शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025

संघर्ष

"इतिहास उसे ही याद रखता है,
जिसका संघर्ष बहुत बड़ा है"



हम अक्सरहाँ आसान रास्ता ढूंढते है,क्योंकि हम मुश्किल में नही पड़ना चाहते..
इसीलिए हम आसानी से भुला दिए जाते है।

आप 10 व्यक्ति का नाम सोचिए...🤔
आप ने जिन-जिन का नाम सोचा है,उसके जिंदगी में अब झांकिए..आपको झांकने के बाद पता चलेगा..की उनके जिंदगी में कितना संघर्ष था..।।

हम चाहते तो बहुत कुछ है..
मगर संघर्ष नही करना चाहते..
जब तक संघर्ष नही करेंगे तबतक जिंदगी में कुछ हासिल नही कर पाएंगे...
आपको लगता है कि आप बिना संघर्ष किये ही सब कुछ पा लेंगे..तो हो सकता है आप पा ले..मगर वो अस्थायी होगा..।।

आप फिर जरा सोचिए..
आजादी से पहले 500 से ज्यादा रियासतें थे..हम आप कितने रियासत को जानते है..??
शायद एक, क्योंकि आप जंहा रह रहे है वो रियासत अब जिला में कंही बदल गया हो..।।

आप कितने राजा,वैज्ञानिक,राजनेता,कलाकार को जानते है..
शायद कुछ को ही..
क्योंकि उनके द्वारा किया गया संघर्ष आज भी प्रासंगिक है,इसीलिए हम आज भी उन्हें याद करते है...।।

"आज हम अपने कर्तव्य का ही निर्वहन नही कर रहे है,
  तो संघर्ष कंहा से कर पाएंगे"।।

अगर जिंदा रहना चाहते है तो अपने कर्तव्य का निर्वहन करना पड़ेगा,अन्यथा भेड़-बकरी की तरह तो लोग जी ही रहे है।

अगर अच्छी जिंदगी जीना चाहते है तो संघर्ष करना पड़ेगा,अन्यथा करोडों लोग अपने कर्तव्य का निवर्हन तो कर ही रहे है..।

अगर अमर होना चाहते है तो ताउम्र संघर्ष करना होगा,अन्यथा लाखों लोग तो संघर्ष कर ही रहे है..।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें