सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

कुछ चीजें हमारे हाथ में नही होती...

हम कब उठते है..कब सोते है,कब खाते है,कब पीते है..
कब घर से बाहर निकलते है..
कब और किससे फ़ोन पर बात करते है..
तमाम ऐसी चीज ~90% हमारे हाथ मे है..
सिर्फ 5% जो हमारे हाथ में नही है..
मगर 90% हमारे हाथ मे ही है..।।



मगर हम ताउम्र उस 5% के लिए खुद को कोसते रहते है,जो हमारे हाथ मे नही है..
और उस 95% को नजरअंदाज या दुरुपयोग करते है जो हमारे हाथ मे है..।।

ये अलग बात है कि जो 5% चीजें आपके हाथ मे नही है,अगर होती तो शायद जिंदगी आसान हो जाती..
मगर क्या हम 95% चीजों को नजरअंदाज कर सकते है..??

जो 95% को नजरअंदाज नही करते वो ही कीर्तिमान रचते है..

हम उस 5% की बात करते है..
जो हमारे हाथ मे नही है..
1.आपका जन्म कंहा,किस तरह के परिवार में होगा ये हमारे हाथ मे नही है..
ये चीज हमारे आनेवले जिंदगी को निर्धारित करता है..
(शिक्षा,स्वास्थ्य, विचार एवं अन्य चीजें)
मगर अफसोस ये हामरे हाथ मे नही है..

मगर इन सब के अलावा बाकी सब चीज आपके हाथ में है..
मगर अफसोस इस चीज का ज्ञान होने के लिए हमें 14-15 साल की उम्र तक इंतजार करना होता है..

कभी-कभी तो हम ताउम्र उन चीजों को कोसने में लगा देते है,
जो हमारे हाथ मे है ही नही..
और जो चीज हमारे हाथ मे है उसका सदुपयोग करते ही नही है..।।

जरा सोचिए आपके हाथ मे क्या है..
सच कहूं तो हमारे हाथ मे कुछ चीज नही है..
मगर हमारे हाथ मे भविष्य की कुंजी है....

आपको पता है वो भविष्य की कुंजी क्या है..??
जरा सोचिए..🤔
हमारे भविष्य की कुंजी हमारा समय है..।।

इस समय का अगर सही से इस्तेमाल कर लिया तो वो 5% मायने नही रखता जो हमारे हाथ मे नही है..।।

क्या हम तैयार है..??
अपने समय का सही से सदुपयोग करने के लिए..
शायद.....😊
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें