बुधवार, 16 अप्रैल 2025

क्या आप जानते है..

क्या आपको पता है..
मच्छर इस पृथ्वी पर कितनों सालों से है..??


अनुमान लगाइये..🤔
1 लाख सालों से,10 लाख सालों से, 100 लाखों सालों से..या फिर 1000 लाख सालों से...??
जब आप सोच रहे है तो हो सकता है मच्छर आपके आस-पास मंडरा रहे हो..
ये तब भी मंडरा रहे थे जब पृथ्वी पर डायनासोर अठखेलियां कर रहें थे..।

जरा कल्पना कीजिये..
जब मच्छर डायनासोर को काटता होगा तो वो खुद को कितना असहाय महसूस करता होगा..।जबतक उसे पता चलता होगा तबतक मच्छर तो काट करके आराम फरमा रहा होता होगा..।।
हमलोगों के साथ भी होता है ये, कभी-कभी जब मच्छर काट करके चला जाता है तब पता चलता है..😊।।



क्या डायनासोर की विलुप्ति में मच्छर का कोई योगदान था..??
इसका अबतक कोई साक्ष्य नही मिलता..
वैज्ञनिकों का कहना है कि इनकी विलुप्ति जलवायु परिवर्तन या फिर उल्कापिंडों के गिरने के कारण हुआ..।।
डायनासोर इस पृथ्वी पर ~230 मिलियन साल तक राज किया..और हम मानव कितने सालों से कर रहें है..
अंदाजा लगाइये...🤔
हम मानव इस पृथ्वी पर पिछले 5-7 मिलियन साल से ही रह रहे है..।

क्या आपको पता है.. मच्छरों की कितनी प्रजातियां है..??
अधिकांश लोग सोचेंगे ये जानकर मैं क्या करूँगा..
मगर इसमे पृथ्वी पर सर्वाइव करने का रहस्य छुपा हुआ है..।
मच्छर की लगभग 3600 प्रजातियां ज्ञात है..
और हम मनुष्यों की..??
मानव अपने विकाश के चरण से लेकर अबतक सिर्फ 9 प्रजातियां से ही गुजरा है..जिसमें से 8 विलुप्त हो चुके है..
सबसे अंतिम ज्ञात विलुप्त मानव प्रजाति "होमो इरेक्टस" था पता है इसके विलुप्ति का क्या कारण था..??
"होमो सेपियंस" के साथ संघर्ष, होमो सेपियंस ने अपने एकछत्र राज के लिए होमो ईरेक्टस को खत्म कर दिया..
या फिर जलवायु परिवर्तन के कारण उनका विनाश हुआ..अभी तक पहेली बनी हुई है..

क्या आपको पता है..
पिछले 2 लाख वर्षों में 10 हजार 800 करोड़ लोग पैदा हुए..
जिसमें से 5 हजार करोड़ लोगों की मृत्यु मच्छरजनित बीमारियों से हुई..(इतिहासकार "टिमोथी सी वाइनगार्ड")

WHO के अनुसार प्रत्येक साल 7 लाख लोगों की मृत्यु मछर के कारण होती है..।

पृथ्वी पर जीवन के उद्भव से लेकर अबतक पैदा होने वाले लगभग 99.9% प्रजातीय विलुप्त हो चुके है..

मगर क्या कारण है कि मच्छर अब तक जिन्दा है..??
जरा सोचिए..??

- वो अन्य जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों की तरह झगड़ते नही है..(क्या पेड़-पौधे भी झगड़ते है..जी हां..)

-वो प्रकृति के अनुसार खुद को ढालते है..

-उनमें म्युटेशन(उत्परिवर्तन) की क्षमता है..उनकी आने वाली पीढ़ी परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेती है..

-वो सबकों स्वीकारते है, किसी से भेदभाव नही करते..

अच्छा बताइये.. इस तरह के गुण और किसमें है..??
शायद आप जानते है..
नही जानते..चल झूठा..
मुस्कुराइए😊 वो आप भी है..
अपने शक्ति को पहचानिये..
और अपने अस्तित्व को बचाइए..।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें