रविवार, 18 अगस्त 2024

इस रक्षाबंधन भाइयों के लिए संदेश..

आपने कभी सोचा है कि हम रक्षाबंधन क्यों मनाते है...??
शायद इसलिए कि भाई बहन की रक्षा और विपरीत परिस्थितियों में साथ दे..।।
मगर आज हमारी बहनों को, किसी बहन के भाई से ही खतरा है..।।
हम अपनी बहन का रक्षा करने के लिए कभी-कभी सारी हदें पार कर देते है..वंही किसी दूसरे के भाई की बहन के साथ हमारा व्यवहार क्यों बदल जाता है..??


आज हमारी बहनों को राखी बांधते हुए अपने भाई से यही कहना चाहिए की...।।
जिस तरह आप मेरा सम्मान और आदर करते हो उसी तरह दूसरों के बहनों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार करो..।।
●आपके व्यवहार से कोई बहन असहज न महसूस करें..।

हम सदियों से राखी बांधते और बंधवाते आ रहे है..
मगर आज भी हमारी बहनें असुरक्षित है..क्यों..??
क्योंकि किसी के भाई के कारण ही किसी की बहन असुरक्षित है..।।

अब समय आ गया है..
बहनों के बंदिशों की जंजीर तोड़कर..
भाइयों को बंदिशों के जंजीरों में जकड़ने का..
नही तो फिर कोई भाई किसी की बहन की अस्मिता को नोचेगा..
और हम निर्लज होकर TV और अखबार में न्यूज़ देखेंगे और पढ़ेंगे..और इससे ज्यादा हुआ तो सोशल मीडिया पे कमेंट कर के भूल जाएंगे...।।


ये सरकार की निर्लज्जता नही तो और क्या है..
अपने सुरक्षा के लिए इन्हें Z सेक्यूरिटी चाहिए और हमारी बहनों के लिए सुरक्षित माहौल का भी प्रबंधन नही कर सकते है...।।
ये निर्लज्ज सरकार अपनी सैलरी बढ़ाने के लिए ध्वनिमत से विधेयक पारित करते है..
और हमारी बहनों के सुरक्षा के लिए कोई सख्त कानून नही बनाते..जिससे उन दरिंदों भाइयो के अंदर कानून का डर हो..

ये भारतभूमि है जंहा जोर-जोर से कहा जाता है..
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता..

मगर आज इस भारत भूमि को क्या हो गया है..
जंहा हर गलियों में देवी की आराधना होती है,वंहा देवी जैसी बहन के साथ आज दरिंदगी बिना ख़ौफ़ के साथ किया जा रहा है..।

हम भाइयों का भी कुछ कर्तव्य है..
इस रक्षाबंधन संकल्प ले की..
●हमारे व्यवहार के कारण किसी की बहन को दुःखी न होना पड़े..
●हमारे व्यवहार के कारण किसी की बहन को असहजता न महसूस हो..
●हमारे व्यवहार के कारण किसी की बहन को डरने की आवश्यकता न हो..

और भगवान से आराधना करें कि हमारी बहन इतनी सशक्त बने की उसे भाइयों की जरूरत न पड़ें, बल्कि भाइयों को उनकी मदद की जरूरत पड़े..।।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें