science लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
science लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 12 मार्च 2026

महिलाएं पुरुष से बेहतर क्यों है..??

क्या आपको पता है..
आपके घर में सबसे पहले कौन उठता है..??
आपके घर मे सबसे बाद में कौन सोता है..??
सबसे ज्यादा आपका ख्याल कौन रखता है..??
प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से आपके घर में सर्वाधिक कार्य कौन करता है..??



इसका जबाब शायद हमसबको मिल गया होगा..।।

क्या आपको पता है..महिलाएं पुरुष से बेहतर क्यों है..??
चलिए कुछ रिसर्च के माध्यम से जानते है आखिर क्यों महिला पुरुष से बेहतर है..।

महिलाओं की इमोशनल इंटेलीजेंस पुरुषों से 86% बेहतर है..
-अमेरिकी कंसल्टेंसी फर्म 'कॉर्न फैरी हेय ग्रुप' के रिसर्च के मुताबिक महिलाएं 12 पैमाने में से 11 पैमाने पर पुरूष से इमोशनल इंटेलीजेंस में आगे है।

-2022 में भारत सहित 57 देशों में एक स्टडी हुआ था,जिसमे लोगों की आंखों की तस्वीर देखकर ये पता लगाना था कि वो क्या सोच रहे है..इसमें 36 देशों की महिलाओं ने पुरुष से बेहतर प्रदर्शन किया,जबकि 21 देश की महिला ने पुरुष की बराबरी की।

-अमेरिकन सायकोलॉजिस्ट डेनियल गोलमेन के अनुसार - बेहतर नतीजों के लिए जरूरी स्किल्स में से 67% इमोशनल इंटेलीजेंस ही है।
-हॉवर्ड बिज़नेस रिव्यु के अनुसार- असरदार लीडर्स में एक बात कॉमन होता है, वो इमोशनल इंटेलीजेंस से लबरेज होते है..।

महिलाएं तनाव में भी बेहतर फैसला लेती है..।
यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के 2016 के स्टडी के अनुसार बताया कि, जब दबाब बढ़ता है,तब महिलाएं पुरुष से बेहतर निर्णय लेती है।
पीटरसन इंस्टीट्यूट के रिसर्च के अनुसार जिन कंपनियों में टॉप लीडरशिप में 30% महिलायें होती है,वो औसत से 15% ज्यादा प्रॉफिट कमाते है।

महिलाएं कम बीमार पड़ती है,और सहने की क्षमता भी ज्यादा
•महिलाओं में गंभीर बीमारियों से उबरने की क्षमता भी,पुरुषों से ज्यादा होता है,जंहा 1लाख पुरुषों में कैंसर से मरने वालों की संख्या 171 है,वंही महिला की संख्या 126 है..।
साइंटिफिक स्टडी के अनुसार महिलाओं की जैविक बनावट इस तरह की होती है कि उन्हें पुरुष से बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करता है..
•महिलाओं में दो X क्रोमोजोम पाया जाता है,जबकि पुरुष में X और Y क्रोमोजोम पाया जाता है..वैज्ञानिक शोध में पाया गया है कि X क्रोमोजोम में इम्यून सिस्टम से संबंधित सर्वाधिक जीन्स होते है।
पुरुषों में प्रोजेस्ट्रोन और टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्राव महिला से ज्यादा होता है,ये हॉर्मोन इम्यून सिस्टम के काम को सीमित कर देता है।
महिलाओं में एस्ट्रोजन हॉर्मोन ज्यादा होता है।प्रेग्नेंसी के दौरान ये हॉर्मोन ज्यादा एक्टिव होकर महिलाओं की इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।महिलाओं में मेंस्ट्रुअल साईकल के दौरान भी ऐसा होता है।

महिलाएं चीजे ढूंढने में पुरुषों से बेहतर होती है..।
आपने ये अक्सरहाँ देखा होगा,आपको जो चीज नही मिलती वो माँ/बहन/बीबी को झट से मिल जाती है..😊।
महिलाओं में विजुअल मेमोरी पुरुषों से बेहतर होता है..वो चेहरा,बातचीत,चीजें याद रखने में पुरुष से बेहतर होती (अपवाद,पुरुष रास्ता याद रखने में बेहतर)
• ब्रेन के MRI स्टडी से पता चला है कि पुरुष जब कोई काम पर फोकस  करता है,तो उसका दिमाग एक ही एरिया में केंद्रित होता है,जबकि महिलाएं अपने दिमाग का कई रूप में इस्तेमाल करती है।

महिलाएं पुरूष से औसतन 5 साल ज्यादा जीती है..
• यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन डिवीजन के अनुसार पुरुष की औसत आयु 71 वर्ष की है,जबकि महिला की औसत आयु 76 वर्ष है।(भारत मे 74 और 71 औसत आयु है)
•महिलाओं में जन्म से लेकर जीवन के हरेक फेज में उनके जीने की संभावना ज्यादा होती है।
जन्म - यूनिवर्सिटीज ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के रिसर्च के अनुसार - लड़को के तुलना में लड़कियां के प्री-मैच्योर पैदा होने की संभावना 60% तक कम होती है।लड़कियों में शिशु मृत्यु दर भी कम होता है।
जवानी - हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्च के अनुसार इंसानी दिमाग के आगे का हिस्सा फैसले लेने की क्षमता को कंट्रोल करता है।महिलाओं में यह पुरुषों से जल्दी विकसित होता है।इस कारण हादसों या हिंसा से महिलाओं की मौत पुरुषों से कम होती है।
बुढापा - फेफड़ों की समस्या, दिल की बीमारी जैसी गंभीर समस्याएं महिलाओं में कम होती है।इसकी एक वजह पुरुषों का धूम्रपान करना है।

आपको क्या लगता है..
महिलाएं पुरुष से बेहतर क्यों है..??

रविवार, 1 मार्च 2026

योग और हमारा मस्तिष्क

क्या आप जानते हैं कि योग🧘 केवल शरीर को नहीं, बल्कि आपके DNA🧬 और Brain Structure 🧠 को भी बदल सकता है..?


2026 के नवीनतम शोध (Research) के अनुसार-

  • Brain Aging🧠: नियमित योग करने वालों का मस्तिष्क उम्र के साथ 5-7 साल कम बूढ़ा होता है
  • Stress Hormone: योग से 'कोर्टिसोल' (तनाव हार्मोन) के स्तर में 22% तक की गिरावट देखी गई है
  • Vagal Tone: प्राणायाम से हमारी 'वेगस नर्व' 35% अधिक सक्रिय होती है, जो तुरंत शांति का अनुभव कराती है।
  • Gray Matter: ध्यान (Meditation) से निर्णय लेने वाले मस्तिष्क के हिस्से (Pre-frontal Cortex) की मोटाई बढ़ती है
             (Source: Neuroscience Research 2026)

​★ योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि 'Neuro-Engineering' है..

​"विज्ञान अब उस सत्य की पुष्टि कर रहा है जिसे हमारे ऋषियों ने सदियों पहले जान लिया था। शांत मन केवल एक विचार नहीं, एक 'जैविक वास्तविकता' (Biological Reality) है।"


भ्रामरी प्राणायाम: केवल 5 मिनट भ्रामरी प्राणायाम करने से मस्तिष्क की तरंगों को 'अल्फा स्टेट' (Deep Calm) में ला सकते है..।

आउटडोर योग: प्रकृति के बीच योग करने से मानसिक स्पष्टता 40% तक बढ़ जाता है..।

कभी तो जागोगे..