बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

कभी-कभी आप जिस चीज से बचना चाहते है,आपको उसी चीज से सामना करना पड़ता है..।इसिलिय किसी चीज से बचने की कोशिस मत कीजिये..
जो हो रहा है,या होनेवाला है,उसका सामना कीजिये..।
आखिर कब तक किसी चीज से बचते रहेंगे..।

मैंने 28 की ट्रेन की टिकट कराया था,जिसे मैंने ये सोच के कैंसल कर दिया कि ये मुम्बई आधी रात में पहुचायेगा और मैंने 27 को पटना से तत्काल की टिकट ये सोच के कराया कि ये शाम को मुम्बई पहुंचा देगा तो आराम से 10 बजे तक रूम पर पहुंच जाऊंगा..मगर हुआ क्या..ये ट्रैन 5 घंटे से ज्यादा लेट हो चुका है..5:50P.M में मुम्बई पहुचने का टाइम था अभी मनमाड से ही कुछ देर पहले खुला है LTT पहुँचाने का समय 11 बजे रात्रि का दिखा रहा है..।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें