गुरुवार, 30 जुलाई 2026

मुझे खुद को बदलना है..

मुझे खुद को बदलना है..
जब आइने में खुद को देखूं..
तो नजरें मिला सकूँ..
और मुस्कुरा सकूँ..।
मुझे खुद को बदलना है..
जब अपने अतीत में देखु..
तो वर्तमान पे गौरवान्वित महसूस कर सकूं..।
मुझे खुद को बदलना है..
जब भीड़ में किसी चाहने वालों से मिलूं..
तो उनसे नजरें फेरु नहीं,
बल्कि उनसे नजरें मिला सकूँ..
मुझ खुद को बदलने है..
जब आईने में खुद को देखूं..
तो नजरें मिला सकूँ..।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें