मुझे मत ढूंढो..
मैं नही मिलूंगा..
क्योंकि में बहुत सूक्ष्म हूँ..।
और हर जगह विद्यमान हूँ..
तुम मुझे कंहा-कंहा ढूंढोगो..।
मुझे मत ढूंढो..
मैं नही मिलूंगा..
क्योंकि मैं बहुत विशालकाय हूँ..
न मेरा ओर है,
न ही मेरा छोर है..
इस जंहा में..
सिर्फ मैं ही, मैं व्याप्त हूँ..।
मुझे मत ढूंढो..
मैं नही मिलूंगा..
क्योंकि मैं कंही हूँ ही नही..
अगर हूँ,
तो तुम्हारे अहसास में..।
मुझे महसूस करो..
क्योंकि,मैं..
तुममें ही हूँ..
तुमसे ही हूँ..।
मुझे मत ढूंढो..
मैं नही मिलूंगा..।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें