सोमवार, 7 अप्रैल 2025

टिक-टिक की आवाज...

रेलवे ब्रिज पे चढ़ा ही था कि एक अंधे व्यक्ति से टकरा गया..
कैसे टकराया मालूम नही क्योंकि भीड़ बहुत ज्यादा थी..
मैं भी प्लेटफार्म 9 पे जा रहा था और उन्हें भी प्लेटफार्म 9 पे ही जाना था...


उन्होंने मुझसे पूछा प्लेटफार्म 9 पे जाना है..
मैंने कहा हां प्लेटफार्म 9 के लिए इधर से ही जाना है..
उन्होंने मुझसे कहा-क्या आप मुझे छोड़ देंगे..
मुझे कल्याण जाना है।
मैंने कहा हां..
मैं भी इधर से ही जा रहा हूँ..
उन्होंने अपना हाथ मेरे कंधे पे रखा और चलने लगे..
(एक अजीब सी अनुभूति हो रही थी..मानो कोई कोमल हाथ जैसे कमल की पंखुड़िया मेरे कंधे पे हो)
स्लोपिंग वाला रास्ता था तो मैंने उनसे कहा आप अपना स्टिक खोल लीजिये..
उन्होंने कहा खराब हो गया है..
फिर उन्होंने कहा कि मैं ATM कवर,टिश्यू पेपर थैला में रखकर बेचता हूँ.. 
वो थैला उनके हाथ से लटकी हुई थी..।
उनकी बात जब खत्म हुई तो मैंने उनसे पूछा स्टिक कितने में देता है..
उन्होंने कहा 180₹ मैं..क्या आप मेरी मदद करेंगे..
मैंने कुछ नही कहा..
हम तबतक प्लेटफार्म पे पहुंच गए..
उन्होंने कहा ये ट्रैन कर्जत जाएगी..
मैंने उनसे पूछा क्या ये कल्याण होते हुए जाती है..
उन्होंने कहा हां..
तबतक ट्रैन खुल गई..।
फिर उन्होंने कहा मुझे हैंडीकैप्ड वाले डिब्बे के पास ले चले..
सीढ़ी के पास डिब्बा लगता है..
मैं सीढ़ी ढूंढने लगा, जो की सामने था..
उन्होंने कहा हां...हां यही..
टिक-टिक की आवाज आ रही है..
फिर उन्होंने एक चबूतरे की तरफ चेहरे करके पूछा क्या ये जगह खाली है..
चबूतरे पे बैठे हुए लोगों में से एक महिला ने कहा नही..
उन्होंने कहा ठीक है..
मैंने सोचा स्टिक का पैसा दे देता हूँ..
मैं 180₹ ढूंढने लगा..
फिर सोचा 180₹ नही 200₹ दे देता हूँ..।।
मैंने उनके हाथ मे 100-100 के 2 नोट थमाए और कहा 200₹ है..
उन्होंने कहा - धन्यवाद आपका..
मैंने कहा..इसकी कोई जरूरत नही..।
और मैं वंहा से अपनी ट्रैन पकड़ने के लिए आ गया..।
तबतक उनकी भी ट्रेन आ गई..
मैंने पीछे मुड़कर देखा कि, वो चढ़े की नही..
मगर वो अपने हाथों के सहारे ट्रैन में चढ़ गए..।।
और ट्रेन खुल गई..।।

और मैं सोचता ही रह गया...
आखिर वो कैसे हरेक छोटी बातों का ख्याल रखे हुए थे..
और हम आम इंसान हरेक छोटी बातों को दरकिनार करते है..।

ये ट्रैन कर्जत जाएगी..
ट्रैन खुल गई..
सीढ़ी के नीचे हैंडीकैप्ड बोगी..
टिक-टिक की आवाज..
क्या जगह खाली है..
धन्यवाद आपका..।।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें