सपने का पहला दृश्य..
कोई फंक्शन हो रहा है,थोड़ी चहल पहल ज्यादा है..
सपने में एक सुंदर लेडी थी जिसने वाइट शर्ट पहना था,जो उसे औरों से बिल्कुल अलग और खूबसूरत बना रहा था..उसके गोद मे एक क्विइट सा बच्चा था,जो किसी के गोद मे नही जा रहा था,मैं उस लेडी के करीब गया और अपना हाथ फैलाया बेबी को लेने के लिए,वो सीधे मेरे गोद मे आ गया सबको आश्चर्य हुआ कि,ये कैसे हुआ..।उसे गोद मे लेने के बाद मानों हृदय शीतल हो गया..।वो बेबी मेरे सीने से इस तरह चिपक गया मानो वो मेरे ही शरीर का अंग हो..।।
(सपने में जो लेडी थी वो कैटरीना कैफ थी..और दो हीरोइन थी😄..शायद ये सपना इसलिए देखा कि उनकी खबरें आजकल चर्चा में थी बॉडी सेमिंग के कारण शायद इस वजह से देखा हो..हां एक और वजह हो सकता है,कभी कैटरीना मेरी फेवरेट हुआ करती थी..)
इस सपने के क्या मायने हो सकते है..??
शायद कोई रेस्पोंसबिलिटी मिलने वाली है..।
सपने का दूसरा दृश्य..
रात का समय है और बारिश हो रही है,चारों और सन्नाटा है,गाड़ियां भी न के बराबर चल रही है,स्ट्रीट लाइट की पीली रोशनी चारों और फैली हुई है..सड़क के किनारे एक झुग्गी सा दुकान है जो खुला हुआ है..मैं उसी दुकान के पास खड़ा हूँ(मालूम नहीं मैं हूँ या कोई और चेहरा मालूम नहीं) सड़क के उस पार से एक लड़की आ रहीं है,जिसे देखकर मैं,उससे मिलने जाता हूँ..हमदोनों सड़क के बीच मे है..वो उदास है..वो दोनों आपस मे कुछ बात करते है,मालूम नहीं क्या बात करते है..वो लड़की कहती है ये शर्ट उतार दो ये मैंने गिफ्ट की थी..लड़का शर्ट उतार देता है..उसके सीने पर एक टेटू है जिसे उसने उस लड़की के लिए बनाया था..।लड़की बोलती है क्या-क्या उतारोगे..ये पेंट भी तो मैने ही दिया था,लड़का गुस्सा में पेंट भी उतार देता है..लड़की रोते हुए वंहा से चली जाती है..।लड़का बीच सड़क पर बेबस होकर बारिश में भींग रहा होता है..।
इस सपने के क्या मायने है..??
मालूम नहीं..
शायद यही मतलब है कि काबिल बनो..अगर काबिल नहीं बनोगे, तो लोग यू ही छोड़ के चले जायेंगे..।
मेरे अंदर एक छोटा सा लेखक है,उसके नजरिया से देखें तो सपने का दूसरा दृश्य उस लड़के के जिंदगी की शुरुआत की कहानी है..सपने के पहले दृश्य में जो लेडी है,शायद वो वही लेडी है,जो उसे उस रात छोड़ के चली जाती है..।मानो कोई सपना नहीं, बल्कि कोई फ़िल्म सपने में देख रहा हो..शायद ये फ़िल्म देखने के वजह से ऐसा हुआ हो..शायद.. क्योंकि अक्सरहाँ हम सपने में वहीं देखते है जो वास्तविक दुनिया मे देखते है..।


