बुधवार, 15 जुलाई 2026

ये मायने नही रखता..

ये मायने नही रखता की..
वो कितना प्यार करता है..।
मायने ये रखता है कि..
आप कितना प्यार करते है..।
क्या आप इतना प्यार करते है कि..
उसके हर गुनाह को माफ़ कर सके..
अगर हां..
तो आप सच में प्यार करते है..।

मगर ये संभव कंहा..।
इसिलिय तो..
प्यार करने वालों की तादाद घटती जा रही है..
प्यार का मिशाल बनने वालों की तादाद घटती जा रही है..।
अब कंहा मिलता है हीर-रांझा,
और कंहा दिखता है लैला-मजनू की जोड़ी..।
अगर कोई दिख भी जाये..
तो वो सिर्फ आकर्षण है..
जब तक आकर्षण रहेगा तबतक साथ रहेंगे..
जब आकर्षण खत्म होगा..
तो शायद साथ रहकर भी साथ नही रह पाएंगें..।।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें