जीवन मे नीरसता बढ़ने के अनेक कारण है-
●सुविधाएं नीरसता बढ़ाती है..
हमारे जीवन में ज्यो-ज्यों सुविधा बढ़ती जाती है,त्यों-त्यों नीरसता बढ़ती जाती है..
आज से 20 साल पहले हरेक चीज के लिए लाइन में लगना होता था..अब ये लगभग खत्म होने के कगार पर है..।
पहले अपने पसंद की चीजों को पूर्ति के लिए घंटो,महीनों,सालों इंतजार करना पड़ता था..
अगर आपका जन्म 20वी सदी में हुआ है,तो आपको अपनी पसंद की गाना सुनने के लिए कितना जतन करना पड़ता था,और आज कितना करना पड़ रहा है..
●हमारी नीरसता को बढ़ाने में आज सोशल मीडिया का अहम योगदान है..
अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल रोज 2 घंटे से ज्यादा इस्तेमाल करते है तो ये आपके अंदर हीनता का भाव भर देगा..।अगर इनसे उबरना है तो इसका इस्तेमाल अपने काम के लिए करें.. न कि दूसरों को काम के लिए..।।
●अपने कार्य को पसंद ना करना..
हम में से कुछ ही भाग्यशाली लोग होते है,जिन्हें अपने पसंद का कार्य करने का मौका मिलता है..
आप जितने नामचीन लोग को जानते है..जो अपने क्षेत्र में सफल हुए उनमे से 90% का वो पसंद का कार्य नही था,मगर वो नए कीर्तिमान गढ़े, क्योंकि उन्होंने जो करना शुरू किया उसमे उनका समर्पण था,अपने कार्य के प्रति ईमानदारी थी,
और आज हम क्या करते है..
कार्यस्थल पर घड़ी के सुई पे हमारा ध्यान होता है,या फिर कैलेंडर की तारीख पे..
इसीलिए तो जिंदगी नीरस होती जा रही है..।
आप जो कार्य कर रहे है,भले ही वो आपके पसन्द का न हो,तब भी उसे पूर्णतया ईमानदारी से करे,देखिए नीरसता कैसे भाग जाती है..।।
●प्रकृति से दूरियां..
अगर सच कहूं तो जिंदगी में नीरसता का सबसे बड़ा कारण यही है..
क्योंकि हम अपने जड़ से अलग होते जा रहे है..।।
आपको याद है..
•आपने आखरी बार आसमां में तारे कब देखे थे...
(शहर के 50% से ज्यादा आबादी के घरों से आसमां तक नही दिखता)
•आपने पंक्षियों को चहचहाते आखरी बार कब सुना था..
•आपने स्कूल जाते हुए बच्चों को मटरगस्ती करते हुए कब देखा था..
•आपने अपनी मनपसंद चीज कब खाई थी..
•आपने आखरी बार किताब के पन्नों को कब पलटा था..
हम खुद से ही दूर होते जा रहे है..
जरा आप ही सोचिये..
अगर छोटे बच्चों को माँ से अलग रखेंगे तो क्या होगा..??
हम क्या कर रहे है..
हम खुद ही प्रकृति रूपी जननी से अलग होते जा रहे है..
तो स्वाभाविक है जिंदगी में नीरसता बढ़ेगी ही..
ज्यों-ज्यों हम प्रकृति के करीब आते जाएंगे त्यों-त्यों जिंदगी से नीरसता गायब होती जाएगी..😊
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें