धैर्य,साहस,होंसला,कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय, दृढ़ संकल्प, दृढ़ विश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो आप कुछ भी कर सकते है..।।
ये सभी गुण एक-दूसरे के पूरक है..।।
आपमें इनमें से कौन सा गुण है..??
तबतक आप अपने अंदर आंख बंदकर थोड़ी देर झांकिए..।
मैं आगे बढ़ता हूँ..😊।
इस T-20 विश्वकप से बहुत कुछ सीखने को है..खिलाड़ी से, टीम से, टीम मैनेजमेंट से, देश से और दर्शकों से..।।
◆चलिए पहले देश से शुरुआत करते है..।
◆इस विश्व कप में सर्वाधिक चर्चा बांग्लादेश का रहा,क्योंकि वो अंतिम क्षण में ये कहकर खेलने से मना कर दिया कि भारत मे खेलना हमारे खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित नही है..।।
बांग्लादेश से क्या सीख सकते है..??
यही की दूसरे के बहकावे में कभी नही आये..।।
◆दूसरा देश जो सर्वाधिक चर्चा में रहा वो जिम्बाबे था..
क्यों..??
क्योंकि उन्होंने वो किया जिसकी अपेक्षा किसी को नही था,उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया..।
• अगर आत्मविश्वास हो तो आप कुछ भी कर सकते है..मगर इस आत्मविश्वास को लगातार बनाये रखना बड़ा दुष्कर है,ये पानी के बुलबुले के समान है..इसलिए लगातार सही दिशा में मेहनत करते रहने की जरूरत है..जिससे आत्मविश्वास लगातार बना रहे..।
◆तीसरा देश जो चर्चा में नही है,मगर इस टूर्नामेंट में एक मैच की वजह से सालों चर्चा में रहेंगे..
वो देश अफगानिस्तान है,जिसने साउथ अफ्रीका को हराते-हराते दूसरे सुपर ओवर में उनसे हार गया..।
• हम अफगानिस्तान से यही सीख सकते है कि,अंतिम समय तक धैर्य बनाये रखना होता है,ज्यों धैर्य टूटा की आप टूट जाएंगे..।
■ दर्शकों से क्या सीखें..
हमारे प्रधानमंत्री ने 'स्वछता अभियान' शुरू किये, जिसका बहुत प्रभाव पड़ा,मगर स्वछता अबतक हमारे अंदर नही उतरा है..।।
अगर आप थोड़ा सजग है,तो आपको पैदल चलने वाले और BMW से चलने वाले भी गंदगी फैलाते नजर आ जायेंगें..।
•इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक प्रभावित नेपाल के दर्शकों ने किया ,स्टेडियम खाली करने से पहले वो स्टेडियम का कचरा साफ कर रहें थे..वो हम भारतीयों की तरह रील और फ़ोटो खिंचा कर सोशल मीडिया पर डालने के लिए नही,बल्कि स्वछता उनके जिंदगी का हिस्सा है..।।
हम उनसे यही सीख सकते है कि स्वछता को जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बनाये।।
●टीम मैनेजमेंट से क्या सीखें..??
जिस तरह कुछ टीम मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ियों पे अंतिम समय तक विश्वास किया उसी तरह हमें भी खुद पे और अपने सहभागी पर विश्वास करना चाहिए...।
हो सकता है,कोई किसी कारणवश असफल हो रहा हो,उसके कारण को हल करने में उसका मदद करें और उसे एक और मौका दे..वो जरूर सफल होगा..।
★खिलाड़ियों से क्या सीखें..
इस टूर्नामेंट में एक नही कई खिलाड़ी है,जिसने अपनी पहचान बनाई है,और अपना जगह लोगों के जुबां पे बनाया है..।
चलिए उन खिलाड़ियों से शुरुआत करते है जिसने अपनी जगह लोगों के जुबां पे बनाई है..।
•जैकब बैथल..भूल गए क्या..ये वही खिलाड़ी है,जिसने भारत की झोली से जीत छीन ही ली थी,मगर अंतिम समय मे धैर्य का साथ छूटने के कारण जीत भारत की झोली में ही रह गई..।
•ब्लेसिंग मुजरबानी - शायद T-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूरा जिम्बाबे भी इन्हें नही जानता होगा,मगर इन्होंने ऐसा बॉलिंग किया जिससे ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को मात देने में अहम योगदान दिया..।इनका संघर्ष हमें बताता है कि संघर्ष अगर निरंतर हो,तो संघर्ष अपना रंग दिखाता ही है..।
•उस्मान तारिक- ये पाकिस्तान से है, जो अपने बॉलिंग स्टाइल के कारण चर्चा में रहें..मगर क्या फायदा अगर पारस पत्थर किसी कसाई को दे दिया जाएं तो..इनके साथ भी वही हुआ,संभावना तो बहुत थी मगर वो माहौल ही इन्हें नही मिला, और ना ही दिया गया..।।
और कई खिलाड़ी है जिसके नाम जुबां पे है,ब्रायन बेनेट,फिन एलेन, मिचेल सैंटनर इत्यादि..।
★ अब बात करते है उन खिलाड़ियों को जिसने दिल मे जगह बनाई..
अगर आज वो न होते तो शायद हम T-20 के विजेता नही होता..
वो खिलाड़ी है..
◆"संजू सैमसन"-
धैर्य रख,
विश्वास रख,
तुम्हारा भी समय आएगा,
बस निरंतर प्रयास कर.
और हर परिस्थिति में खुद पर विश्वास रख..।।
ये पंक्तियां उनपे सटीक बैठती है..।
उनसे बहुत कुछ सीखने को है..।
◆ ईशान किशन - इनसे यही सीखने को मिलता है कि अगर आप गलती करते है,और उसे सुधार करके आगे बढ़ते है,तो लोग आपको नजरअंदाज नही बल्कि आपको सर आंखों पे बिठाएंगे..।
◆बुमराह - हमारे जिंदगी में भी एक इंसान ऐसा होना चाहिए,जिसपे हरेक परिस्थिति में विश्वास कर सकते है..।।
और कई खिलाड़ी है,जिससे आप बहुत कुछ सीख सकते है..।
आपको किस खिलाड़ी ने,किस टीम ने और किस देश ने सर्वाधिक प्रभावित किया..??