शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

छठ,स्वछता और बंधुता..

छठ एक पर्व नहीं बल्कि एक इमोशन है..
इस इमोशन को खास बनाने में कुछ सालों से रेलवे अहम योगदान दे रहा है..
अधिकांश रेलवे स्टेशन और कुछ एयरपोर्ट पे छठ का गीत सुनकर गौरवान्वित महससू करता हूँ..
कि हां हम बिहारी है..।
जो अब भी जड़ से जुड़े हुए है..।


आज पूरा विश्व पर्यावरण की समस्या से जूझ रहा है..
इस समस्या का समाधान "छठ पर्व" में झलकता है..
हरेक तालाब,नदी की सफाई इस स्तर से किया जाता है कि आप बेख़ौफ़ डुबकी लगा सकते है..
इतना स्वछता का ख्याल रखा जाता है कि आप किसी पर्व-त्योहार में इतना स्वछता का कल्पना नहीं कर सकते..।
विश्व जिस बंधुता का जिक्र करता है..
वो बंधुता हम सदियों से निभाते चले आ रहे है..।।
छठ हम बिहारियों के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि जड़ से जुड़े रहने का एक समागम है..
अपनों से,समाज से मिलने का अवसर है..
अपने जड़ों को याद रखने का एक उत्सव है..।।
वो दिन दूर नहीं..
जब पूरी दुनिया इस उत्सव में शामिल होने के लिए लालायित होगी..।
क्योंकि छठ हमें प्रकृति के करीब ले जाता है..।
हम सूर्य की उपासना करते है..
जिसके कारण हमारा जीवन संभव है..।
आप किसकी उपासना करते है..??

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मैं कौन हूँ..