मंगलवार, 31 दिसंबर 2024

नव वर्ष मंगलमय हो..😊

कल भी आज की तरह ही सूरज उगेगा..
चिड़िया आज की तरह ही चहचहाएँगी,
नदिया आज की तरह ही बहेंगी..
प्रकृति में कुछ बदलाव नही होगा..
बदलेगा तो सिर्फ हमारा कैलेंडर और हमारा उत्साह..।।

मगर हम इस उत्साह को कब तक बरकरार रख सकते है..??

मगर क्या हम खुद को कैलेंडर की तरह बदल पाएंगे..??

थोड़ी देर रुकिए..और सोचिए..
2024 शुरू होने से पहले आपने खुद के अंदर परिवर्तन लाने के बारे में क्या सोचा था..और उसपे आपने कितना अमल किया..और आज आप कंहा है..।।

छोड़िए ये सब..
2025 का प्लान बनाइये..
इस वर्ष आप क्या पाना चाहते है,और क्या छोड़ना चाहते है..
इसे लिखिए और प्लानिंग बनाइये..
क्योंकि बिना रोडमैप के आप कंही नही पहुंच पाएंगे..
आप चलना शुरू तो करेंगे..
मगर ज्यादा दूर तक नही चल पायेंगे.. अगर चलेंगे भी तो भटक जाएंगे..
इसलिये थोड़ा रुकिए और 2025 में क्या पाना चाहते है और क्या छोड़ना चाहते है,उसके बारे में रोडमैप तैयार कीजिये..।।

और इस नव वर्ष को नए जीवन के रूप में परिवर्तित कीजिये..
नव वर्ष मंगलमय हो



मैंने मुस्कुराना सीख लिया है..😊

मैंने मुस्कुराना सीख लिया है..
जब भी खुद को आयने में देखता हूँ तो मुस्कुराता हूं,
जब भी पंछियो को पंख फैला कर उड़ते देखता हूँ तो मुस्कुराता हूँ..
जब भी सूर्य की लालिमा को देखता हूँ तो मुस्कुराता हूँ..
जब भी प्रकृति की लीला देखता हूँ तो मुस्कुराता हूँ
मैंने मुस्कुराना सीख लिया है..।।



अब मैं दुःखी नही होता..
क्योंकि दुःख तो जीवन का हिस्सा है..
इसे आने से कोई नही रोक सकता..
मगर ये मेरे ऊपर कितने समय तक हावी रहे,
इसका निर्णय मेरे हाथ मैं है..
इसीलिए मैं अब इसे ज्यादा देर तक अपने ऊपर हावी नही होने देता..
मैंने मुस्कुराना सीख लिया है..।।

हमारी  मुस्कान सबसे बड़ा गहना है,
जो प्रकृति से उपहार मैं मिला है..
हम जब भी मुस्कुराते है..
प्रकृति भी मुस्कुराती है..।।

सोमवार, 30 दिसंबर 2024

अपनी समस्या से खुद निपटे..

अपनी समस्या से हमें खुद को ही जूझना पड़ता है..



यंहा कोई और नही है जिसे आपकी समस्या की परवाह पड़ी हुई है...क्योंकि आपकी समस्या के बारे में आपके सिवा किसी को नही पता है..
इसीलिए कोई चाह करके भी आपकी मदद नही कर सकता..

हां सिर्फ माँ-बाप ही आपका साथ लंबे समय तक दे सकते है,बिना आपके समस्या को जाने हुए भी..
इसीलिए जितना जल्दी हो सके अपने समस्या से निपटने की कोशिश करें....


भारत विश्वगुरु कब बनेगा..??

अगर आपको इतिहास में रुचि है,या फिर आप इतिहास को जानते है तो आपको भली-भांति पता होगा कि भारत प्राचीन और मध्यकाल में,पूरे विश्व मे अपना प्रमुख स्थान क्यों रखता था..??



भले ही आज हम आर्थिक प्रगति कर रहें है..और आर्थिक रूप से हम GDP के मामले में टॉप 5 देशों में आते है,मगर उसका दूसरा पहलू ये है कि पर कैपिटा GDP इनकम के मामले में हम टॉप हंड्रेड देशों के सूची(141) में भी नही आते..।

आखिर क्यों..??

प्राचीन काल मे भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का लगभग 33% था, वंही GDP विश्व के GDP का 33-35% था

और मध्यकाल में भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का ~28% था, वंही GDP विश्व के GDP का 30-33%...

आखिर फिर क्या हुआ कि भारत पिछड़ गया....??

ये सबको पता है कि 1700 ईस्वी के बाद भारत ब्रिटेन के चंगुल में फंसता गया और भारत को निचोड़ता गया..भारत को  निचोड़ कर ही यूरोप में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत हुई,और यूरोप इस क्रांति से इतना संपन्न हुआ कि पूरे विश्व पे अपना छाप छोड़ा जो अभी भी दिख रहा है..।

मगर 1947 में हमें आजादी मिल गई भले ही हमें उस तरह से नही मिली,मगर मिल गई..फिर आखिर क्या हुआ की हम खड़ा होना तो शुरू किए मगर अभी तक उस अवस्था मे खड़े नही हो पाए ...??

क्योंकि हमने नींव ही गलत जगह गाड़ी...या फिर हमने नींव गाड़ी ही नहीं..??हमने अंग्रेजो द्वारा बनाये गए महलों में बैठ कर ही रणनीतियां बनाना शुरू किया.. जिसका भुगतान आज तक हमें करना पड़ रहा है..।।

भारत तबतक समृद्ध रहा जबतक बिहार,पूर्वी उत्तर प्रदेश और बंगाल समृद्ध रहा...सिर्फ आर्थिक ही बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप  में भी समृद्ध था..जब तक ये क्षेत्र फिर से समृद्ध नही होंगे तबतक भारत कभी भी समृद्ध नही होगा,न ही कभी भारत की फिर से विश्वगुरू बनने की महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी..इसलिए इस क्षेत्र का समृद्ध होना बहुत जरूरी है..

आखिर ये क्षेत्र पिछड़े क्यों..??

क्योंकि इन्हें आजादी की कीमत अभी भी चुकानी पड़ रही है,पहले अंग्रेजों ने फिर अंग्रेजी मानसिकता के लोगों ने..

शुरुआत में अंग्रेज का विरोध इस क्षेत्र से प्रबल हुआ, तो अंग्रेजों ने पहली अपनी राजधानी बदली और फिर धीरे-धीरे अपना पूरा व्यापार समेटकर दक्षिण की और पूर्वी और पछिमी तट पे ले के चले गए आज ये क्षेत्र समृद्ध है..

आजादी के बाद भी ये क्षेत्र समृद्ध नही हुए..क्योंकि इन्होंने आजादी के जो स्वप्न देखे थे वो आजादी के बाद दुःस्वप्न में बदल गए..आजादी सिर्फ समृद्ध लोगों को ही मिले.. आर्थिक और सामाजिक रूप से जो पिछड़े थे वो आज भी बड़ी संख्या में पिछड़े ही है..

इनके हक के मांग के कारण बार-बार हड़ताल के कारण बची खुची कंपनी भी यंहा से पलायन हो गए..

वर्तमान में ये क्षेत्र आज भी शैक्षणिक,और आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है..

महाराष्ट्र, तमिलनाडु,कर्नाटक,केरल,आंध्रप्रदेश के 10वी पास बच्चों को नॉकरी ढूंढने में उतनी तकलीफ नही होती, जितनी तकलीफ बिहार,ओडिशा,U.P, झारखंड और बंगाल के स्नातक पास छात्रों को होती है,क्योंकि इनकी शिक्षा का स्तर आजादी के बाद गिरता ही गया..

यही हाल आर्थिक रूप में भी है.... 

आप खुद सोचिए जब उत्तर भारत समृद्ध था तो पूरे विश्व का नेतृत्व करता था..मगर आज..हम कंहा है..??

मगर अब समय का पहिया घूम रहा है..ज्यों-ज्यों उत्तर भारत भी समृद्ध होता जाएगा भारत फिर से पूरे विश्व को दशा एयर दिशा तय करेगा..।।


शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024

आर्थिक सुधार के नायक...मनमोहन सिंह

हजारों जबाबों से अच्छी है मेरी खामोशी..
न जाने कितने सवालों की आबरू रखी...।



ये उक्तियां भारत के 13वे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की है..
इनके बारे में अक्सरहाँ कंहा जाते था कि ये हमेशा मौन रहते थे..
इसके पीछे कारण था,ये कोई राजनीतिज्ञ नही बल्कि ब्यूरोक्रेट्स थे..जो हमेशा अनुशाषित और सधे शब्दों का इस्तेमाल करते थे...।

इनका जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ..
बचपन मे ही माँ के मृत्यु के बाद इनका लालन-पालन इनके दादा-दादी ने किया..।
इनका जीवन कोई ऐशो-आराम वाला नही था इन्होंने लालटेन में अपनी पढ़ाई शुरू की थी और कैम्ब्रिज तक गए..
और उसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बने..
1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार बने..
1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बने..
1982-85- RBI के गवर्नर रहे
1985-1987 तक योजना आयोग के प्रमुख

1991 में P. V नरसिम्हा राव ने वित्त मंत्री बनाया..
और उन्होंने आर्थिक बदलाव की नींव रखी और भारत का बाजार पूरे विश्व के लिए खोल दिया..
(ये काम चीन ने 1978 में ही कर चुका था...)
इसके कारण इन्हें विपक्षि पार्टियों सहित खुद के पार्टियों से भी आलोचना सुननी पड़ी..
मोन्टेन सिंह आहुलियावल अपनी पुस्तक में जिक्र करते है कि,नरसिम्हा राव ने सिंह से कहा अगर ये प्लानिंग सफल रही तो इसका श्रेय हमदोनो लेंगे..अगर असफल हुआ तो इसका श्रेय आपको लेना होगा..
यंहा तक कि जब इनकी आलोचना संसद में बहुत होने लगी तब इन्होंने इस्तीफा देने का मन बना लिया..
तब इन्हें अटल बिहारी वाजपेयी ने समझाया कि आप अब ब्यूरोक्रेट्स नही, बल्कि अब आप राजनीतिज्ञ है..इसीलिए अब आप,अपनी चमड़ी मोटी कर लीजिए..
विपक्ष का काम ही है आलोचना करना..।

इनकी आत्मा अब भी बैचैन होगी..
जब इन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री का पदभार संभाला तो इन्होंने पहले कार्यकाल में तो बहुत कुछ किया मगर दूसरे कार्यकाल में नही कर पाए..
ये भारत को जिस आर्थिक रास्ते पे ले जाना चाहते थे वंहा तक ले जाने में सफल नही हो पाए..क्योंकि इनके हाथ बंधे हुए थे..।मगर अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में इन्होंने कुछ अभूतपूर्व कार्य किये..
मनरेगा
•राइट टू इनफार्मेशन
•आधार
•इंडो-अमेरिका परमाणु ट्रीटी
•फ़ूड सेक्युरिटी बिल..

मगर इनकी आत्मा अब भी बैचैन होगी क्योंकि ये भारत को जिस आर्थिक सुधार पे ले जाना चाहते थे वंहा ले जाने में नाकाम रहे..।।

अमेरिकन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2010 के टोरंटो G-20 सम्मेलन में कंहा था- जब मनमोहन सिंह बोलते है,खासकर आर्थिक मुद्दे पर तो सारी दुनिया सुनती है।इन्होंने सिर्फ न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को बेहतरीन लीडरशिप दी है..।
ओबामा ने अपनी पुस्तक" अ प्रॉमिस्ड लैंड" में मनमोहन सिंह को असाधारण व्यक्ति कहा है..

जापान के पूर्व P. M सिंजे आबे के सहयोगी तोमोहिको तानिगुची 2014 में जब भारत आये तो उन्होंने कहामनमोहन सिंह को सिंजे आबे अपना गुरु मानते है..।

जब 2013 में यूरो क्राइसिस हुआ तो जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने इनसे सलाह ली थी..।।

•इन्होंने 2016 में demonetization के बारे में भी कहा था,जब विपक्ष बोल रही थी कि 2025 तक हमारा GDP 10% से बढ़ेगी तो इन्होंने कहा था इससे हमारे GDP पे 2% तक स्लो डाउन रहने का डर है..जो बाद में हुआ भी..।

इन्होंने एकबार कहा था...
" मुझे उम्मीद है कि इतिहास मेरा मूल्यांकन करते समय ज्यादा उदार होगा.."

आर्थिक सुधार का नायक अब हमारे बीच में नही है..
मगर उनके द्वारा बनाया गया मार्ग आज भी है..जिसपे चलकर भारत आज पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और भविष्य में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और अग्रसर है..।।



सोमवार, 23 दिसंबर 2024

हम उदास क्यों होते है..

जब भी हम अतीत और भविष्य के बारे में सोचते है तो उदासी खुद-ब-खुद छा जाती है..
चाहे अतीत अच्छा हो या बुरा उदासी छा ही जाती है..



आखिर हम अतीत और भविष्य में क्यों झांकते है..??
क्योंकि जब भी हमारा वर्तमान अनिश्चितताओं से भरा होगा  हम अतीत और भविष्य में झांकेंगे ही..इसे चाहकर भी हम नही रोक पाएंगे...
जैसे भूख लगने पर कुछ भी खा लेते है..
प्यास लगने पर कुछ भी पी लेते है..
भले ही इसका परिणाम कुछ भी हो उसके बारे में हम नही सोचते,
उसी तरह जब भी हमारा वर्तमान अनिश्चितताओं से भरा होगा तो हम वर्तमान और खासकर भविष्य के बारे में कुछ भी सोचेंगे.. चाहे उसका परिणाम कुछ भी हो..
वो अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी..।।

आखिर इससे छुटकारा कैसे पाया जाए..??
अपने वर्तमान का आंकलन करें..
आप अभी क्या कर रहे है और क्यों कर रहे है..
जो आप कर रहे है..क्या वो आपको अपनी मंजिल तक ले जा रहा है..
क्या आपको अपनी मंज़िल(लक्ष्य) का भी पता है..??
अगर नही, तो ताउम्र भटकते रहेंगे..
अपने मंज़िल(लक्ष्य) के बारे में इत्मीनान से सोचे भले ही इसके लिए 1 दिन या 1 सप्ताह या फिर 1 महीने का ही समय क्यों न लगे इसपे समय लगाए..
जब आपको अपने मंज़िल का पता चल जायेगा तो आप खुद-ब-खुद अतीत और भविष्य में झलकियां मारना बंद कर देंगे..।।
और आपकी उदासी खुद-ब-खुद बंद हो जाएगी..

हमारे उदासी का सबसे बड़ा कारण हमारा लक्ष्यविहीन जिंदगी है..
इसीलिए अपने लक्ष्य का चयन कीजिये..
और अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरा वर्तमान झोंक दे..
जब आपका वर्तमान पूर्णतया लक्ष्य प्रेरित होगा तब आपके जिंदगी में उदासी के लिए जगह ही नही बचेगा..।


रविवार, 22 दिसंबर 2024

कोई बुरा नही होता..

एक महिला ट्रैन के 3rd AC में सफर कर रही थी,उनके पास 1 ही टिकट था मगर उनके साथ 2 और व्यक्ति था T.T आया और उनसे कहा तुमलोग फिर आ गए मना किया था..इस पर महिला ने कहा खाना खाने आया है,TT ने कहा मैं सबकुछ जानता हूँ उनदोनों में बहस होने लगा..
इन परिस्थितियों में TT सही था और वो महिला गलत.. क्योंकि महिला उनसे गलत बहसबाजी कर रही थी..।

इस परिदृश्य को देखकर कोई भी, उस महिला को गलत ही कहेगा..

वंही एक दूसरी परिस्थिति में...
उस महिला का सीट RAC था जिस पर वो, और एक व्यक्ति एक बच्चे के साथ था रात मे वो बच्चा रातभर पाँव भांजता है जिसके कारण उसे कभी-कभी चोट भी लगता है..
मगर वो एकबार भी उसे बच्चे को भला-बुरा नही कहती..
ये परिस्थिति उसे अच्छा बनाता है..।।




इस वाकया से यही पता चलता है की..
कोई भी व्यक्ति न ही बुरा और न ही अच्छा होता है..
बल्कि परिस्थितियां उसे अच्छा और बुरा बनाता है..।।

जो लोग परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बैठा लेते है..
वो अक्सरहाँ औरों के नजर में अच्छे दिखते है,
जो सामंजस्य नही बिठा पाते वो लोगों के नजर में बुरा बन जाते है..
ये सिर्फ उनकी गलती नही बल्कि उनकी परवरिश,शिक्षा और समाज भी इसके लिए जिम्मेदार है..।।

इसीलिए कोई इंसान बुरा नही होता बल्कि परिस्थितियां किसी को अच्छा या बुरा बनाता है..।।
इसीलिए हमें कोई अधिकार नही किसी को बुरा कहने का..
शायद आप जिसे बुरा कह रहे है उसके साथ कुछ समय गुजारने के बाद आपका नजरिया बदल जाये...।।

चलो खुद को बदलते है..

हमलोग कछुआ और खरगोश की कहानी बचपन से ही सुनते आ रहें है..
इस कहानी में अभी तक खरगोश जीत नही पाया है..
आखिर क्यों..??
कभी इस और ध्यान गया है..आखिर क्यों हर बार खरगोश ही हार रहा है..
क्योंकि वो खुद को बदलना नही चाहता..
उसे हर बार लगता है की वो बीच मे आराम करके फिर से दौड़कर जीत जाएगा..मगर वो हर बार इसी तरह से हारता है..।।




हम मनुष्य का भी तो यही हाल है..
हम हर बार हारते है..
मगर खुद को बदलना नही चाहते..।।
क्यों..??
क्योंकि खुद के अंदर बदलाव लाना सबसे मुश्किल कार्य है..।


हम दूसरों पर प्रभाव डालने के लिए अपने अंदर बदलाव तो लाते है..

मगर जो कमियां हमारे अंदर है,जिसे मेरे सिवा कोई नहीं जानता, उसे दूर करने का हम प्रयास नही करते..अगर करते भी है तो निरर्थक प्रयास करते है..।।

क्योंकि हमें उन कमियों की आदत हो गई है,या फिर कह सकते है कि हमारी कमियां इतना विराट हो गई है कि हम उससे हर बार निरर्थक प्रयास करके हार जाते है..।

क्या उससे जीता नही जा सकता..??

अगर वोटिंग कराया जाए तो 100% हां में ही जबाब आएगा..
मगर जब उसे अमल में लाने की बात हो तो 95% लोग असफल हो जाते है..।
सिर्फ 5% लोग ही अमल में ला पाते है..
और वही 5% लोग दुनिया को अपने अनुरूप चलाते है..।।

क्या हम उस 5% में नही आ सकते..?
क्यों नहीं..
सिर्फ उन कमियों को दूर करके जिसे सिर्फ हम जानते है..
चलिए आज से शुरू करते है...
सबसे पहले अपने कमियों को लिखते है..
हमारी कमियां हमारे अच्छाइयों से कम ही है..😊

मगर हमारी कमियां सिर्फ हमारे अच्छाइयों पे ही हावी नही बल्कि पूरे जीवन पर हावी हो जाता है..।।

चलिए उसे दूर करते है..
और इस बीतते हुए साल के साथ अपने कमियों को भी अलविदा कहते है..
और नए वर्ष में नया शुरुआत करते है😊..।।



बुधवार, 18 दिसंबर 2024

दूसरों में कमियां निकालना बंद कीजिए..

आपने अक्सरहाँ सुना होगा या फिर कभी आपके साथ भी हुआ होगा..
की आपने किसी को अच्छा बोला मगर उसे बुरा लग गया..
कभी सोचा है क्यों..??
क्योंकि हमारी बोलनी की शैली पर सबकुछ निर्भर करता है..

एक उदाहरण से समझिए..
●आप कहते है की ये रेस्टुरेंट खराब है..
वंही दूसरा कहता है कि इस रेस्टुरेंट का फास्टफूड अच्छा नही है..
●वंही आप किसी बच्चे को कहते है..
-तुम बहुत बदमाश है..
वंही दूसरा कहता है..आप बहुत चंचल है..

हमारे शब्दों का चयन बहुत मायने रखता है..
आप किस शब्दों का कंहा चयन करते है,
किसके लिए करते है..
ये बहुत महत्वपूर्ण है..।

आप जरा याद कीजिये..
आपका रिलेशन किसके साथ खराब है..
और गौर कीजिये क्यों खराब हुआ..
कंही-न-कंही आपके या उनके बातों में कुछ ऐसे शब्दों का मिश्रण रहा होगा..
जो आपको या उनको तकलीफ पहुँचाया होगा

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

बिहार की धरती बांझ हो चुकी है...

बिहार की धरती बांझ हो चुकी है.. फिर से एक हलधर की जरूरत है ..

जो पूरे बिहार को अच्छी तरह से कुरेदकर..

इसके बांझपन को नाश करें..

फिर से एक चाणक्य की जरूरत है..

जो बिहार की जड़ता खत्म कर..

एक नया कीर्तिमान रचें..

फिर से एक शेरशाह की जरूरत है..

फिर से एक जयप्रकाश नारायण की जरूरत है..

जो पूरे देश के युवाओं के जड़ता को तोड़कर

एक आंदोलन खड़ा कर..

सक्ता पे आसीन जर हो चुके नेताओं को उखाड़ के फेंके..

बिहार की धरती बांझ हो चुकी है..

फिर से एक हलधर की जरूरत है..

जो इसके बांझपन को मिटाये...


कंहा हो तुम..

अब तुम्हारी कमी खलती है..
कंहा हो तुम..
जंहा भी हो..
अब आ जाओ..
अब तुम्हारी कमी खलती है..।।

बुधवार, 11 दिसंबर 2024

हमारे भगवान..

आपने कभी ध्यान दिया है..
हम जैसे होते जा रहे है..
वैसे ही अपने भगवान को गढ़ते जा रहे है..

आपने आज से 5-6 साल पहले तक इतना उग्र,क्रोधी भगवान का स्वरूप सोशल मीडिया पे या वॉलपेपर के रूप में नही देखा होगा..
जैसा आजकल लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पे स्टेटस लगाते है या फिर शेयर करते है..।।



अगर आपके देखने का नजरिया थोड़ा अलग है तो..आप लोगों के इस तरह के कार्य से आप उन्हें पहचान सकते है कि वो किस तरह के लोग है...।।

आज कल जिस तरह से हम Hi-tech होते जा रहे है,और समाज से कटते जा रहे है,उसी तरह से भगवान को भी hitech बनाते जा रहे है और उन्हें एकाकी बनाते जा रहे है .

पहले के पुराने भगवान को देखे वो अकेले नही दिखेंगे..
अब के फोटो देखे वो अकेले ही दिखेंगे..

पहले के भगवान के फ़ोटो में उनका स्वरूप सौम्य, और मंद मुस्कान लिए होता था,और अब के मांसल शरीर के साथ क्रोध से आंख लाल लिए..

पहले के भगवान के फोटो में प्राकृतिक परिवेश दिखता है..
अब नही दिखता..क्योंकि हम प्रकृति को नष्ट करते जा रहे है..

पहले के देवियों के तस्वीरों में उनके वस्त्र और आभूषण शालीनता लिए हुआ था..अभी के वस्त्र और आभूषण तड़क-भड़क होता जा रहा है..।।



आखिर क्यों..??
क्योंकि हम खुद ऐसे होते जा रहे है..

हम जैसे होते है..उसी तरह का स्वरूप भी भगवान का गढ़ते है..।।





शनिवार, 7 दिसंबर 2024

सपने अगर अपने हो..

कभी सपनों को मरने मत देना..
क्योंकि सपने जरूर पूरे होते है..
अगर सपने अपने हो..
जिसे आपने देखा है..
वैसे सपने जरूर पूरे होते है..।।



कभी-कभी हम
जिंदगी के भागदौड़ में 
अपने सपनों को भूल जाते है..
इसीलिए वो सपने हकीकत में तब्दील नही हो पाते..
इसीलिए सपनों को संजो के रखे..
क्योंकि सपने अगर अपने हो तो जरूर पूरा होता है..।

अगर सपनें पूरे नही होते..
उसके लिए भी हम खुद ही जिम्मेदार है..
हर अपराध के लिए हम स्वयं ही कसूरवार है..।
ये आरोप प्रत्यारोप का समय नहीं..
बल्कि एकबार फिर से बिखरे हुए सपनों को समेटकर..
उसे पूरे करना का समय है..।।

अगर सपने अपने हो तो वो जरूर पूरे होते है..
अगर पूरे नही होते है..
तो एकबार फिर से सबकुछ दांव पे लगा कर पूरा करने का प्रयत्न करें..
क्योंकि सपने अगर अपने हो तो वो जरूर पूरा होते है..।

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024

हमारे हिस्से की लड़ाई..

कभी-कभी हमारे हिस्से की लड़ाई दूसरे भी लड़ रहे होते है..
और हमें पता नही चलता..
कभी सोचा है इसके बारे में..
उस और हमारा कभी ध्यान ही नही जाता..


हमें लगता है,
हमें खुद ही अपने हिस्से की लड़ाई लड़नी होती है..
मगर ऐसा नही है..
कुछ लोग और भी होते है,जो आपके हिस्से की लड़ाई लड़ रहे होते है..
या तो वो कभी दिखते है,या फिर नही दिखते..
या फिर हमें ताउम्र समझ मे ही नही आता..
और हम गलतफहमी पाल लाते है कि ये सब कुछ हमने ही किया है..।।
इसीलिये जब सफल हो..
तो अपने अंदर कृतिज्ञता का भाव जरूर रखें..
अगर हो सकें तो किसी जरूरतमंद के हवनकुंड(जीवन) मे अक्षत की आहुति कम-से-कम जरूर दे..
मगर अफसोस ये शौभाग्य सब को नही मिलता..
कुछ को अगर मिलता भी है तो वो उसका सदुपयोग नही कर पाते..
और कुछ लोग नए कीर्तिमान रच देते है..।।

कंहा से शुरुआत करू...
चलिए शुरू से ही शुरुआत करते है...
अगर हमारे पूर्वज खड़े होने के लिए असहनीय पीड़ा नही सहे होते तो शायद आज हम मानव समुदाय पे कोई और राज 
करता..जरा कल्पना कीजिये..
अगर हड़प्पा काल में हमारे पूर्वज उतना उन्नतशील नही होते तो आज हमें ये गुमान नही होता कि ये सबसे उन्नत और सबसे बड़ी सभ्यता थी..
अगर वैदिक काल मे हमारे ऋषियो ने वेद की ऋचा नही रची होती..तो आज हम गुमान नही करते..
अगर महाजनपद काल मे बिम्बिसार,घनानंद,अशोक,नही होता तो दुनिया का सबसे बड़ा मगध साम्राज्य नही बनता..
अगर गुप्त काल उन्नतशील नही होता तो विश्व की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी नालंदा नही होती..और वराहमिहिर, आर्यभट, कालिदास, धन्वंतरि इत्यादि जैसे विद्वान नही होते..।
अगर हमारे पूर्वज एकजुट हुए होते तो मध्यकाल में मुस्लिम आक्रांता हमपे राज नही करते..अगर वो दक्षिण भारत विजय कर लेते तो..तो स्थापत्यकला की ऊंचाइयों को छूने वाला मंदिर ना होता
अगर मुगलकाल सुदृढ़ नही होता तो कुछ ऐतिहासिक इमारत का निर्माण नही होता,अगर वो कमजोर ना होते तो अंग्रेज हमपे राज ना करते..
अगर हमारे क्रांतिकारी नेता अपना बलिदान नही देते तो आजादी की आवाज घर-घर मे बुलंद नही होता..अगर गांधी,नेहरू,बोस,पटेल,अंबेडकर, आजाद,भगत, बिस्मिल्लाह कितनों का नाम लू अगर ये ना होते तो भारत शायद ऐसा न होता..
अगर आज हम यंहा है..और मनुष्य या भारतीय होने पे नाज कर रहे है..
तो इसके पीछे लंबा संघर्ष चला है और ये चल रहा है...
●हम अभी जिस अवस्था मे है इसके पीछे भी लंबा संघर्ष चला है...
हम कल्पना भी नही कर सकते..
हमारे एकल सेल(स्पर्म) को करोड़ों सेल से संघर्ष करके
अंडाशय तक कि यात्रा करनी पड़ी है..
फिर 9 महीने तक हमारी माँ को संघर्ष करना पड़ा है..
फिर जन्म लेते ही..आपके साथ-साथ कइयों का संघर्ष चालू हो गया है..
और ये संघर्ष अभी भी चालू है..और अनवरत चालू रहेगा..


इसीलिए जब भी आप जीवन मे संघर्ष कर रहे हो..
तो जान लीजिए कुछ और लोग भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आपके साथ संघर्ष कर रहे है..और आपको भी बेहतर दुनिया के लिए संघर्ष करना है..

इसीलिए उदास मत होइए..
बल्कि अपने संघर्ष को अपना कवच बना कर सफलता का पताका फहराइये..।।



सोमवार, 2 दिसंबर 2024

माफ करना जरूरी क्यों है

क्या आप किसी ने नाराज़ हैं, क्योंकि उसने आपके साथ कुछ बुरा किया था और क्या आपको लगता है कि वह माफ़ी का अधिकारी नहीं है?

कितनी हास्यास्पद बात है कि हममें से अधिकांश लोग ये मानते हैं कि यदि हम किसी को माफ़ नहीं करेंगे तो उसे कष्ट होगा, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। यदि हम किसी को माफ़ नहीं करते तो कष्ट हमें ही होता है।



किसी के आपके साथ बुरा करने पर उसे माफ़ न करना आपको दुःख के एक लंबे रास्ते पर ले जाएगा और उस पूरी यात्रा में आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपके दिमाग़ में कितने नकारात्मक विचार घूम रहे हैं, और आपको कमज़ोर, उलझा हुआ एवं निराश बनाते जा रहे हैं।

जब हम किसी को क्षमा नहीं करते तो हम उसके जैसे बनने लगते हैं। जितनी अधिक नफ़रत हम उससे करते हैं, उतना ही अधिक हम उसके जैसे बनते जाते हैं। हमें पता भी नहीं चलता कि कब हम ख़ुद को एक क्षुब्ध, असभ्य और हृदयहीन व्यक्ति के रूप में बदल लेते हैं।

अतः हमेशा याद रखें- माफ़ी वास्तव में, माफ़ कर देने वाले के लिए होती है!

(ये लेख स्नेह देसाई द्वारा लिखित है,जो "अहा जिंदगी" पत्रिका में प्रकाशित हुई थी..)


रविवार, 1 दिसंबर 2024

आप खुद से कितना प्यार करते है..

आपने आखरी बार आयने में खुद को कब देखा था..??
कैसा बेतुकी सवाल है..आपको लग रहा होगा..
मगर मैं, फिर पूछता हूँ आपने आखरी बार खुद को आयने में कब देखा था..??


शायद आपको याद नही हो,या फिर आप अभी भी मेरे सवाल को समझ नही पा रहें होंगे..
चलिए प्रश्न को आसान करते है..
आपने आयने के सामने खुद को देखकर कब मुस्कुराया था..??
और अपने खूबसूरती पे नाज किया था..
थोड़ा याद करें..।।
अगर नही याद आ रहा है तो आप गंभीर स्वास्थ्य समस्या से घिरे होंगे,या घिरने वाले है..
इसीलिए आज से ही आयने में खुद को देखकर मुस्कुराना शुरू कीजिए..

हाल ही में,
मैं लसेन्ट द्वारा प्रकाशित हेल्थ रिपोर्ट पढ़ रहा था..
(Global burdens disease study 1990-2021)

जो मैं यंहा बताने जा रहा हूँ...
आपको जानकर हैरानी होगी कि जितना भी क्रोनिक(खतरनाक) बीमारी है,वो महिला के अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा होता है..
कुछ आंकड़ो से समझते है..

• समय से पहले मृत्यु, महिला के अपेक्षा पुरुषों की ज्यादा होती है।
वैश्विक स्तर पर COVID-19 से महिला के अपेक्षा पुरुषों की मृत्यु 45% ज्यादा हुआ..

इसी तरह हृदय (heart) से जुड़े रोगों से मरने वालों पुरुषों की संख्या महिला से 45% ज्यादा थी,जबकि ये यूरोपियन देशों में 49% तक देखा गया..।

वंही मानसिक समस्या से जुड़ा मामला, वैश्विक स्तर पर महिला से ज्यादा पुरुषों में 35% ज्यादा देखा गया।
(गरीब देश मे ये मामला ~50% तक ज्यादा है)

वंही डाइबिटीज के मामले में 1990 के दशक में 1 लाख पर पुरुषों की संख्या महिलाओ से 56 अधिक हुआ करता था,जो  2021 तक बढ़कर 147 हो गया है..।

इसी तरह कैंसर,किडनी,अर्थराइटिस, बैक पैन की समस्या भी महिला के अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा है..।।

https://www.healthdata.org/news-events/newsroom/news-releases/lancet-public-health-global-study-reveals-stark-differences

इस रिपोर्ट में अलग-अलग कारण बताए गए है..
मगर आपके अनुसार ऐसा क्यों हो सकता है...
फिर से मैं,वहीं सवाल पूछता हूँ,आपने आखरी बार आयने के सामने कब मुशकुराया था..
सवाल मैं ही जबाब है..

महिलाओं के साथ अच्छी बात ये है कि वो सजने सवरने के लिए आयने के सामने खड़ी होती है,इस सिलसिले में कभी-कभी चेहरे पे मुस्कान आ जाती होगी,और सारा बोझ उत्तर जाता होगा..

मगर हम पुरुषों के साथ ऐसा नही होता,हम तो बाल भी इसलिए छोटा रखते है कि संवारने का झंझट न रहे..
यंही गलती कर जाते है..

कुछ समय निकालिये खुद से प्यार करने के लिए..
क्योंकि जब हम खुद से प्यार करने लगते है,तो सिर्फ बीमारियां ही नही हरेक समस्या खुद-ब-खुद दूर भागने लगती है..।।

विश्वास नही होता..
आयने के सामने जाइये और खुद को देखिए..

मैं जानता हूँ..
अभी भी आयने के सामने में खुद को देखने की जहमत बहुत लोग नही उठा पाएंगे..
आप उनमे से तो नही..
प्लीज उठिए और खुद को आयने में देखिए...
और एक बेहतर भविष्य का निर्माण कीजिये..।।