बुधवार, 24 जनवरी 2024

सबसे बुरा कौन..??

बुरा जो देखन में चला, बुरा न मिलिया कोई...
जब दिल झांका आपना, मुझसे बुरा न कोई..।।



कबीर दास की ये उक्तियां वास्तविक में सबके ऊपर चरितार्थ होता है..।।

आपको क्या लगता है..क्या आप अच्छे है..??
अगर हां, तो कैसे..??
जरा सोचिए🤔..

अगर आपका जबाब हां में है, तो मैं आपको गलत साबित कर सकता हूँ..
सच कहूं,तो यंहा सब बुरे है..
कुछ दुसरो के नजर में,तो कुछ खुद के नजर में..।।

दुसरो के नजर में गलत होना उतना बुरा नही है,जितना खुद के नजर में बुरा होना है..।।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 90% से ज्यादा लोग खुद के नजर में बुरे है,और ये जानकर आपको और हैरानी होगी कि इसमें से 85% इस उहापोह में रहते है कि क्या सही में हम गलत है..।।
आपको ये जानकर और हैरानी होगी कि वर्तमान में 90% बीमारी हमारे अंदर के बुराइयों के कारण हो रही है,आप इसमें उन सभी भयावह बीमारी को भी शामिल कर सकते है..।।

बुरा कौन है...??
साधारणतयः हम उसे बुरा कह देते है,जो परिवार,समाज, देश को अपने भावनाओं और आचरण से नुकसान पहुँचाता है..।।

हममें से अक्सरहाँ लोग परिवार,समाज,देश के आदर्शों, नैतिकताओं और कानूनों के कारण गलत आचरण करने से बचते है..।।

अब बात करते है.. सबसे बुरा कौन है..??
सबसे बुरा वो है,जो स्वयं के साथ बुरा करता है..
आज हम सभी किसी-न-किसी तरह से स्वयं के साथ बुराईया कर रहे है..
इसिलए तो आपको सड़को पे लटकते हुए,मायूस चेहरे दिखेंगे..
सोचा है क्यों..??
क्योंकि वो हर रोज खुद को मार रहे है..।।
क्यों..??

दूसरों को मारने पर दंड का प्रावधान है,
मगर स्वयं को मारने पर किसी तरह का प्रतिबंध नही है..

इसिलए तो हम रोज स्वयं को मार रहे है,और किसी को पता भी नही चल रहा है..यंहा तक कि स्वयं को भी नही पता चल रहा है..।।

जरा सोचिए🤔..
आप आखरी बार यू ही कब मुस्कुराये थे..
आप आखरी बार खुद के लिए कब रोये थे..

हम अपने भावनाओं,इच्छाओं,आकांछाओ को भूल कर कोई और कृत्य कर रहे है,
या फिर उस भावनाओं,इच्छाओं,आकांछाओ के जंजीर से जकड़े हुए है..।
दोनों ही परिस्थितियों में हम खुद के साथ ही बुरा कर रहे है..।।

दूसरों के साथ बुरा करना उतना बुरा नही है,
जितना स्वयं के साथ बुरा करना है..
क्योंकि..दुसरो के साथ हम बुरा अज्ञानतावश,क्रोधवश,स्वार्थवश करते है..।

मगर स्वयं के साथ जानते हुए की ये बुरा है तब भी हम स्वयं के साथ बुरा कर रहे होते है..।

इसिलए कबीर दास जी ने कहा है- मुझसे बुरा न कोई..



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें