सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

मुस्कुराना क्यों जरूरी है..

क्या आपको पता है..
इस धरा पर मनुष्य ही एक ऐसा जीव है,जो मुस्कुरा😊 सकता है..और अपने मुस्कान को बिखेर सकता है..।।



हम ज्यों-ज्यों बड़े होते है..त्यों-त्यों हमारी मुस्कान गायब होती जाती है.. क्यों..??
सोचिएगा..

क्या आपको पता है..
हम जब भी मुस्कुराते है..
तो हमारे जीवन मे शारीरिक,मानसिक और सामाजिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव आते है..।।

शारीरिक स्तर पर मुस्कुराने से-
• तनाव कम होता है..
• रक्तचाप नियंत्रित रहता है..
•रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है..

मानसिक स्तर पर मुस्कुराने से-
आत्मविश्वास बढ़ाता है..
•अवसाद से लड़ने में मदद करता है..
• मुड़ को बेहतर बनाता है..

सामाजिक स्तर पर मुस्कुराने से-
• दूसरों से नजदीकी बढ़ाने में मदद करता है..
• दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है..
• आकर्षक बनाता है..

इतने सारे फायदे है.. 
सिर्फ मुस्कुराने से..

अब तो वैज्ञानिकों ने भी अपने शोध से सत्यापित कर दिया है कि मुस्कुराने से क्या होता है..

1. जब भी हम मुस्कुराते है तब हमारे मस्तिष्क में एंडोर्फिन हार्मोन का स्तर 20% बढ़ जाता है,जो दर्द और तनाव से लड़ने में मदद करता है..।।

2.डोपामिन और सेरोटोनिन नामक हार्मोन का स्त्राव होता है,जो हमें खुशी और बेहतर भावनाओं के बढ़ाने में मदद करता है..।
 
3. जब भी हम मुस्कुराते है तो हमारा रक्तचाप ~5% तक कम हो जाता है..।।

4. एक शोध के अनुसार हमारे मुस्कुराने से इम्युइनोग्लोबिन A का स्तर बढ़ जाता है, जो एक एंटीबॉडी होता है,जो हमें संक्रमण से लड़ने में मदद करता है...।।

इन सब को छोड़िए.. 
आप एक बार मुस्कुराइए😊..
और महसूस कीजिये कि कैसा महसूस हो रहा है..।।

मुस्कुराना प्रकृति की नियति है..
हम जब-जब  मुस्कुराते है,
तब-तब हमारा रोम-रोम पुलकित हो जाता है..।।
तो फिर हम क्यों न मुस्कुराए😊..??

मुस्कुराइए इसलिए कि आपनिक्कमे,आलसी, कामचोर, निर्लज्ज,बेईमान और पृथ्वी पर बोझ ....नही है😊..।।

मुस्कुराइए इसिलिय की आप इंसान है..😊 
अगर नही तो फिर.. 
आप ही निर्णय कीजिये कि आप क्या है..?
अब आप निर्णय कर लिए होंगे..
अगर हाँ, तो मुस्कुराइए..😊


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें