खेला ही होगा..
आपको याद है..
जब आप या आपके दोस्त पहली बॉल पर आउट होते थे,तो क्या बोलते थे..
शायद अक्सरहाँ यही कहता होगा ट्राय बॉल है😊..।
आज रास्ते से गुजर रहा था..
तो कुछ बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे..
एक बच्चा बैटिंग कर रहा था..
और वो आउट हो गया..
और आउट होते ही बोला..
ट्राय बॉल है,ट्राय बॉल है..
मगर कुछ बच्चे बोले ट्राय बॉल पहले ही हो गया था..।।
ये वाकया देखकर हंसी आ गई..
और बचपन की यादों में खो गया..।
वो भी क्या दिन थे..
क्रिकेट खेलने के लिए घर से चोरी छुपे निकलना..
और धूप छाव में क्रिकेट खेलना..
और फिर घर जाते ही घरवाले से डांट सुनना..
मगर फिर भी...
अगले दिन,फिर से चोरी छुपे निकलना..
फिर घर जाकर डांट सुनना..।
ये सिलसिला तबतक चलता रहा जब तक वो गलियां, वो घर और वो गाँव न छुटा..।
सबकुछ छूट गया मगर वो ट्राइ बॉल इस तरह जेहन में बस गया कि अभी भी उसकी गूंज सुनकर सारी यादें ताजा हो गई..।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें