मंगलवार, 26 मई 2026

रूपांतरण

अक्सरहाँ जब हमें कोई वास्तविकता से अभिज्ञ कराता है..
तो हमें तकलीफ होती है..।
मगर कभी-कभी जो हमें..
वास्तविकता से अभिज्ञ कराते है..
वो हमारे जिंदगी को रूपांतरित कर देते है..।।



मगर आज कितने लोग है..??
जो वास्तविकता से अभिग कराने की जिम्मेदारियां निभाते है..
जो निभाते है..
वो हमारे नजर में हमारे विद्रोही बन जाते है..।
इसलिय आजकल लोग वास्तविकता से अभिग कराने की जिम्मेदारियां नही निभाते..।।
जिसका खामियाजा हमें ही भुगतना होता है..।।

जो मीलों दौड़ सकते थे..वो आज चल भी नही सकते..
जो दूसरों की जिंदगी रूपांतरित कर सकते थे..
वो आज खुद की जिंदगी भी रूपांतरित नही कर पा रहे है..।।

अक्सरहाँ जब हमें कोई वास्तविकता से अभिज्ञ कराता है..
तो हमें तकलीफ होती है..।
मगर कभी-कभी जो हमें..
वास्तविकता से अभिज्ञ कराते है..
वो हमारे जिंदगी को रूपांतरित कर देते है..।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें