हां,खुद के लिए..
कुछ ऐसे नियम बनाये..
जो सरल हो,सहज हो,सुगम हो,सहय हो और सार्थक हो..
अन्यथा नियम के बोझ में ही दब जायेंगें..
और वंही के वंही रह जायेंगें..।
जिंदगी में अगर बहुत आगे जाना हो,
बहुत कुछ पाना हो..
और जिंदगी को सार्थक बनाना हो..
तो खुद के लिए कुछ नियम बनाओ..
जो सरल हो,सहज हो,सुगम हो,सहय हो और सार्थक हो..
यही जिंदगी को नई दिशा देगी..
और यही नई दिशा..
जिंदगी को नई पहचान देगी..।
जिंदगी में अगर आगे बढ़ना हो..
तो खुद के लिए कुछ नियम बनाओ..
कुछ ऐसे छोटे-छोटे नियम बनाओ..
जिसे सहजता से पूरा कर पाओ..।
अगर जिंदगी के दौड़ में नियम आड़े आये..
तो उस नियम को तोड़ कर..
एक नया नियम बनाओ..
जो जिंदगी के दौड़ को पूरा कर पाए..।।
नियम हमें तबतक बांधती नहीं..
जबतक हम जिंदगी के दौड़ में आगे बढ़ रहे होते है..
नियम हमें तब बांधने लगती है..
जब जिंदगी में ठहराव आ जाये..
जब ऐसा महसूस हो..
तो उस नियम को तोड़ कर..
एक नया नियम बनाओ..
क्योंकि आप स्वयं ही अपना भाग्य विधाता है..
आप स्वयं ही अपना निर्माता है..।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें