शब्दों का महत्व हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान रखता है,कुछ शब्द आपको सम्मानित कर सकते है,तो कुछ शब्दों का चयन आपको अपमानित कर सकता है..।।
शब्दों का प्रभाव हमारे जिंदगी पर इतना है कि आपके शब्दों का सही चयन आपके रिश्ते को प्रगाढ़ या फिर कमजोर कर सकता है...।।
इस विषय में सोचिए...।।
इसके ढेर सारे उदाहरण आपके आसपास में मिल जाएंगे..
आप प्रधानमंत्री मोदीजी को ही लीजिए..उनके लोकप्रियता का सबसे बड़े कारणों में उनके शब्दों का चयन का भी है..जब वो कहते है मेरे प्यारे भाई-बहनों.. तो इसका एक अलग ही प्रभाव पड़ता है,भले ही आप उनके नीतियों से सहमत नही है,मगर दुबे जुवां आप भी उनके प्रशंसा करेंगे...।।
इसी तरह महेंद्र सिंह धोनी को लीजिए हाल ही में हुए IPL मैच में उनके बैटिंग करते उतरते ही JIO की विएवरशिप अचानक दोगुनी हो जाती थी..आखिर क्यों..??
क्योंकि उनके शब्दों में नम्रता है,वो हरेक परिस्थितियों में शांत और सौम्य रहना जानते है..।।
इसी तरह आप APJ abdul kalam को लीजिए..अगर आप इंग्लिश नही भी जानते है तो भी आप उनके भाषणों को सुनिए आपको समझ मे आएगी,क्योंकि वो अपने शब्दों के साथ अपने भावनाओं को प्रकट कर रहे होते थे..इसीलिए वो बहुत लोकप्रिय हुए और उन्हें जनता का राष्ट्रपति कहा गया..।।
कितने उदाहरण है...आपको हरेक क्षेत्र में इस तरह का व्यक्तित्व मिल जाएगा..।।
इसीलिए आप अपने शब्दों के चयन पे काम कीजिये..क्योंकि आपके एक गलत शब्द आपके जिंदगी को गर्त में डाल सकता है,और एक सही शब्द का चयन सही वक्त पे आपको आसमां के उचाईयों पे पहुंचा सकता है...।।
इसकी शुरुआत आप मौन रहने से कर सकते है..।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें