मंगलवार, 3 नवंबर 2026

सपना में अजपा-जप

आज फिर सारी रात सपनों में भटका..
मगर मुझे शिकायत नहीं है..बल्कि खुश हूं..क्योंकि सपनों में भटकते वक़्त भी मैं "ॐ नमः शिवाय" का अजपा जप कर रहा था..😊

वैसे में अक्सरहाँ सोने से पहले ॐ नमः शिवाय का जाप करता हूँ मगर सपनों में जाप पहली बार हुआ..शायद कल रात जब में अपने शिक्षक से योग की कक्षा ले रहा था तो उन्होंने बोला कि सोने से पहले हम जो भी गतिविधियां करते है वो गतिविधियां में हमारा दिमाग सोने का बाद भी लगा रहता है..
मैंने सोचा,मैं तो कितनी दफा सोते वक्त जाप करता हूँ मगर सोने के बाद ऐसा कुछ तो महसूस नही होता..आज फिर कोशिस करेंगे मैन सोने से पहले सांसों के साथ जाप शुरू किया जो मैं अक्सरहाँ करता हूँ,मगर आज कुछ खास हुआ,सपनों में जो में क्रियाकलाप कर रहा था,उसमें मैं जाप कर रहा था..।
ये पहली बार हुआ..
शायद ये जाप मेरे अंतस मन तक पहुंच चुका है..😊।

मैंने सपनों में क्या देखा..
एक छोटा सा जहाज था..उस जहाज पे में था और कुछ लोग मुश्किल से 4-5 लोग रहें होंगे..उसमें से शायद मेरा एक जान पहचान का था उसका नाम पंकज था..। मैंने देखा कि जहाज के चारो और पानी है..और वो पानी समुन्द्र,नदी का नही था बल्कि शायद बाढ़ का था..मैंने जहाज से देखा कि एक जगह पानी की धार बह रही है..मैं उसपे से कूदने लगा सबने मना किया मगर मैं कूद गया.. पानी की धार सच मे भयावह थी मगर मैं मन ही मन जाप कर रहा था और तैर रहा था मैंने देखा कि मैं एक जमीन के किनारे पे आ चुका हूं..(ये जगह हमारे गाँव का मधु गाक्षी था..)



फिर में वंहा से दौड़ते कूदते अपने घर की और शमशान घाट से होते हुए जाने लगा..। मैंने देखा कि शमशान घाट के भिड़ा पे जंहा तँहा एक-दो कमरा बना दिया गया है,मैं ये देख के थोड़ा चिंतित हुआ..मैं मन ही मन सोचने लगा कि आनेवाले समय मे ये शमशान भी खत्म हो जाएगा..जब मैं आगे बढ़ा तो देखता हूँ कि शमशान घाट में किसी की दाह-संस्कार की तैयारी चल रहा है..।
वंहा पे कुछ लोग है,वंहा पे मेरे झाजी भी बैठे हुए है और कुछ दूर पे शायद चाचा सब भी है..।मैं सोचने लगा यंहा पे क्यों दाह-संस्कार हो रहा है,जगह तो वंहा पे है..फिर ख्याल आया कि जिसका दाह संस्कार हो रहा है,ये उसका जमीन है,इसलिय यंहा पे दाह संस्कार हो रहा है..।
और मेरा जाप चल ही रहा था..।
सुबह जब उठा तो मैं खुश था..क्योंकि ऐसा सपना पहली बार देखा था जिसमें मैं सपनों मैं अजपा जप कर रहा था..।।

मैंने ये सपना क्यों देखा..??
•शायद मैंने कल moana मूवी देखा था जिसमें सिर्फ और सिर्फ समुन्द्र नाव दिखाया गया था..शायद इस वजह से ये सीन देखा..
• जंहा तक अजपा-जप का बात है उसका चर्चा मैंने पहले ही किया है..।
•सपने का दूसरा हिस्सा शमशान घाट वाला क्यों देखा मालूम नहीं..।

सपने के क्या मायने है..??
1. चुनौती को स्वीकार करें,जो पसंद आये वो करें सफलता मिलेगा..
2. अजपा-जप शायद ईश्वर की कृपा है..
3. कुछ ऐसा होनेवाला है,जो अप्रत्याशित हो..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें