मंगलवार, 14 जनवरी 2025

प्रयास से परिणाम मिलते है

असफलता का स्वाद हम सबने चखा है..
अगर आपने नही चखा है तो आप बदकिस्मती लोगों में से एक हो,क्योंकि सफलता का मजा असफल होने के बाद ही आता है...।
इसीलिए जब असफल हो तो घबराए नही,बल्कि अपनी असफलता से सीखे..
और सीखने का प्रयास निरंतर जारी रखें,
क्योंकि " प्रयास से ही परिणाम मिलते है।"

ऐसा इस धरा पे कोई नही है,जिसे बिना प्रयास के ही सफलता मिल गया हो..
सबने अथक परिश्रम करके कोई मुकाम को हासिल किया है..
मगर कुछ लोग होते है,जो अथक प्रयास तो निरंतर करते रहते है,मगर उन्हें वो परिणाम नही मिलता...
शायद नियति उन्हें कंही और ले जाना चाहती है,और वो, कंही और जाना चाहते है..।।

धैर्य रखें,और प्रयास जारी रखें..परिणाम जरूर मिलेगा..।।

•थॉमस अल्वा एडिसन कई प्रयास के बाद बल्ब का आविष्कार कर पाए..।।
•KFC के संस्थापक हारलैंड सैंडर्स के कई असफल प्रयास के बाद KFC अस्तित्व में आया..

 ऐसे ढेर सारे उदाहरण हमारे गली मोहल्ले में मिल जाएंगे..
जो कल तक तो कुछ नही थे,मगर अचानक उनके जिंदगी में बदलाव आ गया..
ये कैसे हुआ..??
क्योंकि उन्होंने प्रयास नही छोड़ा..निरंतर जिंदगी में प्रगति के लिए वो प्रयास करते रहें..।।

विश्वास रखें- "प्रयास से परिणाम मिलते है"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें