शुक्रवार, 13 मार्च 2026

प्यार की पांति...

मैं ही बार-बार गिरूं तेरे प्यार में..
कभी,तू भी तो गिर..।
क्या होता है गिरना..
इसका अहसास कभी ,
तू भी तो कर..।
मैं ही बार-बार गिरूं तेरे प्यार में..
कभी तू भी तो गिर..।।

क्या होता है इंतजार करना..
इसका अहसास कभी,
तू भी तो कर..
यू ही घन्टों जाया कर देना..
बस एक झलक के लिए..
इसका अहसास कभी, 
तू भी तो कर..।।

क्या होता है एक झलक को देखकर..
मुस्कुराना..
इसका अहसास कभी,
तू भी तो कर..।
क्या-क्या होता है,
प्यार में..
एक बार तू भी तो प्यार करके देख..।

मैं ही बार-बार गिरूं तेरे प्यार में..
कभी तू भी तो गिर..।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें