बुधवार, 24 जून 2026

कोई नही है अपना..

दुनिया बहुत बेरहम है..
जो आपके साथ है..
वो भी आपके साथ नही है..
क्योंकि साथ रहने से..
थोड़े ही कोई साथ रहता है..।

हम ही भ्रम में जीते है..
हमारे साथ वो है..वो है..
का गुणगान करके यू ही जिंदगी जीते है..
जब वक़्त आता है..
तो उन "वो"में से कोई भी साथ नही आता..
जो अपने है..
वो ही साथ आते है..।

आखिर ये अपने है कौन..??
अपने वही है..
जिनके जीवन में आपने योगदान दिया है..
जितना योगदान दिया है,
उतने ही वो,
अपने है..
सच कहूं..तो कोई नही है अपना..
सिर्फ एक के सिवा..
उनमें अपना निवेश करें..
उनपे अपना सर्वस्व न्यौछावर करें..
अपना वागडोर ही उनको दे दो..
क्योंकि कोई नही है..
इस जग में उनके सिवा..।।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें