रविवार, 9 फ़रवरी 2025

गांधी की पीड़ा

गांधी की पीड़ा कौन सुने..
यंहा सब तो गांधी को सुनाने वाले है..
जो भी बुरा हुआ वो सब गांधी ने किया..
जो भी अच्छा हुआ वो किसी और ने किया..।।


गांधी की पीड़ा कौन सुने..
क्या कोई था उस समय जो अंग्रेज को चुनौती दे रहा था..
क्या कोई था उस समय जो अंग्रेज से आंखों में आंखे डाल के बात कर रहा था..
क्या कोई था उस समय जो जनता के अंदर जागृति जगा सका था..
क्या कोई था उस समय जो अंग्रेज को झुका सकता था.
वो था तो सिर्फ गांधी था..
जिसने पूरा देश को जागृत किया..
देश के इस छोर से लेकर उस छोर तक एक आवाहन पर सबको अंग्रेज का विरोध करना सिखाया..

गांधी की पीड़ा कौन सुने यंहा..
गांधी पे आरोप लगाना आसान है..
क्योंकि गांधी को पढ़ने और समझने वाले बहुत कम है..

गुस्सा करना आसान है,मगर गुस्से को काबू में करना मुश्किल है..
लड़ना आसान है,लड़ाई को सुलझाना मुश्किल है..।।

गांधी की पीड़ा कौन सुने यंहा..
क्योंकि गांधी जिनके लिए लड़ रहे थे वो लोग कौन है..
क्रोधी,कामी,लोभी,स्वार्थी लोग है..
गांधी इन सब पे प्रहार कर रहे थे..
इसलिये ये लोग आज उन्हें गाली दे रहे है..।।

आपको जब भी गांधी को गाली देने का मन करें तो अपने अंदर जरूर झांकियेगा..
कंही आप तो...कामी,क्रोधी,लोभी,स्वार्थी और भ्रष्ट तो नही है..
जरूर कोई न कोई कमी आपमे छुपी होगी..
जब उन कमियों को दूर कर लेंगे तब आपको समझ मे आएगा..
गांधी क्या थे/है...
गांधी की पीड़ा कौन सुने यंहा..।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें