मंगलवार, 1 सितंबर 2026

जिंदगी एक दौड़ है..

मैं जिंदगी के रेस में बहुत पीछे रह गया..
इसका मुझे मलाल नहीं..
कि मैं पीछे रह गया..
क्योंकि मुझे पता है..
जिंदगी में एक मोड़ तो आएगी..
जो मुझे फिर से बहुत आगे ले जाएगी..।

जिंदगी एक रेस नहीं..
जिंदगी एक दौड़ है..
रेस तो वक़्त-वे-वक़्त खत्म हो जाती है..
मगर दौड़ कभी खत्म नही होती..।

हौंसला रखिये..
चेहरे पे मुस्कान रखिये..
और खुद पे विश्वास रखिये..
तब देखिए..
भले ही आज आप रेंग रहे है,चल रहें है,या फिर दौड़ रहे है..
यही निरंतरता..
आपका एक दिन अपना दौड़ लाएगा..।

विश्वास रखिये..
क्योंकि आप जानते है..
अपने काबिलियत को पहचानते है..
गिर के फिर से उठ खड़ा होना जानते है..।।