सोमवार, 29 जनवरी 2024

प्रतिक्रिया देने से बचे..

आप जितने भी सफल लोग को जानते है..
उनकी सबसे बड़ी खूबी क्या है..
पता है..??
वो प्रतिक्रिया देने से बचते है..।।



आपने कुछ कलाकार,खिलाड़ियों,राजनेताओं को ट्रोल होते हुए या कभी-न-कभी किया होगा..।।
मगर उसके बाद कुछ को छोड़कर किसी और को ट्रोल होते हुए नही देखा होगा..क्योंकि वो प्रतिक्रिया देना बंद कर देते है..।।
(मैं यंहा सफल लोगों के बारे में बात कर रहा हूँ,क्योंकि वर्तमान में कुछ लोग लोकप्रिय होने के लिए खुद से ट्रोल होते है)

हमें भी अगर अपने जीवन को सरल और सफल बनाना है तो, ये नुस्खा अपना कर जिंदगी को 360° बदल सकते है..।।

आपने गौर किया होगा अक्सरहाँ हम प्रतिक्रिया अपने जानने वालों के साथ करते है,जो समझदार होते है वो आपके प्रतिक्रिया का प्रतिक्रिया नही करते और जो करते है,उनके साथ आपका संबंध अच्छा नही रहता..।।

आपने कभी ध्यान दिया है..
आप अगर कुछ कर रहे है और आपकी माँ खाने के लिए बोलती है तो हमारा जबाब क्या होता है.. सोचिएगा🤔
हम ये भी कह सकते थे थोड़ी देर बाद खा लूंगा..मगर हमारा जबाब ये नही होता..😊

घर के सदस्य आपके प्रतिक्रिया को सहन करेंगे,मगर घर के बाहर के लोग क्यों सहन करेंगे..।।

इसिलिय प्रतिक्रिया देने से बचे..
मगर कैसे..??
1.मौन रह कर..
2.या फिर जब बोलना जरूरी हो तब छोटा सा जबाब देकर..
आसान नही है,मगर आप आज से शुरू करेंगे तो 3 महीने से पहले ही अपने अंदर बदलाव देखेंगे..।।

सबसे पहले घर से ही शुरू करें..
और खुद से कहें कि, जंहा जरूरी न हो..वंहा प्रतिक्रिया नही देंगे या फिर जो पूछा गया है,उसका सीधा और छोटा सा जबाब देंगे, अगर हां या ना में बात बन जाये तो अच्छा है..।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें