सोमवार, 22 जनवरी 2024

राम पूजनीय क्यों है..

भारतभूमि ही एक ऐसी भूमि है..
जंहा हरेक कोई भगवता को सिर्फ प्राप्त ही नही,
बल्कि भगवान बन सकता है..।।



यंहा एक नही कई भगवान है..
यंहा तक कि हरेक भारतीय में,
भगवता की लौ जल रही है..
ये अलग बात है कि वो लौ इतना कम है,
कि स्वयं को भी पता नही चल रहा है..।।

आज अच्छा अवसर है..
उस राम को याद करने का जो साधारण से असाधारण बन गए..


आखिर राम पूजनीय क्यों हो गए..??
सिर्फ भारत ही नही बल्कि भारत से बाहर भी राम की कथा होती है..।।
क्यों..??

क्योंकि वो साधारण थे..
हममें से ही एक थे..।
उन्होंने कोई चमत्कारिक कार्य नही किया..
बल्कि उन्होंने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया..।।

क्या कोई अपने कर्तव्यों का निर्वहन करके भगवान बन सकता है..??

हां.. राम इसके सबसे बड़े आदर्श है..।।

आज अच्छा अवसर है..
श्रीराम के चरित्र को स्मरण करके..
अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का..।।

राम ने हरेक कर्तव्यों का सही से निर्वहन किया..।।
क्या हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है..??
अपने आप से पूछे..
क्या आप अच्छे पुत्र/पुत्री है..??
क्या आप अच्छे भाई/बहन है....??
क्या आप अच्छे पति/पत्नी है..??
क्या आप अच्छे माँ/बाप है..??
क्या आप अच्छे मित्र है..??
क्या आप एक अच्छे नागरिक है..??

अगर हां तो...
मुस्कुराइए😊 आप मैं भी भगवान बनने की संभावना है..।।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें