सोमवार, 19 मई 2025

मौन...

मौन सभी समस्याओं का समाधान है..
जितनी बड़ी समस्या हो,उतना लंबा मौन धारण कीजिये...।
और चुप रहना कुछ समस्याओं का हल है,
हरेक समस्याओं का नही..।।



सवाल ये है कि..
आखिर मौन होता क्या है,
क्या चुप रहना मौन है..??
बिल्कुल नही..
तो फिर..??
मौन होके देखिए जबाब मिल जायेंगें..।
2मिनट ही सही,रखके तो देखिए..हां अभी..

हेलो..क्या हुआ..??
क्या आप मौन रह पाए..
अगर हां, तो आप झूठ बोल रहे है..
बुरा मत मानियेगे..क्योंकि आप जब मौन थे, 
तब भी आपके अंदर ढेर सारे विचार चल रहे थे..।।
तो आप ही बताइए..
क्या आप मौन थे..??

तो आखिर मौन कैसे धारण करें..??
आंख बंद करें और बैठ जाये..
तबतक जबतक कोई विचार मन मे न आयें..।
विचारशून्य होना ही मौन है..
मन का शांत होना ही मौन है..
मन से ही मौन की उत्पत्ति हुई है..।
जबतक मन वस में नही होगा तबतक हम मौन नही धारण कर सकते..।।
मन को कैसे वस में करें..??
शुरुआत आंख बंद करके सांस को देखें..।
अगर जाप(मंत्र,नाम) करते है,तो उसे काल्पनिक रूप से अपने भृकुटि पे आंख बंद करके लिखे..।
इससे मन नियंत्रित हो जाएगा..।।

जब मन नियंत्रित हो जाएगा तो खुद-व-खुद मौन धारण हो जाएगा..।।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें