बुधवार, 10 जून 2026

अपने "क्यों" को ढूंढिए

यू ही कोई छोड़ के जाता है क्या..
यू ही कोई मुँह मोड़ के जाता है क्या..।
क्या करें..
जाना तो सब को है..।
जो रुक गए..
वो वहीं रुक गए..।
जो निकल गए..
वो बुद्ध और महावीर बन गए..।

निकलना तो सब को है..
मगर जो "क्यों" के लिए निकलते है..
वो नए कीर्तिमान रचते है..
और नए मार्ग प्रशस्त करते है..।

वैसे तो हर क्षण..
लोग निकल रहे है..
व्यर्थ की जिन्दगीं गवां कर..।


मंगलवार, 9 जून 2026

नदी के दो किनारे..

हम दोनों नदी के दो किनारे है..
हम दोनों साथ तो चल सकते है..
मगर कभी मिल नही सकते..।
अगर मिल गए..
तो फिर,
न हमारा..
और न ही तुम्हारा..
कोई अस्तित्व रह जाएगा..।।

हम दोनों नदी के दो किनारे है..
तुम वो किनारा हो..
जंहा हमेशा चकाचौध और चहल-पहल रहती है..
मैं वो किनारा हूँ..
जंहा दूर तक कोई नही..
बस मौन के सिवा..।।
हम दोनों नदी के दो किनारे है..
तुम हर रोज कइयों की जिंदगी संवारती हो..
और मैं..
जिंदगी का इंतजार कर रहा हूँ..
कभी कोलाहल हो हमारे भी किनारे पे..
बस इसी का इंतजार करता हूँ..।
हम दोनों नदी के दो किनारे है..
हम दोनों साथ तो चल सकते है..
मगर कभी मिल नही सकते..।


सोमवार, 8 जून 2026

एक बात कहूँ..

एक बात कहूँ...
नही..।
कहने दो न..

क्या कहोगी..
मैं वो जानता हूँ..
तुम्हारी मुस्कान सब कुछ बयां कर रही है..।

क्या हुआ
कुछ नही..।

मैं जानता हूँ..
तुम्हारी मौन सब कुछ बयां कर रही है..।

एक बात कहूँ...
नही..।
कहने दो न..।



रविवार, 7 जून 2026

कभी देखिए खुद को..

कभी देखिए खुद को..
क्या थे और क्या हो गए..।
क्या आप वही है..
जो आप होना चाहते थे..।
अगर नही..
तो फिर से देखिए खुद को..
क्या आप वही होना चाहते है..
जो आप पहले होना चाहते थे..
अगर हां..
तो फिर आखिर आप..
वो क्यों न हुए..??
जो आप होना चाहते थे..।।

खुद से पूछिए..
क्या आप सच मे वंही होना चाहते थे..
या फिर कुछ और होना चाहते थे..??

हमारे पास हमेशा इतना वक़्त और अवसर होता ही है..
जो हम होना चाहते है..
वो किसी न किसी माध्यम से हो ही जाते है..
प्रत्यक्ष नही तो अप्रत्यक्ष रूप से..

कभी देखिए खुद को..
क्या थे और क्या हो गए..।


हम भूल जाते है..

कभी-कभी हम भूल जाते है..
हम क्या करने आये है..।
कुछ लोग उस भूल को भूलकर..
कुछ और भूल कर रहे होते है..
और इस भूल के चक्र से कभी निकल नही पाते..।।

कुछ लोग उस भूल की याद आते ही..
उसे सुधार करते है..
मगर कुछ क्षण बाद फिर भूल कर जाते है..
और इस चक्र में फंसे रहते है..।

और कुछ लोग उस भूल की याद आते ही..
दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उस भूल को सुधार कर..
आगे बढ़ते जाते है..
अगर बीच राह में भूल हो भी गई..
तुरंत उस भूल को सुधार कर..
आगे बढ़ जाते है..।
और इनमें से कुछ लोग जीवनपर्यंत भूल नही करते..
और जिंदगी को वो मुकाम देते है..
जिस मुकाम के लिए हमसब बने है..।
मगर हमसब बार-बार भूल करके,
भूल कर रहे है..
और इस चक्र में फंसे हुए है..।।


मुस्कुराते हुए चेहरे..

मैंने मुस्कुराते हुए चेहरे को मुरझाते हुए देखा है..
और मुरझाए हुए चेहरे को मुस्कुराते हुए देखा है..
मगर कुछ चेहरे हमेशा मुरझाए हुए ही रहते है..
क्यों..??
क्योंकि शायद उनकी आदत बन गई हो..
उससे वो निकलना ही नही चाहते..।
मगर ऐसा नही है..
वो चेहरे भी मुस्कुरायेंगे एक दिन,
जिसदिन सावन की हल्की फुहार उनके रूह पर पड़ेगी..।
मगर कब पड़ेगी..??
जब वो घर से निकलेंगे..।
कब निकलेंगे..??
जब वो चाहे..
या फिर कोई उनकी अंगुलियां थाम कर घर से बाहर लाये..।।

इस जंहा में हर कोई मुस्कुराना चाहता है..
बस कोई मुस्कुराने वाला भी तो दिखे..।
जिसे देख के कोई मुस्कुराए..
और उसे देखकर,
कोई और मुस्कुराए..
और इस तरह, 
ये सारा जंहा मुस्कुराए..।।

हम रोने के लिए नही..
बल्कि हंसने के लिए पैदा हुए है..
हम अपने हिस्से का रोना तो..
जन्म लेते ही रो लेते है..।
बाकी तो दूसरे के कारण रोते है..
कोशिश करें आपके कारण कोई रोये नही..
बल्कि आपके कारण..
कोई हंसे..कोई मुस्कुराए..
और ये मुस्कान सारे जंहा में फैल जाए..।।




बुधवार, 3 जून 2026

मैं..

मैं वो होना चाहता हूं..
जो मैं हूँ..
मैं उसमें खो जाना चाहता हूं..
जिससे मैं हूँ..
मैं,
मैं हो जाना चाहता हूं..
जो मैं हूँ..।
मगर कैसे होऊं..??
कुछ पता नही..
मैं वो होना चाहता हूं..
जो मैं हूँ..।।