसायटी" के लिए इनका चयन हुआ, ये दूसरे भारतीय और उस समय में सबसे युवा चयनित थे।

- इन्हें ट्रिनिटी कॉलेज ने फेलोशिप के लिए चयन किया,जो प्रथम भारतीय थे



इन्होंने ने मैथ के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किया है,उस समय के महान गणितज्ञों में से एक G.H.Hardi भी अपने आपको इनसे छोटा समझते थे।

-इन्होंने "divergent series" के ऊपर 120 थ्योरम दिए,साथ ही "partion of whole number", "Fermat Theorem", "Cubic equation & quadratic equation" और Hypo geometric series पर बहुत ही कार्य किया..।।

-इन्होंने अपने जीवन काल मे 3000 से ज्यादा थ्योरम दिए।

-इन्होंने "MOC Theta Function" दिया जिसने 2002 में 'ब्लैक होल' को समझने में मदद किया। और साथ ही कैंसर सेल को समझने में भी मदद हो रहा है।

- 1914 से ही तबियत खराब रहने के कारण 1919 में भारत वापस आ गए । जंहा 26 अप्रैल 1920 में 32 साल के उम्र में क्षय रोग के कारण इनका मृत्यु हो गया।और एक महान सख्सियत की मृत्यु समय से पहले हो गया और इस ब्रह्मांड में कही खो गया।

- एक बार Hardi ने रामानुजन से पूछा कि तुम थ्योरम कैसे हल कर लेते हो..। रामानुजन ने कहा में अपने कुलदेवी 'नामगिरी' को याद करता हूँ और वो उसका जबाब मिल जाता है।

-जब रामानुजन अस्पताल में थे तब उनसे मिलने Hardi अपने मित्र के साथ कार मिलने आये। रामानुजन ने उस गाड़ी की नंबर के चार विशेषता बतलाया। जिसे हार्डी को 3 विशेषता सुलझाने में 6 साल लग गए,और चौथी विशेषता के बारे में Hardi ने अपने वसीयत में लिखा कि रामानुजन ने लिखा है तो सही ही होगा। जिसे हार्डी के मरने के 22 साल बाद सुलझाया गया।।

रामानुजन इस दुनिया के थे ही नही,या फिर समय से पहले इनका प्रादुर्भाव हो गया.. या फिर कुछ और..???

अगर आप रामानुजन को और जानना चाहते है तो उनके ऊपर बनी फ़िल्म - "The man who knew infinity" जरूर देखें। https://youtu.be/8WwLPep9xNg


आप जरा सोचिएगा की आप रामानुजन को क्यों नही जानते..??

इसके लिए सिर्फ आप ही नही,बल्कि हमारा समाज ,हमारा सरकार भी दोषी है..।। अगर हां तो कैसे..?? जरूर बताइएगा..।।

मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

तस्वीर बहुत कुछ बयां करती है..

 ये तस्वीर बहुत कुछ बयां करती है...



अगर आप युवा है- 
तो आप इनसे सीख सकते है कि परिस्थितियां भले ही कैसी हो हिम्मत नही हारना है,हरेक परिस्थितियों से लड़ना है,भागना नही है।
गीता में भी कृष्ण कहते है-
"कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।



 मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि"।।2.47।।

कहने का तात्पर्य ये है कि हमारा सिर्फ कर्म करने का अधिकार है,उसके परिणाम के ऊपर हमारा कोई अधिकार नही है,हम अपने इच्छानुसार परिणाम नही बदल सकते हम जब अपने जीवन मे असफल होने लगते है तो हमारी कार्य के प्रति आसक्ति नही रह जाती जिस कारण जीवन और दुखमय हो जाता है।।

इसीलिए परिस्थितियां भले ही कितनी ही बुरी क्यों न हो हमें कर्म करना ही चाहिए..।।


ये तस्वीर दांपत्य जीवन के बारे में भी बहुत कुछ बयां करता है..

हरेक रोज हजारों जोड़ियां टूट रही है क्यों..??

क्योंकि शादियां अब संबंध नही जरूरत बन गयी है..।जब तक जरूरत पूरी होती रहती है तब-तक शादियां टिकी रहती है,जब जरूरत पूरी नही होती तो शादियां टूट जाती है।।

कहा जाता है कि-

 "दाम्पत्यम् अनुकूलं चेत् किं स्वर्गस्य प्रयोजनम्।
  दाम्पत्यं प्रतिकूलं चेत् नरकं किं गृहम् एव तत्"॥

अगर दांपत्य जीवन अनुकूल हो तो स्वर्ग की कोई जरूरत नही है,अगर अनुकूल न हो तो घर ही नरक बन जाता है।

अगर पति का कर्तव्य है कि वो पत्नी की जरूरत को पूरा करें, तो पत्नी का भी कर्तव्य है कि वो अपने पति के साथ विपरीत परिस्थितियों में कदम-से-कदम मिला के चले।।

हम अपने इतिहास को ही नही बल्कि अपनी संस्कृति को भी भूल गए है।

-जिस कैकय-दशरथ, राम-सीता, सतीअनसुइया का महिमामंडन पौराणिक काल मे किया गया था। अब लोग उसे भूल गए है।।

ये तस्वीर बहुत कुछ बयां कर रहे है.. इन्हें शब्दों से बयां किया ही नही जा सकता है।


बुधवार, 30 नवंबर 2022

समस्या और व्यक्तित्व

 


इस धरा पे शायद ही कोई हो..

जिसे समस्या का सामना न करना पड़ा हो। जिसने जितनी बड़ी समस्याओं से लड़ा उसका व्यक्तित्व उतना ही बड़ा हो गया।

जरा सोचिए ... हम अपने व्यक्तित्व को निखारना तो चाहते है,मगर समस्या से नही लड़ना चाहते , हमेशा इस उधेड़-बुन में लगे रहते है कि किस तरह समस्याओं से बचा जाय।

अच्छा किसी एक व्यक्ति का नाम बताइये ...

जो लोकप्रिय हो,जिसे गूगल पे सर्च किया जा सके। या फिर आप अपने परिवार या समाज मे ही किसी सफल व्यक्ति को देखिए..।। क्या उसने कभी समस्या का सामना नही किया होगा..?? पढ़ना बंद कीजिए और जरा सोचिए🙇....

हां तो सोचा हो गया..।।

क्या निष्कर्ष निकला.. हो सकता है आप किसी निष्कर्ष पर न भी पहुंचे हो.. क्योंकि हमारा दिमाग समस्याओं का आदि हो गया है,उसके समाधान का नही।।

क्या आपको एक बात पता है🤔...

समस्या के समाधान में वो ताकत है कि आपको भगवान बना दे.. ।। तो चलिए सबसे पहले भगवान की ही बात करते है..।

राम भारत के जनस्मृति में सबसे लोकप्रिय नाम है.. हम उन्हें पूजते ही रह गए, उसने जो सीख दी उससे कुछ सीखा ही नही।। राम से वो श्रीराम कैसे बन गए इस और हमारा ध्यान गया ही नही, जरा सोचिए🤔 आखिर वो कौन सी चीज थी जिसने उन्हें राम से श्रीराम बना दिया.।।

श्रीराम समस्या से भागे नही,उन्होंने सामना किया,जब पूरे राज्य में उनके राज्यभिषेक की घोषणा हुई,और अगले ही दिन जब उन्हें वनवास हुआ तो उन्होंने ये नही कहा कि ये कैसा न्याय है..?? उन्होंने उस समस्या का सामना किया,और खुशी से वन चले गए,न कि ये बोलते हुए की मेरे साथ बुरा हुआ। 

अगर ये घटना हमारे आपके साथ हुआ होता तो क्या होता .. आप क्या करते..?? जरा सोच के बताइये..

 हम तो छोटे-छोटे चीज पे नाराज हो जाते है..।

यही नही जब रावण ने सीता का हरण कर लिया तो वो बैठे नही रहे.. बल्कि सीता को खोज कर रावण का वध किया।। हम कितनी आसानी से ये बात कह देते है.. राम ने रावण को मार,मगर कैसे मारा इस बात पे चर्चा नही करते..।।

कंहा रावण.. जिसकी कीर्ति चहु दिशा में है,उसके शौर्य का,उसके पराक्रम का,उसके राज्य के वैभवशाली का.. और कंहा राम.. अयोध्या का एक साधारण सा राजकुमार.. जिसकी राज्य की सीमा शुरू होते ही सरयू के तट पे खत्म हो जाती है। कंहा रावण,जिसकी राज्य की सीमा खत्म होती ही नही है,बाजू में उसके जितनी ताकत बढ़ती जाती है ,उतनी उसकी सीमा बढ़ती जाती है।।

राम ने उससे लड़ा, सिर्फ लड़ा ही नही,बल्कि उसपे विजय पाया.. उसके राज्य की सीमा को लांघते हुए उसके ही घर मे धराशायी किया।।

कैसे...?? जरा सोचिए... राम ने  हमारे आपके तरह रोना नही शुरू किया,मेरे पास सेना नही है,मेरे पास अस्त्र नही,मेरे पास संसाधन नही है..।। उन्होंने उस परिस्थिति का सामना किया जो था उसका सही दिशा में उपयोग किया.. जंगल मे ढेर सारे वानर(जनजाति) थे,उसीसे अपने सेना का निर्माण किया।। समुन्द्र पार करने के लिए योजना बनाई और उसपे पुल का निर्माण किया।। जब लक्ष्मण को वाण लगा तो,हिम्मत जुटाई और उस भगवान पे आस्था रखा क्योंकि उसे पता था कि में सही दिशा पे जा रहा हूँ।। इसीलिए आप भी आस्था रखिये उस परमपिता पे .. अगर आप सही दिशा पे जा रहे है तो सही परिणाम जरूर मिलेग।।

 जब रावण अपने दिव्य रथ पे लड़ने आया तो राम ने ये नही कहा कि ये क्या हो रहा है,उन्होंने सामना किया,और राम के मदद के लिए देवता भी आगे आये और उन्होंने राम को भी दिव्य रथ दिया।। इससे हमें ये सीख मिलती है कि जब आप सही दिशा में बढोगे तो जरूर आपकी मदद करने के लिए कई लोग आएंगे।।

और किसकी चर्चा करू.. जिन्होंने समस्याओं का सामना करके महान व्यक्तित्व बन गये.. कृष्ण,बुद्ध,विवेकानंद,गांधी,बोस, या फिर वर्तमान में हमारे प्रधानमंत्री.. कितनों का नाम लूं.. असंख्य नाम है,जिन्होंने समस्याओं का सामना करके इस धरा पे अपनी अमिट छाप छोड़ी है..।।

क्योंकि उन्होंने समस्या का सामना किया.. उससे भागे नही , समस्या को टाले नही,उससे सामना किया और समस्या का हल ढूंढा..।।

अब आप भी सोचिए... 

क्या आप सफल होना चाहते है...??? अगर हां, तो अब से समस्या का सामना कीजिये,और उसका हल ढूंढिये,बैचैन होके नही,चेहरे पे एक मुस्कान😊 रखके..।।

हरेक समस्या का हल है,और उसका हल हमें तबतक नही मिलता, जबतक की हम समस्या का सामना नही करते..।।

हां जाते-जाते एक बात और... अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिले,जिसने समस्या का सामना किये बिना ही सफल हो गया है तो,जरूर बताइएगा..😊।।

सोमवार, 21 नवंबर 2022

तुम वो नही ,जो दिखते हो


तुम वो नही ,जो दिखते हो।

तुम वो हो,जो दिखते नही ..।।

तराशो अपने आप को,

कुरेदे अपने आप को,

भट्टियों में तपाओ अपने आप को,

तब पता चलेगा..

तुम वो हो,जो दिखते नही ।।


ओढ़े हुए केंचुल को नोच फेंको,

उस आइने को तोड़ फेको,

जिसमें खुद को देख रहे हो..

तब ही खुद से साक्षात्कार होगा,

तुम वो हो,जो दिखते नही ..।।


समय आ गया, अब न देर करो..

अगर अब नही,तो फिर कब..?

खुद से साक्षात्कार करोगे..

तुम वो नही ,जो दिखते हो।

तुम वो हो,जो दिखते नही ...।।


रविवार, 20 नवंबर 2022

हार कर हारना, क्या हार है..



हार कर हारना, क्या हार है..

जिस हार से,हार का अहसास न हो,

वो हार भी क्या हार है..।


वो हार भी क्या हार है..

जिस हार से मन द्रवित न हो,

सीने में आग प्रजवल्लित न हो,

आँखों मे क्रोध की ज्वाला न हो,

और अपनी कमियों को,

भट्टियों में झोंकने की ताकत न हो,

वो हार भी भला क्या हार है..।


वो हार भी भला क्या हार है..

जो नए कीर्तिमान रचने को विवश न करें,

वो हार भी भला क्या हार है..

जो स्वर्णिम अक्षरों में नाम न खुदवा दे..

वो हार भी भला क्या हार है..

जो खुद से खुद का आत्म-साक्षात्कार न करा दे..

वो हार भी क्या हार है..

जिस हार से, हार का अहसास न हो..।।


शनिवार, 19 नवंबर 2022

कमर कस हुंकार भर


 हार कर, उदास होकर बैठने से क्या होगा

जबतल्क मंजिल न मिले , तबतल्क रुकना गुनाह है..।

हार कर ही हिमालय फतह हुआ,

हार कर ही समुन्द्र की गहराइयां पता चला,

हार कर ही आसमां की उचाइयां पता चला,

बिना हारें, किसी का अमिट अक्षर में कंहा नाम हुआ..

जबतल्क मंजिल न मिले , तबतल्क रुकना गुनाह है..।


अपने हार को भी जीत में तब्दील कर,

तू इस कदर कर्म कर, की हारकर भी जीत का अहसास हो।

वो जीत भी क्या जीत है..

जिस जीत से, हार की खुश्बू आती नही।

वो जीत भी क्या जीत है..

जिससे खुद का साक्षात्कार का अहसास न हो।

वो जीत भी क्या जीत है..

जिससे अपनों का अहसास न हो।।


अपने हार को भी जश्न बना..

जिस हार ने तेरी कमजोरियां दिखाई ..।

क्योंकि यंहा कौन है..??

जो तेरी कमजोरियां दिखायेगा..।

अपने हार का भी सम्मान कर..

जिस कदर करता गुरु का सम्मान है..।

अपने हार का भी आदर कर,

जिस कदर करता बड़ों का आदर..।।


मगर ये हार का सिलसिला कब तक चलेगा..

जब हार कर भी, हार का अहसास न हो...।

तब समझ ले तू, जीत के काबिल नही है..

अगर थोड़ी भी, आन-शान बचा हो

तो जीत के लिए जी-जान झोंक दे..।।


जब हार का अहसास न हो..

तो तू समझ ले, 

तू जीत के काबिल नही..।

क्योंकि तेरी कमियों ने तुझे जकड़ लिया है,

जीते-जी मृतप्राय होने से पहले,

इस जकड़न को तोड़ कर तू, जीत का स्वाद चख ले..।।


उस जीत से भी बड़ी जीत होगी,

जब अपनी कमियों के केचुल को उखाड़ फेंकोगे..।

क्योंकि जो अपनी कमियों पे विजय पा ले,

उसे जीतना सब आसान है..।।


कमर कस, हुंकार भर। 

अपनी कमियों को ललकार कर,

युद्धभूमि में सीना तानकर..

अपने कमियों पर प्रहार कर..।

अपने तरकश से पहला बाण निकालकर,

अपने काम(क्रोध,मोह) पर तुम वार कर।

दूसरे बाण से तुम अपने आलस्य पर प्रहार कर।

और तीसरे बाण से तुम अपने अंतर्द्वंद्व पर वार कर।

अगर इससे भी न हो, तो आखरी अस्त्र इस्तेमाल कर,

 पुनर्जीवन(ध्यान) को स्वीकार कर..

फिर से अंकुरित होकर अपने आप को स्वीकार कर..।।


गुरुवार, 17 नवंबर 2022

आज वो फिर रोएगी..

आज वो, फिर रोएगी..

मुझसे कंही ज्यादा,

क्योंकि मुझसे कंही ज्यादा उसने मेहनत की है..

मैं तो अपनी खामियां जानकर खुद को समझा लूंगा..

मगर वो खुद को कैसे समझाएगी..।।

बेवजह उस खुदा पे, और अपने कर्मों पे खिजेगी वो,

कैसे कहु मैं..

मैं अपनी असफलताओं के लिए, खुद ही जिम्मेदार हूँ..।।

आज वो फिर रोएगी,

मुझसे कंही ज्यादा..।।


हिम्मत नही है..


 हिम्मत नही है कि फोन करू,

या फिर मैं,निर्लज्ज हूँ..

शायद निर्लज्ज ही हूँ,

इसिलए तो असफलताओं की इमारत बनाये जा रहा हूँ।।

इस इमारत में,

मेरा ही नही , मेरे माता-पिता का भी दम घुट रहा है..

मेरे चाहने वालों को भी जख्म हो रहा है..।।

कब इन इमारतों को धराशायी करके,

सफलता का इमारत गढुंगा मैं..??

इन असफलताओं की बढ़ती हुई इमारतों की तरह,

मेरे उम्र के साथ,मेरी आकांक्षाएं भी धूमिल हो रही है...।।

शायद मेरी सफलता ही.. 

सिर्फ और सिर्फ मेरी सफलता ही...

इन असफलताओं के इमारतों के साथ मेरे ढलते हुई उम्र को भी धराशायी कर सकता है..

मगर कब..??

गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022

भारत में सिनेमा का सफर।

 भारत में सिनेमा का सफर।


20वीं शताब्दी में सिनेमा की कला अपने अविष्‍कार के कुछ वर्षों के भीतर भारत आ गई। भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के ने 1913 में पहली मूक फीचर फिल्म राजा हरिशचंद्र रिलीज़ की।


इसके बाद यह इतिहास बन गया। और
पहली बोलने वाली फिल्म आलम आरा अर्देशिर ईरानी ने 1931 में बनाई।


द्वितीय विश्व युद्ध के बाद गीतों, नृत्य और रोमांस से मिली जुली फिल्म जिन्‍हें इंडियन मसाला कहा गया वो सामने आईं। 1940 के दशक में भारत के लगभग आधे सिनेमा हॉल्स और भारत की कुल फिल्‍मों में से करीब पचास फीसदी फिल्‍में बनाने वाला दक्षिण भारत सांस्कृतिक पुनर्जीवन का माध्यम बन गया।


स्वतंत्रता के बाद भारतीय सिनेमा का वास्तविक विस्तार शुरू हुआ। सरकार ने 1948 में फिल्म प्रभाग स्थापित किया


जो विश्व के विशाल डॉक्युमेंट्री 
फिल्म निर्माताओं में गिना गया और इसने वर्ष भर में दो सौ से अधिक लघु डॉक्युमेंट्री बनाईं जो प्रत्येक 18 भाषाओें में रिलीज़ की गई। देश में स्थाई फिल्म थिएटरों के लिए नौ हजार प्रिंट तैयार किए गए। देखते ही देखते विश्व में भारत फीचर फिल्मों का सबसे बड़ा निर्माता बन गया। देश में 2019 तक छह हजार तीन सौ 27 सिंगल स्क्रीन और तीन हजार दो सौ मल्टीपलेक्स स्क्रीन सिनेमा थे। और फिर विभिन्न भाषाओें के फिल्म उद्योग के कारण सामने आया भारतीय सिनेमा। 2021 में हिंदी में 495 फिल्में इसके बाद कन्नड़ में 336तेलगु में 281, तमिल में 254मलयालम में 219, बांग्ला में 193 और मराठी में 164 फिल्में बनीं। भोजपुरी में 101, गुजराती में 80, पंजाबी में 63, उड़िया में 42, असमी में 34 फिल्में बनीं। इनके अलावा अंग्रेंजी में 28 फिल्में बनाई गईं। तुलु में 16 और मणिपुरी में 15 फिल्में बनाई गईं।

भारत में हिन्‍दी सिनेमा के सफर की कहानी


बॉलीवुड के नाम से मशहूर हिंदी फिल्म उद्योग आज भारत में फिल्‍मों से होने वाली कुल आय में करीब चालीस फीसदी का हिस्‍सेदार है। अब यह अमरीकी फिल्‍म उद्योग हॉलीवुड को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा फिल्‍म निर्माण केंद्र बन चुका है। व्यावसायिक फिल्मों के साथ-साथबगैर किसी नाच गाने वाली एक विशिष्ट शैली की यथार्थवादी कला फिल्में भी हिन्‍दी सिनेमा का ही हिस्‍सा हैं। "बॉम्बेऔर "हॉलीवुडके मेल से बना शब्द बॉलीवुड तब अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आया जब 1957 में महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया


सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के तौर पर अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई
पचास और साठ के दशक में बनाई गई अनेक हिंदी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों को उठाया गया और उनका संगीत भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया।

ऑस्कर पुरस्कार की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में आधिकारिक रूप से नामांकित सभी तीन भारतीय फिल्में मदर इंडियासलाम बॉम्बे और लगान हिंदी में बनी थीं।

भारत में तेलुगु सिनेमा के सफर।।


तेलुगू सिनेमा में मूक फिल्मो का निर्माण 1921 में रघुपथी वेंकैया नायडू र आर. एस. प्रकाश की "भीष्म प्रतिज्ञा" के साथ शुरू हुआ। 1932 में पहली तेलुगु टॉकीज फिल्म भक्त प्रह्लाद का निर्माण एच. एम. रेड्डी ने किया जिन्होंने पहली दक्षिण भारतीय टॉकीज फिल्म कालिदास (1931) निर्देशित की थी।


भारत के 10167 फिल्म थिएटर में से सर्वाधिक 2809 थिएटर आंध्र प्रदेश और तेलेंगाना राज्यों में है जहाँ तेलुगू भाषा में फिल्मो का निर्माण होता है। गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार विश्व का सबसे बड़ा फिल्म निर्माण स्थल रामोजी फिल्मसिटी हैदराबाद में है। प्रसाद आईमैक्स, हैदराबाद विश्व का सबसे बड़ा और सबसे ज़्यादा दर्शकों वाला 3D आईमैक्स स्क्रीन है।


भारत में तमिल सिनेमा का सफर


भारत में प्रदर्शित पहली तमिल मूक फिल्म कीचक वधम वर्ष 1918 में आर. नटराज मुदलियार ने बनाई थी। वर्ष 1931 मेंआलम आरा के प्रदर्शन के सात महीनों के भीतरएचएम रेड्डी द्वारा निर्देशित एक तमिल फिल्‍म, कालिदासरिलीज़ हुई थी। मद्रास जिसे अब चेन्नई के नाम से जाना जाता हैउस समय दक्षिण भारतीय फिल्मों की फिल्म राजधानी और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ श्रीलंकाई सिनेमा के लिए द्धितीय फिल्‍म केंद्र बन गया था। 

द्रविड़ आंदोलन के नेता सीएन अन्नादुरई ने वर्ष 1949 में वेलैक्करी और 1951 में ऑर इरावु फिल्‍म का लेखन किया। तमिलनाडु के पूर्व मुख्‍यमंत्री और पूर्व दक्षिण भारतीय फिल्‍म अभिनेता एम करुणानिधि ने वर्ष 1952 में ब्लॉकबस्टर फिल्‍म पराशक्ति का लेखन किया और देश के महानतम अभिनेताओं में से एक शिवाजी गणेशन किया को फिल्‍मों में लेकर आए।


इन तीन फिल्मों के बाद, तमिल फिल्‍म उद्योग में एक क्रांतिकारी बदलाव आया। एमजी रामचंद्रन एक दमदार नायक के रूप में उभरे और तमिल मूल्यों तथा संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले सुपरस्टार बन गए। फिल्मों का राजनीतिक प्रभाव इतना अधिक था कि फिल्म उद्योग के पांच अभिनेताओं जैसे सीएन अन्नादुरई, एम. करुणानिधि, एम.जी. रामचंद्रन, वी.एन.जानकी और जे. जयललिता को मुख्यमंत्री बनते हुए देखा गया।


एमएस विश्वनाथन राममूर्ति, इलियाराजा और एआर रहमान जैसे महान संगीतकार अब भी तमिल फिल्‍म जगत पर छाये हुए हैं।


आकाशवाणी के संगीत कार्यक्रमों जैसे थेनकिन्‍नमउंगल विरुप्पम और साउंडट्रैक ओली चित्रम ने तमिल सिनेमा को काफी मदद की

 20वीं शताब्दी की अंतिम तिमाही मेंतमिल फिल्में सिंगापुरश्रीलंकामलेशियाजापानमध्य पूर्व एशियाअफ्रीका के कुछ हिस्सोंओशिनियायूरोपउत्तरी अमरीका और अन्य देशों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शित की गई


भारत में कन्‍नड और मलयालम सिनेमा की यात्रा


पहली मलयालम फिल्‍म विगतकुमारम वर्ष 1930 में बनी और वर्ष 1938 में बालन सिनेमा गृह में रिलीज की गई। लेकिन मलयालम फिल्‍मों का निर्माण सक्रिय रूप से 20वीं सदी के दूसरे उत्‍तरार्द्ध में ही शुरू हो सका। मलयालम सिनेमा कथानक पर आधारित रहा और उसकी प्रकृति राजनीतिक रही

अभिनेता प्रेम नजीर ने रिकॉर्ड 520 फिल्‍मों में मुख्‍य भूमिका निभाकर गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया


पहली कन्‍नड फिल्‍म वर्ष 1934 में वाई वी राव ने सती सुलोचना निर्देशित की। राजकुमारविष्‍णुवर्धन और अम्‍बरीष को कन्‍नड सिनेमा का त्रिमूर्ति माना जाता है।

अभिनेता यश की केजीएफ श्रृंखला का निर्देशन प्रशांत नील ने किया और इसने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बॉक्‍स ऑफिस पर इतिहास रच दिया।


कहा जाता है कि जनवरी से जुलाई 2022 तक कन्‍नड सिनेमा का घरेलू फिल्‍म बाजार में आठ प्रतिशत हिस्‍सा रहा है। इससे यह भारतीय फिल्‍म बाजार का चौथा सबसे बडा हिस्‍सेदार बन गया है।


मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों की यात्रा ।।


मराठी फिल्‍मों का निर्माण मुंबई में ही हिंदी सिनेमा के साथ-साथ होता है। दादासाहेब फाल्के और वी शांताराम जैसे दिग्गजों ने मराठी फिल्मों के लिए आधार तैयार किया जो अपने विषय-वस्‍तु के मूल्यों के लिए जाने जाते हैं।


बंगाली फिल्में ऑस्कर लाइफ टाइम पुरस्‍कार विजेता सत्यजीत रे की अनुकरणीय फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।


द अपू ट्राईलॉजी ऑफ रे ने सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में वाहवाही हासिल की। वर्ष 1955 में ट्राईलॉजी के पहले भाग पाथेर पांचाली के साथ सत्‍यजीत रे ने भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई।


गुजराती सिनेमा उद्योग ने 1930 के दशक में अपनी स्थापना के बाद से, 1,000 से अधिक गुजराती फिल्मों का सफलतापूर्वक निर्माण किया है। मौजूदा दौर की कुछ फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्‍त की है। उपेंद्र त्रिवेदी सबसे सफल गुजराती अभिनेताओं और निर्माताओं में से एक थेकेतन मेहता द्वारा निर्देशित भावनी भवई ने राष्ट्रीय एकता के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।



पंजाबी सिनेमा पहली बोलती फिल्म, हीर रांझा, वर्ष 1932 में रिलीज़ हुई थी। के.एल. सहगल, पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, देव आनंद और धर्मेंद्र जैसे प्रमुख अभिनेताओं और मोहम्मद रफी, नूरजहां और शमशाद बेगम जैसे गायक-गायिकाओं ने पंजाबी फिल्म उद्योग के फलने-फूलने में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया।



भोजपुरी सिनेमा की पहली बोलती फिल्म, गंगा मैय्या तोहे पियारी चढाईबो, वर्ष 1963 में प्रदर्शित हुई थी। 1980 के दशक में कई उल्लेखनीय और महत्‍वपूर्ण भोजपुरी फिल्‍में चंदवा के ताके चकोर, गंगा किनारे मोरा गांव और संपूर्ण तीर्थ यात्रा रिलीज हुई थी। भोजपुरी फिल्में उत्तरी अमरीका, यूरोप और एशिया के विभिन्न हिस्सों में देखी जाती हैं जहां दूसरी और तीसरी पीढ़ी के प्रवासी अभी भी भोजपुरी भाषा बोलते हैं। इसके साथ ही गयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, फिजी, मॉरीशस और दक्षिण अफ्रीका में भी भोजपुरी फिल्‍में देखी जाती हैं। 




रविवार, 26 जून 2022

कर्मों का फल..

 


क्या हमें दूसरों के कर्मों का भी परिणाम भुगतना होता है...??

हां, भुगतना ही होता है,जिससे आप स्नेह करते है।चाहे वो कोई भी हो...।

साधारण उदाहरण से समझिए ..

अगर आपका चाहने वाला आम का पेड़ लगाता है तो आप आम खाएंगे,अगर खजूर लगाएगा तो... शायद आप न खाना चाहे, हो सकता है आप खाये भी नही। मगर आपको प्रकृति किसी न किसी तरह से खिला ही देगी,भले आप न खाए,हो सकता है आपके संतति को खाना पड़े। मगर खाना ही पड़ेगा। क्योंकि आपने आम जो खाया है...।।

ये प्रकृति का नियम है,अगर आपके हिस्से में किसी के द्वारा खुशियां आएगा तो हो सकता है दुःख भी आये,और इसे आपको स्वीकारना ही होगा..।।

आप एक परिवार का ही उदाहरण ले..

आपके पिताजी बाजार से मिठाइयां लाते है और सब खाते है... मिठाइयां ज्यादा मीठी होने के कारण सबको जुकाम हो जाता है। मगर आपको नही क्योंकि आपने मिठाइयां नही खाई होती है। मगर आपको भी कुछ दिनों के बाद जुकाम का असर होने लगता है... आखिर क्यों...?? क्योंकि आपके पिताजी ने आपके लिए भी मिठाइयां लाया था।। 

ये ब्रह्मांड ऐसे ही काम करता है,यंहा हरेक कुछ एक दूसरे से जुड़ा हुआ है..।।

आपके शब्द भी,आपके कर्म भी, इस ब्रह्मांड में काम कर रहा है।।

आपने अपने समाज में देखा होगा... एक व्यक्ति, है तो बहुत अच्छा मगर उसे दुःख का सामना करना पड़ रहा है..       आखिर क्यों..?? हो सकता है उस दुःख का कारण वो स्वयं न हो .. उसका कारण वो हो सकता है,जिसके ऊपर वो या फिर उसके ऊपर जो आश्रित है/था ।।

प्रकृति इसी तरह काम करती है...।।

आपको सिर्फ अपने कर्मों का ही नही बल्कि अपने चाहने वालों के कर्मों का भी फल भुगतना होता है।।

अगर आपके पिताजी ने आम का पेड़ बोया है तो आप आम ही खाएंगे,अगर उन्होंने बेर का पेड़ बोया है तो आप बेर ही खाएंगे। तबतक, जबतक की आपने कुछ और न बोया हो.. ये चक्र चलता ही रहेगा.. तबतक, जबतक की आप अपने कर्मों के द्वारा इसमें बदलाव न लाएं..।।

हमारा कर्म हमारे परिवार और समाज से इस तरह जुड़ा हुआ है, जिस तरह जड़ पेड़ से, और पेड़ वन से..।।


गुरुवार, 23 जून 2022

कैसे कहूँ माँ..

 कैसे कहूँ माँ..

मैं अपनी असफलता के लिए खुद ही जिम्मेदार हूँ।

तू भोली है,तू निश्छल है..

तुझे कैसे समझाऊँ माँ,

मैं अपनी असफलता के लिए खुद ही जिम्मेदार हूँ।।

वो भगवान,वो इंसान क्या करेगा माँ,

जिसे तुम कोसती हो,

क्योंकि मैं अपनी असफलता के लिए खुद ही जिम्मेदार हूँ।

मैं तुम्हारी व्यथा को उस तरह नही समझ सकता माँ,         जिस व्यथा से तुम गुजर रही होगी.. 

मगर मैं ये जानता जरूर हूँ, मेरी असफलता से सबसे ज्यादा तुम्ही दुखी हो..माँ।।

मैं अपनी असफलता के लिए खुद ही जिम्मेदार हूँ, माँ..।

इन असफलता को सफलता मैं बदलूंगा जरूर माँ.. ।।

बस तुम मत उदास हो..।।

बुधवार, 15 जून 2022

क्या समय को खरीदा जा सकता है..??

एक सवाल आपसे पूछता हूँ..

क्या समय को खरीदा जा सकता है..??



है न अजीब सा सवाल.. जरा सोचिए....                       सोचना क्या है.. जबाब या तो हां में होगा या फिर न में..।         

मेरा जबाब है, हां में।                                                    जी हां समय को खरीदा जा सकता है,बीता हुआ समय को नही बल्कि आने वाले समय को खरीदा जा सकता हैआप दो तरह से समय को खरीद सकते है।

1. मुद्रा से

2.बार्टर सिस्टम के माध्यम से

आप जितना कीमत चुकाओगे उतना समय खरीद सकते हो..।।

अगर आपको दिल्ली से बॉम्बे जाना हो तो आप कैसे जायेंगें..? पाँव-पैदल,बस से, ट्रैन से या फिर प्लैन से..।।                        अधिकांश लोग ट्रैन से ही जायेंगे.. क्योंकि ट्रैन की टिकट खरीदने में आज हरेक लोग सक्षम है।                              मगर आप सोचिए आपके पास एक पैसा भी नही है और आपको दिल्ली जाना ही है तो आप कैसे जायेंगे..।।                 तब आप पाँव-पैदल ही जाओगे न.. पैदल जाने में आपको महीने लग जाएंगे... अगर आप ट्रैन से जाते हो तो आप 24 घंटे में पहुंच जाओगे...। 

जरा सोचिए अगर आपके पास ट्रैन की टिकट खरीदने का पैसा है तो आप 29 दिन बचा लेते हो।                                  अगर आपके पास फ्लाइट की टिकट खरीदने का पैसा है तो आप सिर्फ 29 दिन नही बल्कि 30 वे दिन का 22 घंटा भी बचा लेंगे .... 

मगर इसके लिए कीमत चुकानी होगी..।

दूसरा तरीका है बार्टर सिस्टम जिसके माध्यम से हम कुछ समय को अदला बदली कर सकते है कुछ त्याग करके....            अगर आप 24 घण्टे में 16 घंटे जागते हो और 8 घंटे सोते हो और आपको जागने के लिए और 2 घंटा चाहिए तब आप क्या करोगे..??                                                                 यही न कि अब आप सिर्फ 6 घण्टे सोओगे...

इस प्रकृति में हमें कुछ भी मुफ्त में नही मिलती हमें हरेक चीज की कीमत चुकानी होती है..।। 

मगर मनुष्य जबसे चालाक और बुद्धिमान हुआ तबसे वो  प्रकृति से मुफ्त में ही सबकुछ ले रहा है, बदले में कुछ चुका नही रहा है.. हां प्रकृति आपदा में वो लोग अपनी जान की आहुति देकर जरूर कीमत चुका रहे है,जिसने प्रकृति को तनिक सा भी नही खरोंचा है।।