कुछ चीजें हमारे हाथ में नही होती..
जैसे कि हमारा जन्म कंहा और किस परिवार में होगा..।।
मगर हमारा जन्म कंहा और किस परिवार में हुआ है,ये हमारे पूरे जीवन को निर्धारित करता है..।
• अगर कोई बच्चा बिहार,झारखण्ड,ओडिशा और U.P में पैदा होता है,और दूरी ओर एक बच्चा गोवा, दिल्ली, चंडीगढ़ में पैदा होता है,तो उसके जन्म से हो दोनों के बीच मे आय का 6 गुणा अंतर होगा..।।
- उसी तरह अगर कोई बच्चा स्कूल जाएगा तो उसे कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा मात्र 11-18% स्कूल में ही है,वंही केरल में 98% स्कूलों में इस तरह की सुविधा है..।।
हमारे संविधान निर्माताओं ने "अवसर की समानता " की बात की..
मगर आज भारत में दिन-प्रतिदिन असमानता बढ़ती जा रही है..
•2021-22 की एक रिपोर्ट(स्टेटिक रिसर्च डिपार्टमेंट) के अनुसार भारत के 10% आबादी के पास कुल आय का 77% है..।।
•वंही "इकोनॉमिक्स टाइम्स" की 2024 के रिपोर्ट के अनुसार भारत के 1% लोगो के पास कुल आय का 40.1% है..।।
भारत मे ये असमानता पिछले 6 दशक में सर्वाधिक है..।
इस रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में इकोनॉमिक ग्रोथ तो हुआ है,साथ ही अमीर और गरीब के बीच मे खाइयां बढ़ी है..।।
अमीर और गरीबी के बीच की खाइयां हो या फिर विकसित और अविकसित राज्य हो,इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ हमारे राजनेताओं का है..
अगर आर्थिक विकास का सही बंटवारा होता तो, कम से कम शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के लिए लोगों के एक राज्य से दूसरे राज्य के लिए पलायन न करना पड़ता..।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें