•क्रय शक्ति(purchasing power) के अनुसार तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है..
•GDP ग्रोथ के अनुसार सबसे तेज ग्रोथ करनेवालों देशों में सबसे ऊपर है..।
•जनसंख्या में विश्व मे पहले पायदान पर है..।
•सैन्य शक्ति में विश्व मे चौथा स्थान है..।
•मैन्युफैक्चरिंग में विश्व मे पांचवा स्थान है..(~विश्व का 3%)
•वैश्विक निर्यात में (गुड्स और सर्विस) WTO के अनुसार ~12-14वाँ स्थान..
•वैश्विक आयात में(गुड्स और सर्विस) WTO के अनुसार ~8-10वॉ स्थान..
•नवीनकरणीय ऊर्जा में विश्व मे 3रा स्थान..
ये सब सुनकर पढ़कर गौरवान्वित महसूस करते है हम..।
मगर क्या आपको पता है..??
आप जिस पेन से लिखते है..
या लिख रहे है..क्या वो "मेड इन इंडिया" है..?
हमारा इस और कभी ध्यान ही नही जाता..
मेरा भी नही जाता..
मगर अचानक लिखते वक्त मेरा ध्यान पेन के ढक्कन पर गया जिसपर जापान लिखा था..।
शायद इस पेन ने इसलिए लिखने की दुःसाहस की,क्योंकि ये महंगी थी..।
मगर बाजार में जितने भी लोकप्रिय पेन है,जिसका आप नाम जानते है..
वो अपने देश का नाम नहीं लिखते..
शायद इसलिए की कंही हमें तकलीफ न हो..
कि विश्व के 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश आज भी दूसरे देशों का बनाये हुए पेन का इस्तेमाल करता है..।।
क्या आपको पता है..??
भारत मे राइटिंग इंस्ट्रूमेंट का बाजार ~4500-5500 करोड़ का है (600-700 मिलियन $) जोकि संगठित मार्केट का वैल्यू है,अगर असंगठित(बिना ब्रांड) को जोड़ेंगे तो ये वैल्यू इससे भी बड़ा है..।।
आपको जानकर हैरानी होगी कि.. ~40-45% हिस्सेदारी प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से विदेशी कंपनियों का है..।
आपको ये जानकर और हैरानी होगी..कि ~25% पूरे मार्केट में हिस्सेदारी रखने वाला cello भारतीय कंपनी नहीं है..है न थोड़ा अजीब क्या cello भारतीय कंपनी नही है..?? हां अब नही है..2015 में फ्रांस की कंपनी(societe BIC) ने इसका अधिग्रहण कर लिया..।
चलिये एक और झटका देता हूँ..
जब भी एक स्लिम पतली पेन का नाम लिया जाएगा तो सबसे पहले Reynolds का नाम आएगा..
क्या आपको पता है..??
ये पेन कंहा की है..?
ये पेन अमेरिकन है..।
एक और नाम है..
जिसका नाम अक्सरहाँ हम गौरवान्वित होकर लेते है..
"Parker" ये भी अमेरिकन पेन ही है..
दोनो पेन "newell Brands(USA)" के द्वारा ही बनाया जाता है।।
भारत मे 100₹ से ऊपर बिकने वाली 90% कलम भारतीय नही है..उसपर विदेशी कंपनी का एकाधिकार है..।
आपका इनमें से फेवरेट पेन कौन सा है..??
Reynolds, Pilot,Cello, Schneider, Uni-ball, Parker, Montblanc, Lamy, Cross, sheaffer..
क्या इनमें से कोई फेवरेट पेन है आपका..??
अगर हां..
तो आप देशभक्त नही है..😊क्योंकि ये सभी पेन विदेशी है..।।
तो फिर सवाल उठता है कि मेड इन इंडिया पेन कौन सा है..??
तो है कुछ लोकप्रिय कलम जो 100% मेड इन इंडिया है..
Linc , Flair, GM pens(Rorito)..
आपका इनमें से कौन सा फेवरेट है..??
अगली बार जब लिखियेगा तो सोचिएगा..
क्या आपके हाथ मे जो पेन है,क्या को इंडियन है..।।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें