बुधवार, 21 मई 2025

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस...

क्या आपको पहली चाय की चुस्की☕ याद है..??

आज "अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस"☕(21 मई) है..।



पहली बार चाय दिवस मनाने का पहल भारत मे "विश्व सामाजिक मंच" के द्वारा 2004 में किया गया और घोषणा किया गया कि हरेक साल 15 दिसंबर को चाय दिवस के रूप में मनाया जाय..इस पहल के बाद अन्य चाय उत्पादक देश भी संगठित होकर 15 दिसंबर को मनाना शुरू किये..

आगे चलकर 2019 से U.N.O(यूनाइटेड नेशन) के द्वारा FAO(फ़ूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाईजेशन) के कहने से 21 मई को "चाय दिवस" के रूप में मनाया जाने लगा....
इस बार की थीम "बेहतर जीवन के लिए चाय☕"


क्या आपको पता है चाय उत्पादन से 13 मिलियन से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलता है..।
मगर इनकी स्थिति दयनीय है(जो प्रत्यक्ष रूप से उत्पादन में जुड़े है)..एक तरह से इनकी स्थिति बंधुआ मजदूर की तरह है..।।

चाय☕ दुनिया में सबसे ज्यादा पिये जाने वाले पेय पदार्थ में दूसरे नंबर पर है..तो पहले नंबर पर कौन है🤔..??



क्या आपको चाय के इतिहास के बारे में जानकारी है..
इसका इतिहास कितना पुराना होगा..??
500 साल,1000साल,3000साल,5000साल..
कितना पुराना..??

इसका इतिहास लगभग 5000साल पुराना है..पहली बार चीनी सम्राट शेन नुंग ने इसका इस्तेमाल गलती से किया था..
क्या आपको पता है..
चाय का उत्पादन सर्वाधिक कंहा होता है..??


भारत अपने उत्पादन का 80% उपभोग कर लेता है..
भारत मे सर्वाधिक चाय का उत्पादन असम में होता है लगभग कुल उत्पादन का 52%..।।

क्या आपको चाय☕ की पहली चुस्की याद है..??
आपने चाय के टपरी पे सबसे ज्यादा किसके साथ चाय पिया☕ है..??(मैं एक का नाम लेना चाहूंगा जिसने चाय की टपरी की आदत लगाई..उस प्यारे दोस्त का नाम तरुण है..)
अगर आपको मौका मिले तो आप किसके साथ चाय☕ पीना चाहेंगे..??

चलिए चाय के चुस्कियों के साथ उन सुनहरे दिन को याद कीजिये ..
जिसने आपको सुनहरें यादें दिए है..।।
☕☕☕



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें